NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    एशिया कप क्रिकेट
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / देश की खबरें / प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर हुआ रिकॉर्ड वैक्सीनेशन, लगाई दो करोड़ से अधिक खुराकें
    प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर हुआ रिकॉर्ड वैक्सीनेशन, लगाई दो करोड़ से अधिक खुराकें
    देश

    प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर हुआ रिकॉर्ड वैक्सीनेशन, लगाई दो करोड़ से अधिक खुराकें

    लेखन भारत शर्मा
    September 17, 2021 | 06:54 pm 1 मिनट में पढ़ें
    प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर हुआ रिकॉर्ड वैक्सीनेशन, लगाई दो करोड़ से अधिक खुराकें
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर हुआ रिकॉर्ड वैक्सीनेशन।

    कोरोना महामारी के बीच शुक्रवार को मनाए जा रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 71वें जन्मदिन पर चिकित्सा विभाग ने उन्हें रिकॉर्ड वैक्सीनेशन का तोहफा दिया है। सरकार ने उनके जन्मदिन पर रिकॉर्ड वैक्सीनेशन का लक्ष्य रखा था और इसे पूरा करते हुए शाम 9 बजे तक देशभर में वैक्सीन की 2.23 करोड़ खुराकें लगाई जा चुकी थी। इसके साथ ही देश में चौथी बाद एक दिन में वैक्सीनेशन का आंकड़ा एक करोड़ के पार पहुंच चुका है।

    31 अगस्त को लगाई गई थी वैक्सीन की सबसे अधिक खुराक

    देश में 21 जून को पहली बार वैक्सीन की सबसे अधिक 88.09 लाख खुराकें लगाने का रिकॉर्ड बनाया गया था। उसके बाद अभियान में तेजी लाई गई और 27 अगस्त को एक दिन में ही वैक्सीन की 1.03 करोड़ और 31 अगस्त को 1.30 करोड़ खुराक लगाकर नया रिकॉर्ड कायम किया गया था। इसके बाद सरकार के शीर्ष अधिकारियों ने प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन यानी 17 सितंबर को वैक्सीनेशन का नया रिकॉर्ड बनाने का लक्ष्य रखा था।

    भाजपा नेताओं ने की वैक्सीनेशन के लिए की थी विशेष तैयारी

    प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर रिकॉर्ड वैक्सीनेशन के लिए सरकार के साथ भाजपा नेताओं ने भी विशेष तैयारी की थी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं से जन्मदिन के दिन विशेष अभियान चलाकर अधिक से अधिक लोगों को वैक्सीन लगवाने की अपील की थी। इसी तरह केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मांडविया ने भी लोगों से प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर रिकॉर्ड वैक्सीन लगवाकर उन्हें जन्मदिन का तोहफा देने का आह्वान किया था।

    रिकॉर्ड वैक्सीनेशन देशवासियों की ओर से प्रधानमंत्री को जन्मदिन का तोहफा- मांडविया

    एक दिन में वैक्सीनेशन का नया रिकॉर्ड बनाए जाने को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने ट्वीट कर खुशी का इजहार किया है। उन्होंने लिखा, 'स्वास्थ्यकर्मियों और देशवासियों की ओर से प्रधानमंत्री मोदी को उनके जन्मदिन का एक विशेष तोहफा। आज प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर भारत ने एक दिन में दो करोड़ से अधिक खुराकों का ऐतिहासिक आंकड़ा पार करते हुए एक दुनिया में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। वैल डन इंडिया!'

    भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने वैक्सीन लगवाने वालों को दी बधाई

    भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने ट्वीट किया, 'यह आंकड़ा प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में नए भारत का प्रतिबिंब है। भारत ने दूरदर्शी और मेहनती नेतृत्व के साथ सफलतापूर्वक कोरोना से लड़ने का मार्ग प्रशस्त किया है। वैक्सीन लगवाकर अभियान को सफल बनाने वालों को बधाई।' इसी तरह राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण के प्रमुख आरएस शर्मा ने भी ट्वीट करते हुए रिकॉर्ड वैक्सीनेशन के लिए लोगों और अधिकारियों को बधाई दी है।

    79.41 करोड़ पर पहुंचा वैक्सीनेशन का आंकड़ा

    रिकॉर्ड वैक्सीनेशन के साथ भारत में कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 79.41 करोड़ के पार पहुंच गया है। गुरुवार शाम तक देश में 77,24,25,744 वैक्सीन लगी थी। ऐसे में शुक्रवार को लगाई गई 2.17 करोड़ वैक्सीने के साथ यह आंकड़ा 79.41 करोड़ के पार पहुंच गया है। इसमें 20 करोड़ से अधिक लोगों को वैक्सीन की दोनों खुराकें लगाई जा चुकी है। बता दें कि गुरुवार को देशभर में वैक्सीन की 63,97,972 खुराकें लगाई गई थी।

