NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / मुंबई: लहसुन चुराने के आरोप में दुकानदार ने कर्मचारी को पीट-पीट कर मार डाला
    अगली खबर
    मुंबई: लहसुन चुराने के आरोप में दुकानदार ने कर्मचारी को पीट-पीट कर मार डाला
    महाराष्ट्र के मुंबई में चोरी के आरोप में कर्मचारी की पिटाई से मौत

    मुंबई: लहसुन चुराने के आरोप में दुकानदार ने कर्मचारी को पीट-पीट कर मार डाला

    लेखन गजेंद्र
    Dec 15, 2023
    10:30 am

    क्या है खबर?

    महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के बोरीवली इलाके में एक दुकानदार ने अपने कर्मचारी को लहसुन चुराने के आरोप में इतना पीटा की उसकी मौत हो गई।

    हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक, यह घटना बुधवार को हुई। स्थानीय पुलिस को गुरुवार सुबह बोरीवली पश्चिम रेलवे स्टेशन के पास MTNL कार्यालय भवन के बाहर कर्मचारी का शव मिला।

    मृतक कर्मचारी 46 वर्षीय पंकज मंडल है। पुलिस ने हत्या के मामले में दुकानदार 56 वर्षीय घनश्याम आगरी को गिरफ्तार कर लिया है।

    हत्या

    सब्जी मंडी में बोझ उठाने का काम करता था पंकज

    रिपोर्ट के मुताबिक, पंकज मंडल बोरीवली सब्जी बाजार में सब्जी की बोरियों को चढ़ाने और और उतारने का काम करता था। वह फुटपाथ पर रहता था।

    गुरुवार सुबह 6ः00 बजे MTNL भवन के पास से गुजर रहे लोगों ने मंडल का शव देखकर पुलिस को सूचना दी थी। उसके मुंह से खून निकल रहा था। शव सब्जी बाजार से 500 मीटर दूर मिला।

    पुलिस ने उसे शताब्दी अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

    गिरफ्तार

    कैसे पकड़ा गया आरोपी दुकानदार?

    पुलिस को सब्जी बाजार का दौरा करने पर पता चला कि बुधवार रात 9ः00 बजे दुकानदार आगरी ने मंडल को लहसुन की बोरी चुराते पकड़ा और खूब पीटा। पिटाई के बाद मंडल फुटपाथ पर सो गया, लेकिन उठा नहीं।

    आगरी ने पुलिस को बताया कि उसे शक था कि मंडल 5 महीने से लहसुन चुरा रहा है, लेकिन सबूत नहीं था। उसके कर्मचारियों ने भी मंडल को लहसुन की बोरी चुराते पकड़ा था।

    पिटाई का वीडियो भी सामने आया है।

    ट्विटर पोस्ट

    मारपीट का वीडियो सामने आया

    Hello 👋@MumbaiPolice
    झारखंड की साहिबगंज जिले के 35 वर्षीय पंकज मंडल नामक एक व्यक्ति को कुछ लोगों ने लहसुन चोरी के शक पर मुंबई में पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी हैं! पंकज काम की तलाश में आज से 5 महीने पहले मुंबई गया था। वे बीएमसी में कुली थे। और बीते बुधवार की शाम को बोरीवली थाना… pic.twitter.com/MQ13aRyTMZ

    — Abdul Wahab (@AbdulWahabRs) December 14, 2023
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    महाराष्ट्र
    मुंबई
    चोरी

    ताज़ा खबरें

    बाढ़ के पानी में डूबी कार की मरम्मत पड़ेगी महंगी, ये तरीके बचाएंगे खर्चा  मानसून
    IPL 2025: चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पर हुई करोड़ों की बारिश, जानिए किसे क्या मिला  IPL 2025
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव बने 'मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर', जानिए किसे मिला कौन-सा अवॉर्ड  IPL 2025
    विराट कोहली ने IPL खिताब जीतने के बाद कहा- यह मेरे करियर का सबसे बेहतरीन पल इंडियन प्रीमियर लीग

    महाराष्ट्र

    #NewsBytesExplainer: महाराष्ट्र में मराठा आरक्षण को लेकर पूरा विवाद क्या है?  आरक्षण
    महाराष्ट्र: मराठा आरक्षण की मांग को लेकर हिंसक प्रदर्शन, 2 विधायकों के आवास जलाए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP)
    मराठा आरक्षण आंदोलन: मराठों को मिलेगा कुनबी जाति का प्रमाणपत्र, सुप्रीम कोर्ट भी जाएगी सरकार मराठा विरोध प्रदर्शन
    महाराष्ट्र: सुबह की सैर पर नहीं पहुंचा व्यक्ति तो बैंड-बाजे के साथ उठाए आए दोस्त वायरल वीडियो

    मुंबई

    #NewsBytesExplainer: मुंबई में कैसे दिल्ली जैसा वायु प्रदूषण हुआ? वायु प्रदूषण
    गोपीचंद परमानंद हिंदुजा हैं लंदन के सबसे अमीर भारतीय व्यवसायी, जानिए इनकी संपत्ति लंदन
    मुंबई की सड़कों पर अब नहीं दिखेगी काली-पीली टैक्सी, जानें अहम बातें महाराष्ट्र सरकार
    केरल में धमाकों के बाद दिल्ली और मुंबई में हाई अलर्ट, सुरक्षा बढ़ाई गई दिल्ली

    चोरी

    देवास: डिप्टी कलेक्टर के घर घुसे चोर, बड़ी रकम नहीं मिली तो छोड़ा नसीहत वाला पत्र मध्य प्रदेश
    कार चोरी करने के लिए ऐपल एयरटैग्स का इस्तेमाल, अपने वाहन को ऐसे रखें सुरक्षित कार
    क्या होता है फायर इंश्योरेंस और कैसे उठा सकते हैं इसका क्लेम? आग त्रासदी
    सोनम कपूर और आनंद आहूजा के घर हुई करोड़ों की लूटपाट- रिपोर्ट दिल्ली
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025