Loading...
हरियाणा: कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर के 700 से अधिक पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें आवेदन
हरियाणा में मिड लेवल हेल्थ प्रोवाइडर के पदों पर भर्ती के लिए 6 अप्रैल तक पूरी कर लें आवेदन प्रक्रिया

हरियाणा: कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर के 700 से अधिक पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें आवेदन

लेखन तौसीफ
Mar 23, 2022
12:36 pm

क्या है खबर?

स्वास्थ्य विभाग में नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर है। हरियाणा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) ने नोटिफिकेशन जारी कर राज्य में मिड लेवल हेल्थ प्रोवाइडर कम कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (MLHP-cum-CHO) के 700 से अधिक पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और आवेदन की अंतिम तिथि 6 अप्रैल है। इच्छुक उम्मीदवार हरियाणा NHM की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

भर्ती

किस जिले में कितने पदों पर होगी भर्ती?

हरियाणा NHM की तरफ से जारी किए गए नोटिफिकेशन के अनुसार, इस भर्ती के माध्यम से 18 जिलों में कुल 787 पदों पर भर्ती होगी। जिलेवार रिक्तियों की संख्या इस प्रकार है:

अंबाला- 18

भिवानी- 110

फरीदाबाद- 1

गुरुग्राम- 12

फतेहाबाद- 100

चक्की-दादरी- 55

हिसार- 71

झज्जर- 1

जींद- 25

कैथल- 100

करनाल- 23

कुरुक्षेत्र- 26

मेवात/नूह- 2

नारनौल- 20

पंचकुला- 10

पानीपत- 10

रेवाड़ी- 90

रोहतक- 80

सिरसा- 18

यमुना नगर - 15

आयु

आवेदन शुल्क कितना जमा करना होगा और आयु कितनी होनी चाहिए?

आवेदन शुल्क: हरियाणा NHM की तरफ से की जा रही इस भर्ती में आवेदन करने वाले सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 100 रूपये का आवेदन शुल्क जमा करना होगा, वहीं आरक्षित वर्ग और दिव्यांग उम्मीदवारों को 50 रूपये का आवेदन शुल्क जमा करना होगा।

आयु सीमा: सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों की उम्र 18 से 42 वर्ष के बीच होनी चाहिए, वहीं आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को राज्य सरकार के नियमों के अनुसार उम्र में छूट मिलेगी।

ADVERTISEMENT

योग्यता

शैक्षणिक योग्यता क्या होनी चाहिए?

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास BAMS या B.Sc. नर्सिंग या पोस्ट बेसिक B.Sc. नर्सिंग डिग्री के साथ छह महीने का मिड लेवल हेल्थ प्रोवाइडर ब्रिज कोर्स प्रोग्राम का सर्टिफिकेट होना चाहिए।

ये नहीं हैं तो B.Sc. नर्सिंग या पोस्ट बेसिक B.Sc. नर्सिंग के साथ मिड लेवल हेल्थ प्रोवाइडर कोर्स इंटीग्रेटेड इन B.Sc. नर्सिंग या पोस्ट बेसिक B.Sc. नर्सिंग कोर्स का सर्टिफिकेट होना चाहिए।

BAMS या B.Sc. नर्सिंग या पोस्ट बेसिक B.Sc. नर्सिंग डिग्रीधारक भी आवेदन कर सकते हैं।

ADVERTISEMENT

आवेदन

आवेदन कैसे करें?

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट www.nhmharyana.gov.in पर जाएं।

इसके बाद वेबसाइट के होम पेज पर 'News and Updates' पर जाएं।

अब 'New Job Openings' के लिंक पर जाएं।

इसके बात भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।

अब अगले पेज पर मांगी गई जानकारी भरकर रजिस्ट्रेशन कर लें।

रजिस्ट्रेशन के बाद आवेदन फॉर्म भरें और फिर आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रिंट निकाल लें।

भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक नोटिफिकेशन पढ़ सकते हैं।

ADVERTISEMENT