NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / महाराष्ट्र: आदिवासी आवासीय स्कूल की 106 छात्राओं को फूड प्वाइजनिंग, सभी अस्पताल में भर्ती
    अगली खबर
    महाराष्ट्र: आदिवासी आवासीय स्कूल की 106 छात्राओं को फूड प्वाइजनिंग, सभी अस्पताल में भर्ती
    महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में सरकारी स्कूल की 106 छात्राओं को फूड प्वाइजनिंग (प्रतीकात्मक तस्वीर: फ्रीपिक)

    महाराष्ट्र: आदिवासी आवासीय स्कूल की 106 छात्राओं को फूड प्वाइजनिंग, सभी अस्पताल में भर्ती

    लेखन गजेंद्र
    Dec 21, 2023
    11:36 am

    क्या है खबर?

    महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में सरकारी कन्या आश्रम स्कूल की 106 छात्राएं खराब खाना खाने से बीमार हो गईं। सभी को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।

    मराठी मीडिया के मुताबिक, धनोरा तालुक के सोडे में बुधवार को दोपहर का खाना खाने के बाद अचानक छात्राओं को उल्टी और दस्त शुरू हो गए।

    73 छात्राओं के अत्यधिक डरने के कारण उन्हें जिला अस्पताल भेजा गया है। बाकी का इलाज गांव के ही अस्पताल में चल रहा है।

    फूड प्वाइजनिंग

    दोपहर में खाया था आलू गोभी की सब्जी और चावल, रोटी

    रिपोर्ट्स के मुताबिक, छात्राओं को दोपहर 12ः00 बजे आलू और गोभी की सब्जी के अलावा चावल और रोटी दी गई थी। खाना खाने के कुछ देर बाद 6 से 7 छात्राओं को उल्टी होने लगीं।

    जब इनको अस्पताल ले जाया गया तो अन्य छात्राओं को भी दस्त और उल्टियां होने लगीं। इसके बाद सभी को 12 एंबुलेंस से अस्पताल लाया गया।

    घटना की सूचना पर शिक्षा अधिकारियों की टीम ने स्कूल का दौरा किया और छात्राओं का हालचाल लिया।

    जांच

    खाने की गुणवत्ता पर उठ रहे सवाल

    छात्राओं के बीमार पड़ने पर खाने की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठ रहे हैं। विभागीय और परियोजना के अधिकारियों ने अस्पताल में छात्राओं से मुलाकात की।

    इसके अलावा खाद्य प्रशासन विभाग ने खाने के नमूनों को जांच के लिए भेजा है।

    ईटीवी भारत के मुताबिक, एकीकृत जनजातीय विकास परियोजना के तहत तालुका कार्यालय से 4 किलोमीटर दूर सोडा गांव में यह आवासीय विद्यालय है। इसमें कक्षा 1 से 10 तक आदिवासी छात्राएं पढ़ती हैं। मौजूदा समय में 380 छात्राएं हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    महाराष्ट्र

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: विराट कोहली PBKS के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने, जानिए आंकड़े  IPL 2025
    IPL 2025, फाइनल: मयंक अग्रवाल ने पूरे किए 5,000 टी-20 रन, जानिए उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    इस डिजिटल युग में अपनी कला से कैसे पैसा कमाएं? यहां जानिए तरीके  पर्सनल फाइनेंस
    टाटा हैरियर EV बनाम महिंद्रा XEV 9e: दोनों में कौन-सी है बेहतर इलेक्ट्रिक SUV?  टाटा मोटर्स

    महाराष्ट्र

    मुंबई: कंपनी के स्टोर से 6 महीने में 5.62 करोड़ रुपये के हीरे चोरी, कर्मचारी गिरफ्तार मुंबई
    क्विक हील संस्थापक कैलाश काटकर के पास पढ़ाई का नहीं था पैसा, आज इतनी है संपत्ति बिज़नेस
    महाराष्ट्र: रायगढ़ में दवा फैक्ट्री में विस्फोट, 7 शव बरामद; राहत बचाव कार्य जारी राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF)
    गरीबी से लड़कर कल्पना सरोज ने बनाई खुद की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी, जानिए इनकी संपत्ति बिज़नेस
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025