Page Loader
कर्नाटक भाजपा ने भारतीय सेना के समर्थन में निकाली 'तिरंगा यात्रा', दिया एकजुटता का संदेश
कर्नाटक भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा

कर्नाटक भाजपा ने भारतीय सेना के समर्थन में निकाली 'तिरंगा यात्रा', दिया एकजुटता का संदेश

May 11, 2025
09:31 am

क्या है खबर?

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में रविवार को भाजपा ने पाकिस्तान के साथ तनाव में अहम भूमिका निभाने वाली भारतीय सेना के समर्थन के 'तिरंगा यात्रा' निकाली। इसमें केंद्रीय मंत्री शोभा करंदलाजे, राज्य विधान परिषद में विपक्ष के नेता चालवडी नारायणस्वामी और अन्य नेताओं ने हिस्सा लिया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने मौजूदा हालात में देश के लोगों से एकजुट होने की अपील की और पाकिस्तान के अपने वादे से मुकरने को लेकर उस पर हमला भी बोला।

बयान

केंद्रीय मंत्री करंदलाजे ने यात्रा में दिया अहम बयान

केंद्रीय मंत्री शोभा करंदलाजे ने कहा, "भारत आतंकवाद से लड़ रहा है। पाकिस्तान ने पहलगाम में आतंकवादी भेजकर निर्दोष लोगों को मार दिया। भारत सरकार और हमारे जवानों ने जवाबी कार्रवाई की। आज हमें एकजुट होना है। यह संदेश देना है कि हम एकजुट हैं और सरकार के साथ सशस्त्र बलों के साथ खड़े हैं।" उन्होंने कहा, "पाकिस्तान भरोसेमंद देश नहीं है। उसने बार-बार साबित किया है कि वह कभी भी (संघर्ष विराम) का उल्लंघन कर सकता है।"

ट्विटर पोस्ट

यहां सुने केंद्रीय मंत्री शोभा करंदलाजे का बयान और देखें यात्रा का वीडियोे

तैयारी

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने की तैयारी

इधर, भाजपा अल्पसंख्या मोर्चा ने 'ऑपरेशन सिंदूर' मिशन के तहत 'राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए नागरिक तिरंगा यात्रा' नाम से राष्ट्रव्यापी अभियान शुरू करने की तैयारी की है। इसको लेकर अल्पसंख्या मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी की अध्यक्षता में एक बैठक भी हुई है। बैठक के बाद सिद्दीकी ने बताया कि यह यात्रा एक अनूठी पहल होगी और इसका उद्देश्य देश के सुरक्षा बलों का मनोबल बढ़ाना है।