NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / खट्टर ने सोनिया गांधी को बताया 'मरी हुई चुहिया', विरोध में प्रदर्शन करेगी कांग्रेस
    अगली खबर
    खट्टर ने सोनिया गांधी को बताया 'मरी हुई चुहिया', विरोध में प्रदर्शन करेगी कांग्रेस

    खट्टर ने सोनिया गांधी को बताया 'मरी हुई चुहिया', विरोध में प्रदर्शन करेगी कांग्रेस

    लेखन प्रमोद कुमार
    Oct 14, 2019
    12:59 pm

    क्या है खबर?

    सोनिया गांधी को लेकर मनोहर लाल खट्टर के विवादित बयान के विरोध में कांग्रेस सोमवार को दिल्ली में भाजपा मुख्यालय पर प्रदर्शन करेगी।

    दिल्ली प्रदेश महिला कांग्रेस प्रमुख शर्मिष्ठा मुखर्जी दोपहर 02:30 बजे अपने कार्यकर्ताओं के साथ अपने कार्यालय से भाजपा मुख्यालय तक मार्च करेंगी और वहां पर खट्टर का पुतला जलाया जाएगा।

    इससे पहले कांग्रेस ने खट्टर के बयान की निंदा करते हुए उनसे माफी मांगने की मांग की थी।

    आइये, इस बारे में विस्तार से जानते हैं।

    जानकारी

    सोनिया को बताया था 'मरी हुई चुहिया'

    सोनीपत के खरखौदा में एक चुनावी रैली में खट्टर कांग्रेस पर निशाना साध रहे थे। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी की तुलना 'मरी हुई चुहिया' से कर दी। उनके इस बयान के बाद विवाद खड़ा हो गया।

    विवादित बयान

    क्या कहा था खट्टर ने?

    रैली को संबोधित करते हुए खट्टर ने कहा, "लोकसभा चुनाव में हार के बाद राहुल बाबा ने अध्यक्षता छोड़ दी और कहा कि नया अध्यक्ष लाओ और गांधी परिवार से बाहर का लाओ। हमें लगा कि भाई बात तो अच्छी कही। परिवारवाद से दूर हटना अच्छी बात है, लेकिन ये लोग सारे देश में घूमने लगे अध्यक्ष के लिए। तीन महीने बाद सोनिया गांधी को ही अध्यक्ष बना दिया। यानी खोदा पहाड़ निकली चुहिया, वो भी मरी हुई।"

    प्रतिक्रिया

    कांग्रेस ने की माफी की मांग

    खट्टर के सोनिया गांधी को लेकर दिए इस बयान के बाद कांग्रेस भड़क गई और उसने खट्टर से माफी की मांग की। कांंग्रेस ने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री का यह बयान न केवल असभ्य और निम्न स्तर का है बल्कि भाजपा का महिला विरोधी चरित्र भी दिखाता है।

    अखिल भारतीय महिला कांग्रेस प्रमुख सुष्मिता देव ने खट्टर के बयान को शर्मनाक बताते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी नारी विरोधी मानसिकता वाले लोगों से भरी हुई है।

    पुराना बयान

    पहले सोनिया को बताया था 'सोनिया माता'

    यह पहली बार नहीं है जब खट्टर ने सोनिया गांधी पर निशाना साधा है।

    कुछ दिन पहले उन्होंने अंबाला के नारायणगढ़ में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा था, "जब कहते हैं कि किसे प्राथमिकता देनी चाहिए, तो हम कहते हैं कि देश सबसे पहले है। दूसरी तरफ कांग्रेस के लिए उसके नेता पहले आते हैं। हम भारत माता की जय कहते हैं, कांग्रेस में कुछ लोग सोनिया माता की जय कहते हैं।"

    विवादित बयान

    कश्मीरी लड़कियों को लेकर भी दिया था विवादित बयान

    खट्टर अकसर अपने विवादित बयानों के कारण चर्चा में रहते हैं। अगस्त में केंद्र सरकार द्वारा जम्मू-कश्मीर का विशेष राज्य का दर्जा समाप्त करने के फैसले के बाद खट्टर ने कश्मीर लड़कियों को लेकर ऐसा बयान दिया था, जिस पर विवाद हो गया था। उन्होंने कहा था, "हमारे मंत्री धनखड़ कहते हैं कि वे बिहार से बहू लेकर आएंगे, पर लोग अब कहते हैं कि कश्मीर से रास्ता साफ है। हम कश्मीरी लड़कियों को लाएंगे।"

