NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    जम्मू-कश्मीर
    क्राइम समाचार
    कोरोना वायरस
    कोरोना वायरस वैक्सीन
    लखीमपुर रेप-हत्याकांड
    हल्के लड़ाकू हेलीकॉप्टर (LCH)
    भू-धंसाव
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / देश की खबरें / कोरोना वायरस: 3 लाख तक मामले पहुंचने में भारत की रफ्तार सबसे धीमी, लगे 134 दिन
    देश

    कोरोना वायरस: 3 लाख तक मामले पहुंचने में भारत की रफ्तार सबसे धीमी, लगे 134 दिन

    कोरोना वायरस: 3 लाख तक मामले पहुंचने में भारत की रफ्तार सबसे धीमी, लगे 134 दिन
    लेखन प्रमोद कुमार
    Jun 13, 2020, 02:23 pm 1 मिनट में पढ़ें
    कोरोना वायरस: 3 लाख तक मामले पहुंचने में भारत की रफ्तार सबसे धीमी, लगे 134 दिन

    भारत में कोरोना वायरस (COVID-19) के मामलों की संख्या 3 लाख से पार हो गई है। देश में 30 जनवरी को इस महामारी का पहला मामला सामने आया था। तब से लेकर मामलों की संख्या 3 लाख पहुंचने में भारत ने सर्वाधिक प्रभावित चार देशों में सबसे ज्यादा समय लिया है। जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के आंकड़ों से यह बात पता चली है। भारत में महामारी की शुुरुआत के 134 दिन बाद कोरोना वायरस के मामले 3 लाख पहुंचे हैं।

    अमेरिका में 73 दिन में हो गए थे 3 लाख मामले

    संक्रमितों की संख्या के मामले भारत अमेरिका, ब्राजील और रूस के बाद चौथे स्थान पर है। अमेरिका में मामले 3 लाख तक पहुंचने में 73 दिन लगे थे। इसी तरह ब्राजील में महामारी की शुरुआत के 85 दिन और रूस में 109 दिन बाद 3 लाख लोग इस खतरनाक वायरस की चपेट में आ गए थे। यह बात भी खास मायने रखती है कि इन तीनों देशों की जनसंख्या को मिला भी दिया जाए तो यह भारत से आधी रहेगी।

    शीर्ष चार देशों में कितने लोग संक्रमित?

    शनिवार सुबह तक अमेरिका में 20.5 लाख लोग संक्रमित हुए हैं, जिनमें से 1.14 लाख की मौत हुई है। इसी तरह ब्राजील में 8.28 लाख संक्रमित हैं और 41,828 मौतें हुई हैं। वहीं रूस में 5.1 लाख लोगों में संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है, लेकिन यहां मरने वालों की संख्या अपेक्षाकृत काफी कम है। यहां अब तक 6,705 लोगों की मौत हुई है। अगर भारत की बात करें यहां 3,08,993 संक्रमित लोगों में से 8,884 की जान गई है।

    भारत में टेस्ट करने की रफ्तार भी धीमी

    भारत में मामले सबसे कम गति से बेशक बढ़ रहे हों, लेकिन यह बात ध्यान रखने वाली है कि यहां बाकी देशों की तुलना में काफी कम टेस्ट हो रहे हैं। अमेरिका, ब्राजील और रूस ने भारत से कहीं अधिक लोगों के टेस्ट किए हैं। प्रति 10 लाख लोगों पर टेस्ट करने के मामले में भारत सबसे निचले 10 देशों में शामिल हैं। भारत में अब तक सिर्फ 55 लाख कोरोना वायरस टेस्ट हुए हैं।

    भारत में इस तरह बढ़ते गए संक्रमित

    आकंड़ों के मुताबिक, भारत में 18 मई को एक लाख मामले पहुंचने में 109 दिन लगे। इसके बाद अगले एक लाख मामले लगभग 15 दिन बाद 2 जून तक सामने आ चुके थे। वहीं 2 से 3 लाख तक पहुंचने में लगभग 10 दिन का समय लगा है। 13 जून को देश में संक्रमितों की संख्या 3 लाख पार कर गई थी। लॉकडाउन की पाबंदियां हटने के बाद से पिछले कुछ दिनों में रिकॉर्ड नए मामले सामने आ रहे हैं।

