NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक: जानें देश के सबसे बड़े समुद्री पुल से जुड़ी सभी अहम बातें
    अगली खबर
    मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक: जानें देश के सबसे बड़े समुद्री पुल से जुड़ी सभी अहम बातें
    मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक का उद्घाटन हुआ

    मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक: जानें देश के सबसे बड़े समुद्री पुल से जुड़ी सभी अहम बातें

    लेखन महिमा
    Jan 12, 2024
    04:07 pm

    क्या है खबर?

    महाराष्ट्र में समुद्र के ऊपर देश का सबसे बड़ा पुल मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक ब्रिज (MTHL) का उद्घाटन हो गया है।

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 12 जनवरी को इसका उद्घाटन किया। इससे पहले 6 जनवरी को मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने पुल का निरीक्षण किया था।

    उद्घाटन से पहले मुंबई पुलिस ने पुल के इस्तेमाल को लेकर कई नियम भी जारी किए।

    आइए इस पुल और इससे संबंधित नियमों के बारे में जानते हैं।

    अटल सेतु 

    अटल सेतु होगा पुल का नाम, मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे से भी जुड़ेगा

    मुंबई को नवी मुंबई से जोड़ने वाले इस पुल का नाम पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर अटल सेतु रखा गया है।

    यह पुल महाराष्ट्र के 2 सबसे बड़े शहरों को जोड़ने वाले मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे से भी जुड़ेगा और यह 6 लेन का होगा।

    इस सेतु को बनाने में 18,000 करोड़ रुपये की लागत आई है। उम्मीद की जा रही है कि पुल के खुलने से इससे जुड़े क्षेत्रों में आर्थिक विकास संभव होगा।

    बचत

    पुल से आम यात्रियों को क्या फायदा होगा?

    MTHL करीब 16.5 किलोमीटर समुद्र के ऊपर और 5.5 किलोमीटर जमीन पर बना है।

    इस पुल से मुंबई और नवी मुंबई के बीच के यात्रा का समय 2 घंटे से घटकर केवल 20-25 मिनट हो जाएगा, जिससे ईंधन और समय दोनों की बचत होगी।

    एक अधिकारी के अनुसार, प्रति यात्रा लगभग 500 रुपये की बचत होगी।

    न्यूज एजेंसी PTI के अनुसार, परिचालन शुरू होने के एक साल बाद इसकी दरों में बदलाव किया जा सकता है।

     गति सीमा 

    पुल पर कितनी रफ्तार से चल सकेंगे वाहन?

    मुंबई पुलिस ने कहा कि MTHL पर 4 पहिया वाहनों के लिए अधिकतम गति सीमा 100 किलोमीटर प्रति घंटा होगी। इन वाहनों में कार, टैक्सी, हल्के मोटर वाहन, मिनी बस और टू-एक्सल बस आदि शामिल हैं।

    पुल की चढ़ाई और ढलान पर अधिकतम गति 40 किलोमीटर प्रति घंटा निर्धारित की गई है।

    मुंबई पुलिस ने कहा कि गति सीमा पर प्रतिबंध "जनता के लिए खतरे, रुकावटों और असुविधा" से बचने के लिए लगाया गया है।

    टोल शुल्क 

    पुल पर टोल कितना लगेगा?

    MTHL पर टोल भी चलेगा और कारों को एकतरफा सफर के लिए 250 रुपये देने होंगे। दोनों तरफ के सफर के लिए 375 रुपये शुल्क देना होगा।

    इन शुल्कों से बचने के लिए नियमित यात्री 625 रुपये में दैनिक पास और 12,500 में मासिक पास बनवा सकेंगे।

    महाराष्ट्र सरकार को उम्मीद है कि MTHL से प्रतिदिन 70,000 से अधिक गाड़ियां गुजरेंगी। इस तरह प्रतिदिन टोल के जरिए 1.75 करोड़ रुपये की कमाई की उम्मीद है।

    अनुमति

    पुल पर किन वाहनों को नहीं मिलेगा प्रवेश?

    मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने न्यूज एजेंसी PTI को बताया कि मोटरसाइकिल, मोपेड, तिपहिया वाहन, ऑटो, ट्रैक्टर, जानवरों द्वारा खींचे जाने वाले वाहनों और धीमी गति से चलने वाले वाहनों को पुल पर जाने की अनुमति नहीं होगी।

    इसके अलावा मुंबई की ओर जाने वाले मल्टी-एक्सल भारी वाहनों, ट्रकों और बसों को ईस्टर्न फ्रीवे पर प्रवेश नहीं मिलेगा।

    इन वाहनों को आगे की आवाजाही के लिए मुंबई पोर्ट-सिवड़ी एग्जिट (एग्जिट 1C) का उपयोग करना होगा।

    खासियत 

    समुद्री जीवों और पक्षियों की सुरक्षा के लिए विशेष व्यवस्था

    सबसे खास बात यह है कि इस पुल के ऊपर और नीचे 190 CCTV कैमरे लगे हैं, जिनमें से 130 कैमरे हाईटेक हैं।

    दरअसल, हर साल सर्दियों में फ्लेमिंगो पक्षी यहां आते हैं। इसका खास ख्याल रखते हुए पुल के किनारे साउंड बैरियर भी लगाए गए हैं। इससे ध्वनि प्रदूषण नहीं होगा और पक्षियों को कोई नुकसान नहीं पहुंचेगा।

    इसके अलावा पुल पर ऐसी लाइटें लगाई गई हैं, जो सिर्फ पुल पर पड़ें और समुद्री जीवों को नुकसान न पहुंचे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    मुंबई
    महाराष्ट्र
    नरेंद्र मोदी
    #NewsBytesExplainer

    ताज़ा खबरें

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले सप्ताह कर सकते हैं सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात नरेंद्र मोदी
    एयरलाइंस को इस साल हर यात्री पर होगा करीब 600 रुपये का लाभ हवाई यात्रा
    अपनी पहली नौकरी शुरू करने वाले किशोरों को जरूर डालनी चाहिए पैसे संभालने की ये आदतें पर्सनल फाइनेंस
    कमल हासन ने किया हाई कोर्ट का रुख, 'ठग लाइफ' की रिलीज से जुड़ा है मामला कमल हासन

    मुंबई

    पेट्रोल-डीजल के दाम: 15 दिसंबर के लिए जारी हुई नई कीमतें, जानिए कितना हुआ बदलाव  पेट्रोल-डीजल की कीमतें
    मुंबई: लहसुन चुराने के आरोप में दुकानदार ने कर्मचारी को पीट-पीट कर मार डाला महाराष्ट्र
    बिहार: पवन एक्सप्रेस के AC डिब्बे में लगी आग, बाल-बाल बचे यात्री बिहार
    पेट्रोल-डीजल की कीमत: 16 दिसंबर के लिए जारी हुआ ताजा दाम, कितना हुआ बदलाव? पेट्रोल-डीजल की कीमतें

    महाराष्ट्र

    NIA ने 4 राज्यों में छापे मार 8 IS आतंकी गिरफ्तार किए, धमाके की योजना विफल राष्ट्रीय जांच एजेंसी
    महाराष्ट्र: व्यक्ति ने पत्नी, ससुर और 2 सालों की हत्या की, सास भी बुरी तरह घायल हत्या
    महाराष्ट्र: फर्जी पेंटिंग बेचकर निवेश बैंकर को लगाया 18 करोड़ रुपये का चूना मुंबई
    महाराष्ट्र: आदिवासी आवासीय स्कूल की 106 छात्राओं को फूड प्वाइजनिंग, सभी अस्पताल में भर्ती देश

    नरेंद्र मोदी

    AI और अंतरिक्ष समेत इन क्षेत्रों में भारत-अमेरिका के बीच इस साल हुए अहम समझौते अमेरिका
    डिनो मोरिया हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के क्रिसमस समारोह में शामिल, साझा कीं तस्वीरें  बॉलीवुड समाचार
    अमृत भारत एक्सप्रेस में लगी पुश-पुल तकनीक क्या है और इससे क्या फायदा होगा? रेल मंत्रालय
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यूट्यूब चैनल पर सब्सक्राइब की संख्या 2 करोड़ पार, रचा इतिहास यूट्यूब

    #NewsBytesExplainer

    #NewsBytesExplainer: दिल्ली में 150 साल पुरानी सुनहरी बाग मस्जिद से जुड़ा पूरा विवाद क्या है?  नई दिल्ली नगर निगम (NDMC)
    #NewsBytesExplainer: ऑटोमोबाइल सेक्टर को कैसे बदलने का काम कर रही है आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस? कार गाइड
    #NewsBytesExplainer: कैसे अवैध तरीके से विदेश जाने के लिए यूरोप के रास्ते का होता है इस्तेमाल? यूरोपीय संघ
    #NewsBytesExplainer: इजरायल युद्ध के दौरान गाजा में किन-किन विवादास्पद हथियारों का इस्तेमाल कर रहा है? इजरायल-हमास युद्ध
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025