    जानकारी

    हरियाणा में 21 अक्टूबर को होगी वोटिंग

    हरियाणा में विधानसभा चुनावों के लिए 21 अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे और 24 अक्टूबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे। भाजपा अपनी सत्ता बनाए रखने की कोशिश में है वहीं कांग्रेस पांच साल बाद फिर से कुर्सी पर काबिज होने की लड़ाई लड़ रही है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    दिल्ली
    हरियाणा
    भारतीय जनता पार्टी
    सोनिया गांधी

    ताज़ा खबरें

    अपने स्मार्टफोन पर नोटिफिकेशन को कैसे करें व्यवस्थित? यहां जानिए तरीका स्मार्टफोन
    कार के वाइपर का इस्तेमाल करते समय न करें ये गलतियां, इन बातों का रखें ध्यान  कार
    इस्तांबुल शांति वार्ता: रूस ने यूक्रेन के साथ बिना शर्त युद्ध विराम से किया इनकार रूस समाचार
    बिहार के मुजफ्फरपुर में नाबालिग की रेप के बाद हत्या मामले में अब तक क्या-क्या हुआ? बिहार

    दिल्ली

    दिल्ली-NCR में ट्रांसपोर्टर की हड़ताल, लोगों को नहीं मिल रहे ऑटो और कैब नितिन गडकरी
    अभिनेत्री ईशा सरवानी के साथ लाखों की ठगी, पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार बॉलीवुड समाचार
    भाजपा नेता ने पार्टी कार्यालय में पत्नी को जड़ा थप्पड़, देखें वायरल वीडियो आम आदमी पार्टी समाचार
    दिल्ली एयरपोर्ट पर पांच अफगानी तस्कर गिरफ्तार, पेट में छिपाई थी 15 करोड़ की ड्रग्स अफगानिस्तान

    हरियाणा

    आखिरकार भाजपा में शामिल हुईं प्रसिद्ध गायिका और डांसर सपना चौधरी, काफी समय से थीं अटकलें दिल्ली
    कांग्रेस में इस्तीफों का सिलसिला जारी, ज्योतिरादित्य सिंधिया समेत तीन नेताओं ने दिया इस्तीफा दिल्ली
    सोनीपतः होमवर्क का पूछा तो छात्र ने घोंप दिया चाकू, टीचर की हालत गंभीर क्राइम समाचार
    फरीदाबाद: रिटायरमेंट के बाद हेलीकॉप्टर से घर पहुंचा चपरासी, पूरा किया 40 साल पुराना सपना फरीदाबाद

    भारतीय जनता पार्टी

    कश्मीर में बंद पड़े 50,000 मंदिरों को खोलने की तैयारी में केंद्र सरकार, शुरू किया सर्वे कश्मीर
    केंद्रीय मंत्री ने सरेआम दरोगा को दी वर्दी उतरवाने की धमकी, जानिए मामला बिहार
    शाहजहांपुर केस: छात्रा को साथ ले गई पुलिस, जबरन वसूली केस में होगी पूछताछ उत्तर प्रदेश
    दिल्ली: टिकटों को लेकर अभी से मारामारी शुरू, आपस में भिड़े भाजपा के दो गुट दिल्ली

    सोनिया गांधी

    रायबरेलीः कांग्रेस विधायक अदिति सिंह के काफिले पर हमला, तीन गाड़ियां पलटी भारतीय जनता पार्टी
    नतीजों से पहले राष्ट्रपति से मिलेगा विपक्ष, खंडित जनादेश की स्थिति में सरकार बनाने का दावा मायावती
    स्मृति ईरानी का ऐतिहासिक उलटफेर, राहुल गांधी को उनके गढ़ अमेठी में 55,120 वोटों से हराया भारतीय जनता पार्टी
    कल होगी कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक, इस्तीफे की पेशकश कर सकते हैं राहुल गांधी राहुल गांधी
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025