    अमेरिका में सबसे तेजी से बढ़ते गए मामले

    वहीं अमेरिका में काफी तेजी से मामले बढ़े हैं। यहां कोरोना वायरस के एक से 1 लाख मामले पहुंचने में 65 दिन लगे थे। इसके बाद महज पांच दिन में अगले लाख मामले बढ़ गए। अगले तीन दिन में मामले 2 लाख से बढ़कर 3 लाख हो गए। वहीं इसकी तुलना में भारत में एक से 1 लाख, 1-2 और 2-3 लाख मामले होने में अमेरिका, ब्राजील और रूस, तीनों से ज्यादा समय लगा है।

    लगातार बढ़ रहा है कोरोना वायरस का प्रकोप

    पिछले साल के अंत में शुरू हुआ कोरोना वायरस का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। पूरी दुनिया में अब तक 76.5 लाख इस खतरनाक वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से लगभग 4.26 लाख लोगों की मौत हुई है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    भारत की खबरें
    रूस समाचार
    ब्राजील
    कोरोना वायरस

    भारत की खबरें

    कोरोना वायरस वैक्सीन: चूहों पर ट्रायल में मॉडर्ना ने पार की शुरुआती बाधा, उम्मीद जगी वैक्सीन समाचार
    कोरोना वायरस: लॉकडाउन में ढील देना इन देशों को पड़ा भारी, तेजी से बढ़ रहा संक्रमण पाकिस्तान समाचार
    कर्नाटक: AAR ने पराठा को बताया रोटी से अलग, 18 प्रतिशत GST की पेशकश की कर्नाटक
    कोका कोला-थम्स अप पर लगवाना चाहता था प्रतिबंध, सुप्रीम कोर्ट ने ठोका पांच लाख का जुर्माना कोकाकोला

    रूस समाचार

    गगनयान मिशन: कोरोना वायरस संकट के कारण इस साल नहीं भेजी जाएगी मानवरहित उड़ान ISRO
    कोरोना वायरस: अमेरिका में सितंबर तक हो सकती हैं दो लाख मौतें- विशेषज्ञ भारत की खबरें
    सफलतापूर्वक लॉन्च हुआ NASA-SpaceX का मानवयुक्त मिशन, निजी कंपनी की है पहली अंतरिक्ष यात्रा नासा
    NASA और SpaceX ने पूरी की मानवयुक्त मिशन लॉन्च करने की तैयारी, यहां जाने सबकुछ नासा

    ब्राजील

    कोरोना वायरस: लैटिन अमेरिकी देशों में तेजी से बढ़ रहे मरीज, ब्राजील सबसे आगे भारत की खबरें
    कोरोना संक्रमितों की संख्या के मामले में दूसरे नंबर पर पहुंचा ब्राजील, रूस को पीछे छोड़ा रूस समाचार
    भारत समेत चार देशों में बुरी तरह फैल रहा कोरोना वायरस संक्रमण- WHO भारत की खबरें
    कोरोना वायरस: UNICEF ने जारी की चेतावनी, कहा- प्रतिदिन हो सकती है 6,000 बच्चों की मौत भारत की खबरें

    कोरोना वायरस

    आंध्र प्रदेश: 18 दिन वेंटिलेटर पर रहकर मासूम ने दी कोरोना वायरस को मात दिल्ली
    चीन: कोरोना वायरस के नए मामले सामने आने के बाद बीजिंग के कई हिस्सों में लॉकडाउन चीन समाचार
    कोरोना वायरस: 3 लाख से पार पहुंची संक्रमितों की संख्या, बीते दिन मिले रिकॉर्ड नए मरीज पंजाब
    कोरोना वायरस: 16-17 जून को मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक करेंगे प्रधानमंत्री मोदी, लेंगे हालात की जानकारी महाराष्ट्र

    देश की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    India Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023