NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    एशिया कप क्रिकेट
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / देश की खबरें / उत्तर प्रदेशः गर्मी के कारण केरल एक्सप्रेस में सवार चार यात्रियों की मौत
    उत्तर प्रदेशः गर्मी के कारण केरल एक्सप्रेस में सवार चार यात्रियों की मौत
    देश

    उत्तर प्रदेशः गर्मी के कारण केरल एक्सप्रेस में सवार चार यात्रियों की मौत

    लेखन प्रमोद कुमार
    June 11, 2019 | 02:05 pm 1 मिनट में पढ़ें
    उत्तर प्रदेशः गर्मी के कारण केरल एक्सप्रेस में सवार चार यात्रियों की मौत

    भीषण गर्मी और दम घुटने के कारण केरल एक्सप्रेस के चार यात्रियों की मौत हो गई है। देश के अधिकतर इलाके इन दिनों गर्मी से झुलस रहे हैं। इसी गर्मी का शिकार केरल एक्सप्रेस के ये यात्री हुए। दरअसल, 68 यात्रियों का एक समूह आगरा से कोयम्बटूर जा रहा था। इसी दौरान सोमवार शाम को इनमें कुछ यात्रियों को बैचेनी महसूस हुई। जब तक डॉक्टर पहुंच पाते, इन यात्रियों ने दम तोड़ दिया। शवों को झांसी में उतारा गया है।

    आगरा और वाराणसी घूमने आया था समूह

    बताया जा रहा है कि 10 दिन पहले ये लोग वाराणसी और आगरा घूमने आए थे। 12626 केरल एक्सप्रेस से वापस लौटते समय चार यात्रियों की दम घुटने और गर्मी की वजह से मौत हो गई और एक यात्री घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों में तीन कन्नूर और एक कोयम्बटूर का बताया जा रहा है। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शवों को कोयम्बटूर भेजा जाएगा।

    डॉक्टरों के पहुंचने से पहले तोड़ा दम

    समूह के एक सदस्य ने बताया, "जब हम आगरा से निकले तब गर्मी बहुत थी। इससे कुछ लोगों ने सांस लेने में तकलीफ और बैचेनी की शिकायत की। जब तक हमें कोई मदद मिल पाती, उनकी जान जा चुकी थी।" झांसी रेलवे स्टेशन पर डॉक्टरों की इसकी जानकारी दी गई थी। जब डॉक्टर ट्रेन में पहुंचे तो उन्हें चार लोग मृत पाए गए। मृतकों में बुंदुर पलानिसेम (80) बालकृष्ण रामास्वामी (69), चिन्नार (71) और धीवा नई (71) शामिल हैं।

    सोमवार को दिल्ली रही सबसे गर्म

    प्री-मानसून में हो रही देरी के कारण हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, दिल्ली, मध्य प्रदेश समेत कई राज्य गर्मी से तप रहे हैं। सोमवार को दिल्ली में इतिहास का सबसे गर्म दिन रहा। मौसम विभाग के मुताबिक पालम में तापमान 48 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजस्थान के चुरू में सोमवार को तापमान 50.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बारिश में हो रही देरी के कारण इन इलाकों में लोग गर्मी का प्रकोप झेल रहे हैं।

    इस वजह से बढा तापमान

    मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि गर्म पछुआ हवाओं, पश्चिम विक्षोभ का मैदानी इलाकों पर कोई प्रभाव नहीं होना और जून की भीषण गर्मी के कारण तापमान बढ़ा हुआ है।

    केरल से मॉनसून दूसरे राज्यों की तरफ बढ़ा

    देश में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून ने एक सप्ताह की देरी से दस्तक दी है। यह आमतौर पर एक जून को केरल के तट से टकरा जाता है। हालांकि, अब मनसून दक्षिणी अरब सागर, लक्षद्वीप के अधिकांश हिस्सों और केरल और दक्षिण तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ा है। मौसम विभाग वैज्ञानिकों ने बताया कि मंगलवार तक पूर्वोत्तर राज्यों के कुछ हिस्सों में मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां बन रही हैं।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    दिल्ली
    केरल
    वाराणसी
    आगरा

    दिल्ली

    सुप्रीम कोर्ट पहुंचा योगी आदित्यनाथ पर ट्वीट के लिए पत्रकार की गिरफ्तारी का मामला योगी आदित्यनाथ
    DU: छात्रों के बीच अंग्रेजी ऑनर्स है सबसे लोकप्रिय विकल्प, प्राप्त हुए सबसे अधिक आवेदन शिक्षा
    दिल्ली के छतरपुर में हो रही थी रेव पार्टी, भारा मात्रा में शराब और कोकीन बरामद दिल्ली पुलिस
    दिल्ली: मेट्रो स्टेशन के पास साइकिल पर रखे बक्से में मिली महिला की सिर कटी लाश दिल्ली पुलिस

    केरल

    केरल: बिना हाथों के पैरों से परीक्षा लिखकर इस छात्रा ने प्राप्त की A+ ग्रेड शिक्षा
    केरल के छात्र ने व्हाट्सऐप में खोजी बड़ी खामी, फेसबुक ने किया सम्मानित फेसबुक
    केरल में निपाह वायरस ने फिर दी दस्तक, 23 वर्षीय छात्र चपेट में मलेशिया
    महिला कर्मचारी ने फ्लाइट में सिगरेट जलाने से रोका तो युवक ने खोली पैंट की चेन भारत की खबरें

    वाराणसी

    बुआ मायावती ने क्यों तोड़ा भतीजे अखिलेश के साथ गठबंधन, जानें कहां है उनकी नजर नरेंद्र मोदी
    लोगों का शुक्रिया अदा करने वाराणसी पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, काशी विश्वनाथ मंदिर में की पूजा नरेंद्र मोदी
    लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण का मतदान जारी, प्रधानमंत्री मोदी समेत कई बड़े उम्मीदवार मैदान में मध्य प्रदेश
    लोकसभा चुनावः प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ मैदान में हैं किसानों से लेकर वैज्ञानिकों तक 25 उम्मीदवार अरविंद केजरीवाल

    आगरा

    घने कोहरे के कारण आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर टकराए वाहन; सात की मौत, दर्जनभर घायल लखनऊ
    ट्रैक्टर परेड: उत्तर प्रदेश सरकार ने दिखाई सख्ती, 100 किसान नेताओं को आगरा में किया नजरबंद दिल्ली
    उत्तर प्रदेश: रेप के मामले में 20 साल सजा काटने के बाद शख्स निर्दोष बरी रेप
    NIJ ने किफायती दाम में लॉन्च किए QV60 समेत ये तीन इलेक्ट्रिक स्कूटर्स इलेक्ट्रिक वाहन
    अगली खबर

    देश की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    India Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023