NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / लद्दाख: 19,022 फीट की ऊंचाई पर बिखरेगा फैशन का जलवा, आयोजित होगा अंतरराष्ट्रीय फैशन रनवे 
    अगली खबर
    लद्दाख: 19,022 फीट की ऊंचाई पर बिखरेगा फैशन का जलवा, आयोजित होगा अंतरराष्ट्रीय फैशन रनवे 
    लद्दाख में होगा अनोखा फैशन शो

    लद्दाख: 19,022 फीट की ऊंचाई पर बिखरेगा फैशन का जलवा, आयोजित होगा अंतरराष्ट्रीय फैशन रनवे 

    लेखन अंजली
    Jul 19, 2023
    09:15 pm

    क्या है खबर?

    लद्दाख का अंतरराष्ट्रीय संगीत महोत्सव (LIMF) 2023 अधिक धूमधाम और भव्यता के साथ लौट रहा है।

    इस बार इस लोकप्रिय कार्यक्रम में लद्दाख अंतरराष्ट्रीय फैशन रनवे नामक एक अनोखा फैशन शो भी प्रस्तुत किया जाएगा।

    23 अगस्त से 3 सितंबर तक यह फैशन शो दुनिया की सबसे ऊंची मोटर योग्य सड़क उमलिंग ला पर आयोजित किया जाएगा, जो कि 19,022 फीट पर है।

    आइए इस खास आयोजन के बारे में विस्तार से जानते हैं।

    कार्यक्रम

    इस प्रतियोगिता में शामिल होगीं कई मशहूर महिलाएं

    इस असामान्य प्रतियोगिता में G-20 देशों की महिला नेता और आमंत्रित देशों की महिलाएं शामिल होंगी। इसके अतिरिक्त दुनियाभर से मिस यूनिवर्स, मिस वर्ल्ड और मिस अर्थ इस कार्यक्रम में भाग लेंगी।

    इस सूची में भारत की वंशिका परमार (मिस अर्थ), अमेरिका की लिंडसे कोफी (मिस अर्थ), इटली की गिउलिया रगाजिनी (मिस अर्थ), जापान की युमी काटो (मिस यूनिवर्स), यूनाइटेड किंगडम की लुइसा बर्टन (मिस अर्थ) और बांग्लादेश की राफा नानजेबा टोरसा आदि का नाम शामिल है।

    उद्देश्य

    G-20 देशों के बीच एकता को बढ़ावा देना है उद्देश्य

    इस आयोजन का उद्देश्य G-20 देशों के बीच एकता को बढ़ावा देना है।

    G-20 के सिद्धांतों का पालन करते हुए हर एक मॉडल अपने देश की रेत को दुनिया के सबसे ऊंचे रचनात्मक सांचे वसुधैव कुटुंबकम में डालेगीं।

    इसके अतिरिक्त प्रतिभागी शांति और दोस्ती के मूल्यों के माध्यम से सशक्तिकरण पर प्रकाश डालने के लिए अपने विचारों का आदान-प्रदान करेगीं। इसके साथ ही रनवे पर अपने स्टाइल से वॉक करेगीं।

    बयान

    यह पहल है बहुत अनूठी- ताशी ग्यालसन

    इस पूरे आयोजन को लद्दाख आर्ट एंड एंटरटेनमेंट अलायंस (LAEA) के नाम से जाना जाता है।

    कार्यक्रम के विवरण पर प्रकाश डालते हुए लद्दाख स्वायत्त पहाड़ी विकास परिषद (LAHDC) के अध्यक्ष ताशी ग्यालसन ने कहा, "यह पहल बहुत अनूठी है और इसके माध्यम से स्थानीय मूल्यों को सांसारिक निर्णयों के साथ जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। यह कार्यक्रम देश को अलग रचनात्मक रूप देने में मदद कर सकता है।"

    जानकारी

    लद्दाख में इस कार्यक्रम की मेजबानी करना सम्मान की बात- ताशी 

    ताशी ने यह भी कहा, "इस कार्यक्रम से न केवल वसुधैव कुटुंबकम को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि दुनिया को प्रेम, शांति और सद्भाव का एक मजबूत संदेश भी मिलेगा। लद्दाख में इस शानदार कार्यक्रम की मेजबानी करना हमारे लिए बहुत सम्मान और गर्व की बात है।"

    लक्ष्य 

    गिनीज विश्व रिकॉर्ड बनाने का लक्ष्य 

    LAEA द्वारा आयोजित और पंकज गुप्ता के नेतृत्व में इस कार्यक्रम का लक्ष्य उमलिंग ला पर 19,022 फीट की ऊंचाई पर स्थापित सबसे ऊंचे फैशन रैंप के लिए एक नया गिनीज विश्व रिकॉर्ड बनाना है।

    बता दें कि हिमालय के बीचो-बीच स्थित उमलिंग ला अपने मनोरम दृश्यों से प्रकृति प्रेमियों और एडवेंचर चाहने वालों को आकर्षित करता है। एडवेंचर शौकीनों के लिए तो यहां का पहाड़ी दर्रा सबसे मशहूर जगह है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    लद्दाख
    फैशन शोज़

    ताज़ा खबरें

    हुंडई i20 का मैग्ना एग्जीक्यूटिव वेरिएंट लॉन्च, जानिए क्या किया है बदलाव  हुंडई मोटर कंपनी
    कौन हैं अभिनेत्री नुसरत फारिया, जिन्हें हत्या के प्रयास के मामले में किया गया गिरफ्तार? बांग्लादेश
    राहुल गांधी ने विदेश मंत्री पर फिर उठाया सवाल, कहा- हमने कितने भारतीय विमान खो दिए? राहुल गांधी
    फॉक्सवैगन गोल्फ GTI भारत में 26 मई होगी लॉन्च, जानिए क्या होंगी खासियत  फॉक्सवैगन की कारें

    लद्दाख

    पैंगोंग झील पर चीन का दूसरा पुल: विदेश मंत्रालय ने अवैध कब्जे पर बताया निर्माण चीन समाचार
    लद्दाख: श्योक नदी में गिरी सेना की गाड़ी, सात जवानों की मौत भारतीय सेना
    मनमोहक नजारों से घिरी नुब्रा घाटी घूमने जा रहे हैं? जान लें ये जरूरी बातें ट्रेवल टिप्स
    खूबसूरत पर्यटन स्थल है अल्ची, घूमने जा रहे हैं तो जान लें ये जरूरी बातें ट्रेवल टिप्स

    फैशन शोज़

    अजीबो-गरीब फैशन: महिलाओं के लिए आया दुनिया का सबसे छोटा हैंडबैग पेरिस
    फैशन से जुड़ी इन पाँच सामान्य गलतियों को करने से बचें महिलाएँ लाइफस्टाइल
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025