NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / ऑटो की खबरें / नेहरू से लेकर मोदी तक, इन गाड़ियों में सफर करते रहे हैं भारतीय प्रधानमंत्री
    अगली खबर
    नेहरू से लेकर मोदी तक, इन गाड़ियों में सफर करते रहे हैं भारतीय प्रधानमंत्री
    भारतीय प्रधानमंत्रियों द्वारा प्रयोग की गईं गाड़ियां

    नेहरू से लेकर मोदी तक, इन गाड़ियों में सफर करते रहे हैं भारतीय प्रधानमंत्री

    लेखन देवजीत सिंह
    Jul 23, 2022
    10:30 pm

    क्या है खबर?

    हम हर साल 26 जनवरी के मौके पर भारतीय प्रधानमंत्री की काले रंग वाली VIP कारों के बेड़े को देखते हैं। राजपथ पर चलती ये कारें सभी देश वासियों के मन में कई तरह की जिज्ञासा उतपन्न करती हैं।

    हम सबके मन में इन कारों के बारे में जानने की इच्छा सहज ही होती है।

    इस लेख के माध्यम से हम आपको भारत की आजादी से अबतक के प्रधानमंत्रियों के पास रहीं कारों के बारे में बताएंगे।

    पहली कार

    कैडिलैक थी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली कार

    भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के पास पहली आधिकारिक कार कैडिलैक थी। पंडित नेहरू को कारें बेहद पसंद थी।

    वह अपने कार्यकाल के शुरुआती दिनों में कैडिलैक में यात्रा किया करते थे, लेकिन बाद में उन्होंने अपनी इस आधिकारिक कार को रोल्स रॉयस सिल्वर रैथ से बदल दिया था।

    रोल्स रॉयस की यह कार प्रधानमंत्री नेहरू को भारत के पूर्व वायसराय लॉर्ड माउंटबेटन द्वारा उपहार में दी गई थी।

    एम्बेसडर

    शुरुआती दिनों में ही एम्बेसडर बन गई थी आधिकारिक कार

    हिंदुस्तान मोटर्स की एम्बेसडर कार को बोलचाल में देश की शान भी कह दिया जाता है। यह कार अपने शुरुआती दिनों में ही विदेशी कंपनियों को पछाड़ कर देश की आधिकारिक कार बन गई थी।

    इसने प्रधानमंत्री की कैडिलैक और रोल्स रॉयस सिल्वर रैथ जैसी शुरुआती कारों की जगह ली थी। आज यह कार सड़कों से लगभग गुम हो चुकी है।

    कंपनी ने इस कार का उत्पादन साल 1957 से लेकर 2014 तक किया था।

    नई कारें

    राजीव गांधी ने किया था कई नई तेज रफ्तार कारों का प्रयोग

    भारत के छठे प्रधानमंत्री राजीव गांधी को नई तकनीक और तेज कारों के प्रति लगाव था। वह एक प्रशिक्षित पायलट थे।

    जब उन्हें मौका मिलाता, तो वे अक्सर अपनी आधिकारिक कार एंबेसडर की जगह रेंज रोवर वोग और जॉर्डन के राजा द्वारा उपहार दी गई मर्सिडीज-बेंज 500 SEL का प्रयोग किया करते थे।

    कहा जाता है कि राजीव गांधी ने ही मध्यम वर्ग के लिए सस्ती कारों को लोकप्रिय बनाया था। उन्हें अक्सर मारुति सुजुकी एस्टीम में देखा जाता था।

    BMW

    एम्बेसडर की जगह आई BMW 7 सीरीज

    नरसिम्हा राव, इंदर कुमार गुजराल, एच डी देवेगौड़ा जैसे प्रधानमंत्रियों ने भी हिंदुस्तान मोटर्स की एम्बेसडर का ही मुख्य रूप से प्रयोग किया था।

    इनके बाद फिर अटल बिहारी वाजपेयी ने भी अपने शुरूआती दौर में एम्बेसडर का ही प्रयोग जारी रखा, लेकिन 2001 के संसद पर आतंकवादी हमले को देखते हुए विशेष सुरक्षा समूह ने उनके लिए BMW 7 सीरीज का प्रयोग शुरू कर दिया। यह बहुत ही उच्च सुरक्षा वाली कार हुआ करती थी।

