Page Loader
लद्दाख में बढ़ते तापमान की वजह  से तेजी से पिघल रहे ग्लेशियर, मौसम विशेषज्ञ चिंतित
तापमान बढ़ने से लद्दाख में ग्लेशियर तेजी से पिघल रहे हैं (प्रतीकात्मक तस्वीर: अनस्प्लैश)

लद्दाख में बढ़ते तापमान की वजह  से तेजी से पिघल रहे ग्लेशियर, मौसम विशेषज्ञ चिंतित

लेखन गजेंद्र
Jul 31, 2024
11:15 am

क्या है खबर?

लद्दाख में ग्लोबल वॉर्मिंग का असर काफी तेजी से दिखाई दे रहा है। यहां बढ़ते तापमान की वजह से ग्लेशियर पिघल रहे हैं, जिसने मौसम विशेषज्ञों की चिंता बढ़ा दी है। बुधवार को लद्दाख मौसम विभाग के निदेशक सोनम लोटस ने समाचार एजेंसी ANI से कहा, तापमान में तेज वृद्धि, खासकर लद्दाख में, वास्तव में चिंता का विषय है। ग्लेशियर हमारे प्राकृतिक संसाधन हैं और बहुत ही मूल्यवान हैं। हमें उस ग्लेशियर से पानी मिलता है।"

चिंता

आगे खड़ा होगा बड़ा संकट

सोनम लोटस ने आगे कहा कि अगर तापमान इसी तरह बढ़ता रहा तो तेज गर्मी बर्फ के बड़े-बड़े पिंडों को तेजी से पिघला देगी और इसका असर पूरे देश में दिखेगा। उन्होंने कहा कि लद्दाख का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस मैदानी इलाकों के 40 डिग्री के बराबर है। ऊंचाई पर होने से यह तेजी दिखाती है। बता दें कि तापमान बढ़ने के कारण लद्दाख के लेह हवाई अड्डे से पिछले 4 दिन में 16 उड़ानें रद्द की गई हैं।

ट्विटर पोस्ट

लद्दाख में बढ़ते तापमान से स्थिति खराब