Loading...
हरियाणा बोर्ड: कक्षा 9 और 11 की परीक्षाएं 17 मार्च से होंगी शुरू, ऐसे देखें डेटशीट
17 मार्च से शुरू होंगी हरियाणा बोर्ड की कक्षा 9 और 11 की वार्षिक परीक्षाएं

हरियाणा बोर्ड: कक्षा 9 और 11 की परीक्षाएं 17 मार्च से होंगी शुरू, ऐसे देखें डेटशीट

लेखन तौसीफ
Mar 05, 2022
06:29 pm

क्या है खबर?

हरियाणा बोर्ड की कक्षा नौ और 11 की वार्षिक परीक्षाएं 17 मार्च से शुरू होंगी। जिन छात्रों को इन कक्षा की परीक्षाएं देनी हैं, वह हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (BSEH) की अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डेटशीट डाउनलोड कर सकते हैं। डेटशीट के मुताबिक, कक्षा नौ की परीक्षाएं 17 मार्च से शुरू होकर 2 अप्रैल तक चलेंगी। जबकि कक्षा 11 की परीक्षाएं 17 मार्च से लेकर 13 अप्रैल तक जारी रहेंगी।

कक्षा 9

कक्षा 9 की डेटशीट

17 मार्च: IT, ITES (इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी एण्ड इनेबलिंग सर्विसेज) (सेक्टर-28 फरीदाबाद सरकारी स्कूल)

19 मार्च: हिंदी

22 मार्च: इंग्लिश

24 मार्च: संस्कृत, पंजाबी, उर्दू, रिटेल, सुरक्षा, ऑटोमोबाइल, IT, ITES, शारीरिक शिक्षा, सौंदर्य, यात्रा पर्यटन, कृषि धान की खेती, बैंकिंग और वित्त सेवाएं, बैंकिंग और बीमा सेवाएं, परिधान फैशन डिजाइन,/ शारीरिक और स्वास्थ्य शिक्षा, कला, कृषि, कंप्यूटर विज्ञान, गृह विज्ञान, संगीत हिंदुस्तानी (सभी विकल्प), पशुपालन, नृत्य (सभी विकल्प)

26 मार्च: सोशल साइंस

29 मार्च: गणित

31 मार्च: साइंस

कक्षा 11

कक्षा 11 की डेटशीट

17 मार्च: कंप्यूटर साइंस, ITES

19 मार्च: इंग्लिश

21 मार्च: होम साइंस

22 मार्च: पंजाबी

24 मार्च: फिजिक्स, इकोनोमिक्स

25 मार्च: फिजिकल एजुकेशन

26 मार्च: हिंदी

28 मार्च: गणित

29 मार्च: बायो, साइकोलॉजी

30 मार्च: राजनीति विज्ञान

31 मार्च: इतिहास, बीएस

1 अप्रैल: केमिस्ट्री, अकाउंट्सी, पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन

2 अप्रैल: संस्कृत, बायोटेक

4 अप्रैल: सोशोलॉजी

5 अप्रैल: फाइन आर्ट्स

6 अप्रैल: भूगोल

7 अप्रैल: म्यूजिक

11 अप्रैल: संस्कृत साहित्य वेद सिद्धांत

12 अप्रैल: संस्कृत व्याकरण भाग-1

13 अप्रैल: संस्कृत व्याकरण भाग-2

ADVERTISEMENT

डाउनलोड

ऐसे डाउनलोड करें डेटशीट

कक्षा नौ और 11 की डेटशीट डाउनलोड करने के लिए BSEH की अधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर जाएं।

इसके बाद होम पेज पर 'News' सेक्शन में जाएं।

अब 'कक्षा नौ और 11 की वार्षिक परीक्षा 2022' के लिए 'डेटशीट (थ्योरी)' पर क्लिक करें।

इसके बाद परीक्षा की तिथियां नए टैब में खुलेगी।

अब छात्र अपनी परीक्षा की तिथियां देख सकते हैं।

छात्रों के लिए बेहतर होगी कि वह इस डेट शीट डाउनलोड के बटन पर क्लिक करके प्रिंटआउट निकाल लें।

ADVERTISEMENT

जानकारी

सुबह 8:30 बजे से 11 बजे तक ऑफलाइन आयोजित होंगी परीक्षाएं

बता दें कि BSEH की कक्षा नौ और 11 की बोर्ड परीक्षाएं एक ही शिफ्ट में सुबह 8:30 बजे से 11 बजे तक ऑफलाइन आयोजित की जाएंगी। अधिकारियों और छात्रों को सभी कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने की सलाह दी गई है।

डेटशीट

हरियाणा बोर्ड ने कक्षा 10 और 12 की परीक्षाओं के लिए भी जारी की डेटशीट

हरियाणा बोर्ड ने कक्षा 10 और 12 की बोर्ड परीक्षाओं के लिए भी डेटशीट जारी कर दी है।

परीक्षा का आयोजन 30 मार्च से शुरू होकर 29 अप्रैल तक चलेगा।

30 मार्च को पहले दिन कक्षा 12 की हिंदी विषय की परीक्षा होगी। जबकि 31 मार्च को पहले दिन कक्षा 10 की सामाजिक विज्ञान की परीक्षा होगी।

इस बार हरियाणा बोर्ड की कक्षा 10 और 12 की परीक्षाओं के लिए 6,68,000 छात्रों ने पंजीकरण करवाया है।

ADVERTISEMENT