NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / जिस साल हुई निर्भया के साथ हैवानियत, उसके बाद से लगातार बढ़े रेप के मामले
    अगली खबर
    जिस साल हुई निर्भया के साथ हैवानियत, उसके बाद से लगातार बढ़े रेप के मामले

    जिस साल हुई निर्भया के साथ हैवानियत, उसके बाद से लगातार बढ़े रेप के मामले

    लेखन प्रमोद कुमार
    Mar 20, 2020
    11:05 am

    क्या है खबर?

    जिस साल निर्भया के साथ गैंगरेप हुआ, उस साल देश में रेप के 24,923 मामले सामने आए थे। नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) के डाटा से यह जानकारी मिलती है। इसका मतलब है कि उस साल देश में हर दिन रेप के लगभग 68.28 केस दर्ज होते थे।

    अब निर्भया के दोषियों को फांसी पर लटका दिया गया है। ऐसे में यह सवाल उठ रहा है कि क्या रेप के बढ़ते मामलों पर लगाम लग पाएगी?

    जानकारी

    2018 में बढ़े रोजाना औसतन 24 मामले

    सरकारों द्वारा महिला सुरक्षा के लिए किए तमाम दावों के बीच हालात बदले नहीं। 2012 में रोजाना 68 से ज्यादा महिलाओं के साथ हैवानियत होती थी तो 2018 में आंकड़ा 91 से ज्यादा हो गया। 2018 में देशभर में रेप के 33,356 मामले सामने आए।

    रेप केस

    2012 के बाद से लगातार बढ़ रहे मामले

    निर्भया गैंगरेप और हत्याकांड के बाद बढ़ते दबाव के बीच सरकार ने वर्मा कमेटी का गठन किया। इस कमेटी ने कानून को कड़ा करने के कई सुझाव दिए।

    इसके बावजूद देश में महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों में कमी नहीं आई। 2012 में जहां रेप के 24,923 मामले आए तो अगले साल यह संख्या बढ़कर 33,707 पहुंच गई। यानी हर रोज 92 से ज्यादा महिलाओं के साथ रेप।

    2014 में यह आंकड़ा बढ़कर 36,735 हो गया।

    रेप केस

    2017 में कम हुए मामले

    2014 में रोजाना औसतन 100 से ज्यादा महिलाओं को दरिंदगी का सामना करना पड़ रहा था। इससे अगले साल संख्या में थोड़ी कमी जरूर आई, लेकिन हालात में बहुत सुधार नहीं हुआ।

    2015 में रेप के कुल 34,651 (रोजाना लगभग 95 रेप) मामले आए। 2017 में 2012 के बाद सबसे कम रेप के मामले सामने आए।

    इस साल देशभर कुल 32,559 मामले सामने आये यानी हर रोज देश में 89 से ज्यादा रेप हुए।

    रेप केस

    अपराधियों के मन में नही पैदा हो रहा खौफ

    कुछ जानकारों का कहना है कि ऐसे मामलों में न्याय मिलने की धीमी दर और लंबी कानूनी प्रक्रिया के कारण हैवानियत करने वाले लोगों में डर पैदा नहीं हो रहा है। 2017 में सालों से चले आ रहे 5,822 मामलों में अपराधियों को सजा मिल सकी।

    2018 में रेप के 4,708 मामलों में दोष सिद्ध हुआ, जिसमें से उस साल के केवल 666 मामले थे, जबकि उस साल रेप के 33,356 मामले सामने आए थे।

    जानकारी

    निर्भया के दोषियों को सात साल बाद फांसी

    निर्भया के मामले में भी ट्रायल कोर्ट ने एक साल के भीतर अपराधियों पर दोष सिद्ध कर दिया था, लेकिन उन्हें फांसी होने में सात साल से ज्यादा का समय लग गया।

    सजा

    निर्भया के चारों दोषियों को शुक्रवार सुबह हुई फांसी

    शुक्रवार सुबह निर्भया के परिजनों समेत पूरे देश का इंतजार खत्म हुआ और उसके चारों दोषियों को फांसी पर लटका दिया गया।

    फांसी से कुछ ही घंटों पहले गुरुवार देर रात दोषियों ने फांसी पर रोक लगाने के लिए पहले दिल्ली हाईकोर्ट और फिर सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। दोनों कोर्ट से ही उनकी याचिका रद्द हो गई।

    दोषियों को फांसी होने के बाद निर्भया की मां ने कहा कि यह सालों के संघर्ष का नतीजा है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    भारत की खबरें
    महिलाओं के खिलाफ अपराध
    निर्भया गैंगरेप

    ताज़ा खबरें

    GT बनाम MI: रोहित शर्मा ने IPL में पूरे किए 7,000 रन, पूरे किए 300 छक्के  रोहित शर्मा
    'हेरा फेरी' ही नहीं, बॉलीवुड की इन कॉमेडी फिल्मों की फ्रेंचाइजी के भी दीवाने हैं दर्शक हेरा फेरी 3 फिल्म
    'दृश्यम 3' की रिलीज तारीख से उठा पर्दा, विजय सलगांवकर बन लौट रहे अजय देवगन अजय देवगन
    गर्मियों के दौरान शरीर का तापमान कम करने में मदद कर सकती हैं ये 5 मसाले खान-पान

    भारत की खबरें

    कोरोना वायरस: इटली में एक महीने के लिए प्रीमियम सब्सक्रिप्शन फ्री में दे रही पोर्नहब चीन समाचार
    अब तक 123 देशों में फैला कोरोना वायरस, भारत में दो मौतें चीन समाचार
    अरुणाचल प्रदेश के सबसे खूबसूरत और ऐतिहासिक पर्यटक स्थल, एक बार जरूर जाएं घूमने लाइफस्टाइल
    बेंगलुरू: कोरोना पीड़ित इंजीनियर की पत्नी फ्लाइट और ट्रेन से पहुंची आगरा, पाई गई संक्रमित इटली

    महिलाओं के खिलाफ अपराध

    महिलाओं के लिए उनके ही घर और जानने वाले साबित हो रहे हैं जानलेवा हत्या
    दिल्लीः शेल्टर होम में लड़कियों के साथ हैवानियत, गुप्तांगो में डाला जाता था मिर्ची पाउडर दिल्ली
    दिल्ली-NCR में महफूज नहीं महिलाएं, हर रोज 5 बलात्कार तो 8 का शोषण दिल्ली पुलिस
    सबरीमाला मंदिर में प्रवेश करने वालीं कनकदुर्गा को परिवार वालों ने घर से निकाला केरल

    निर्भया गैंगरेप

    निर्भया कांड के एक दोषी की राष्ट्रपति से मांग, अपनी दया याचिका रद्द करने को कहा दिल्ली
    निर्भया के दोषियों को फांसी देने के लिए तैयार हो रहे फंदे, जल्लाद की तलाश जारी बिहार
    निर्भया के दोषियों के लिए तैयार हुआ फांसी का तख्त, डमी के साथ किया गया ट्रायल दिल्ली
    निर्भया केस: दोषियों को फांसी देने के लिए 'जल्लाद' बनने को तैयार देश-विदेश के 15 लोग तिहाड़ जेल
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025