    मर्सिडीज मेबैक

    नरेंद्र मोदी ने BMW 7 सीरीज को मर्सिडीज मेबैक से बदला

    डॉ मनमोहन सिंह ने भी अपने कार्यकाल में BMW 7 सीरीज का ही उपयोग किया था।

    2014 में सत्ता में आने के बाद देश के वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी सुरक्षा के लिए उच्च सुरक्षा वाली BMW 7 सीरीज का प्रयोग जारी रखा, लेकिन दिसंबर, 2021 में प्रधानमंत्री मोदी ने इसे मर्सिडीज मेबैक S650 से अपग्रेड किया है।

    इसके साथ-साथ उनके पास सुरक्षा के लिए मोडिफाई कराई हुई टोयोटा लैंड क्रूजर और एक लैंड रोवर भी देखी जाती है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    नरेंद्र मोदी
    मारुति सुजुकी
    BMW कार
    रोल्स रॉयस

    ताज़ा खबरें

    दीपिका पादुकोण रातों-रात इन बड़ी फिल्मों से हुईं बाहर, सलमान खान की तो 4 फिल्में छोड़ी दीपिका पादुकोण
    इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग पर लगाने से पहले इन बातों का जरूर रखें ध्यान इलेक्ट्रिक वाहन
    राजकुमार राव ला रहे एक और कॉमेडी फिल्म, बने शूजीत सरकार की अगली फिल्म के हीरो राजकुमार राव
    इंग्लैंड बनाम जिम्बाब्वे: बेन डकेट ने टेस्ट में लगाया अपना 5वां शतक, जानिए उनके आंकड़े इंग्लैंड क्रिकेट टीम

    नरेंद्र मोदी

    भारत ने पांच महीने पहले किया पेट्रोल में 10 प्रतिशत इथेनॉल मिश्रण का लक्ष्य हासिल- मोदी पेट्रोलियम मंत्रालय
    क्या है इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल और वाहनों पर इसका क्या असर पड़ता है? नितिन गडकरी
    प्रधानमंत्री मोदी का डेढ़ साल के अंदर 10 लाख लोगों को नौकरी देने का निर्देश बेरोजगार
    भारत में जुलाई के अंत में होगी 5G स्पेक्ट्रम की नीलामी, केंद्रीय कैबिनेट ने दी मंजूरी TRAI

    मारुति सुजुकी

    मई में वाहनों की बिक्री में आया तीन गुना उछाल, जानिये सभी सेगमेंट की सेल्स रिपोर्ट कार सेल
    वैगनआर और नेक्सन समेत ये हैं मई में सबसे ज्यादा बिकने वाली कारें टाटा मोटर्स
    जून में मारुति सुजुकी के एरिना मॉडलों पर मिल रही शानदार छूट, जल्द उठाएं फायदा ऑटोमोबाइल
    इस वजह से लोगों को नहीं पसंद आ रही पुराने वाहनों को स्क्रैप करने की पॉलिसी कार गाइड

    BMW कार

    भारत में 3 नई इलेक्ट्रिक गाड़ियां ला रही BMW, अगले छह महीनों में होंगी लॉन्च इलेक्ट्रिक वाहन
    दिसंबर में लॉन्च होने वाली हैं ये जबरदस्त गाड़ियां, जानिए इनके फीचर्स ऑटोमोबाइल
    2022 में आ रही BMW की नई हाइब्रिड कार XM, लाइनअप में होगी सबसे ऊपर ऑटोमोबाइल
    BMW की ऑल-इलेक्ट्रिक मिनी कूपर SE का इंतजार खत्म, मार्च 2022 में दे रही दस्तक इलेक्ट्रिक वाहन

    रोल्स रॉयस

    पेश हुई दुनिया की पहली रोल्स रॉयस इलेक्ट्रिक कार, दूसरी पर चल रहा काम इलेक्ट्रिक वाहन
    इतनी महंगी क्यों होती हैं रोल्स रॉयस की कारें? ऑटोमोबाइल
    रोल्स रॉयस फैंटम सहित ये हैं भारत में बिकने वाली महंगी कारें ऑटोमोबाइल
    रोल्स रॉयस लाई दुनिया की सबसे महंगी कार, बनेगी सिर्फ तीन यूनिट्स कार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025