    भारत में ऐसी रही है वैक्सीनेशन की रफ्तार

    स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, भारत में 10 करोड़ वैक्सीनेशन तक पहुंचने में 85 दिन, 20 करोड़ के लिए 45 दिन, 30 करोड़ के लिए 29 दिन, 40 करोड़ के लिए 24 दिन और 50 करोड़ तक पहुंचने में 20 दिन लगे थे। इसी तरह 60 करोड़ तक पहुंचने में 19 दिन और 70 करोड़ तक पहुंचने में केवल 13 दिन का समय लगा है। लगाई गई खुराकों की कुल संख्या 13 सितंबर को 75 करोड़ के पार पहुंच गई थी।

    भारत में 16 जनवरी को शुरू हुआ था वैक्सीनेशन अभियान

    बता दें कि भारत में 16 जनवरी से कोरोना वायरस के खिलाफ वैक्सीनेशन अभियान शुरू हुआ था। इसके पहले चरण में स्वास्थ्यकर्मियों और अग्रिम मोर्चे पर काम कर रहे फ्रंटलाइन कर्मचारियों को वैक्सीन लगाई गई। 1 मार्च को वैक्सीनेशन अभियान का दूसरा चरण शुरू हुआ और इसमें 60 साल से अधिक उम्र के लोगों को वैक्सीन लगाई गई। 1 अप्रैल को 45 साल से अधिक उम्र के और 1 मई से सभी वयस्कों के लिए वैक्सीनेशन अभियान खोल दिया गया।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    नरेंद्र मोदी
    वैक्सीन समाचार
    मनसुख मांडविया
    कोरोना वायरस
    वैक्सीनेशन अभियान

    नरेंद्र मोदी

    SCO समिट में प्रधानमंत्री मोदी ने किया अफगानिस्तान का जिक्र, कहा- बढ़ती कट्टरता सबसे बड़ी चुनौती चीन समाचार
    सरकार ने बनाई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर रिकॉर्ड वैक्सीनेशन करने की योजना वैक्सीन समाचार
    अजय देवगन के बाद विक्की कौशल बनेंगे बेयर ग्रिल्स के शो का हिस्सा? अक्षय कुमार
    अगले हफ्ते होगा क्वाड का पहला इन-पर्सन सम्मेलन, हिस्सा लेने अमेरिका जाएंगे प्रधानमंत्री मोदी जो बाइडन

    वैक्सीन समाचार

    जम्मू-कश्मीर के 95 प्रतिशत पुलिसकर्मी और 91 प्रतिशत स्वास्थ्यकर्मी हो चुके कोरोना वायरस से संक्रमित जम्मू-कश्मीर
    अक्टूबर-नवंबर में बढ़ सकता है महामारी का खतरा, सतर्क रहने की जरूरत- सरकार कोरोना वायरस
    कोरोना महामारी को अगले छह महीनों में संभालना हो जाएगा और भी आसान- NCDC निदेशक भारत की खबरें
    वैक्सीन निर्यात पर लगी रोक हटाने का विचार कर रहा भारत, अफ्रीका भेजी जाएंगी खुराकें अफ्रीका

    मनसुख मांडविया

    वैक्सीनेशन अभियान: भारत ने अब तक लगाईं 75 करोड़ खुराकें, WHO ने दी बधाई वैक्सीन समाचार
    गुजरात: विजय रुपाणी के बाद कौन होगा नया मुख्यमंत्री? ये नाम है सबसे आगे गुजरात
    गुजरात: विजय रुपाणी के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के पीछे क्या है कारण? गुजरात
    वैक्सीनेशन अभियान: देश में लगाई गई 60 करोड़ खुराकें, लक्ष्य पाने के लिए बढ़ानी होगी रफ्तार वैक्सीन समाचार

    कोरोना वायरस

    कोरोना: देश में बीते दिन सामने आए 34,403 नए मामले, 320 मरीजों की मौत महाराष्ट्र
    कोरोना महामारी जिस एन्डेमिक में बदलने जा रही है, वो क्या होती है? महामारी
    दुनिया भर में कोरोना वायरस संक्रमण के नए मामलों में आई बड़ी गिरावट- WHO विश्व स्वास्थ्य संगठन
    उत्तराखंड हाई कोर्ट ने दी चार धाम यात्रा की इजाजत, कोरोना प्रोटोकॉल का करना होगा पालन नैनीताल

    वैक्सीनेशन अभियान

    मुंबई: कई अस्पतालों के स्वास्थ्यकर्मी और नेता ले चुके तीसरी खुराक- रिपोर्ट मुंबई
    भारत में 60 प्रतिशत लोगों को लगी वैक्सीन की एक खुराक, दुनिया में सबसे अधिक- सरकार भारत की खबरें
    कोरोना: देश में बीते दिन संक्रमित पाए गए 27,176 लोग, कम हुए सक्रिय मामले महाराष्ट्र
    वैक्सीनेशन: फाइनल टेस्टिंग के लिए पहुंची J&J वैक्सीन, अगले महीने इस्तेमाल शुरू होने की उम्मीद वैक्सीन समाचार
    अगली खबर

    देश की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    India Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023