NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / देश की खबरें / अनिल विज के आदेश के बाद दिल्ली से लगती हरियाणा की सीमा सील
    अनिल विज के आदेश के बाद दिल्ली से लगती हरियाणा की सीमा सील
    देश

    अनिल विज के आदेश के बाद दिल्ली से लगती हरियाणा की सीमा सील

    लेखन प्रमोद कुमार
    May 29, 2020 | 01:15 pm 1 मिनट में पढ़ें
    अनिल विज के आदेश के बाद दिल्ली से लगती हरियाणा की सीमा सील

    हरियाणा सरकार ने दिल्ली के साथ लगती राज्य की सीमा को पूरी तरह सील कर दिया है। गुरुग्राम पुलिस ने शुक्रवार को दिल्ली से आ रहे लोगों को सीमा पर रोक दिया है। पुलिस का कहना है कि किसी को दिल्ली से हरियाणा में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि दिल्ली की वजह से राज्य में कोरोना वायरस के मामले बढ़ रहे हैं। इसलिए दिल्ली से लगती सीमा को सील किया गया है।

    केवल जरूरी सेवा से जुड़े लोगों को प्रवेश

    गुरुग्राम सीमा पर रोके गए कई मजदूरों ने आरोप लगाया कि उनके पास मूवमेंट पास है। इसके बावजूद पुलिस उन्हें प्रवेश नहीं दे रही है, जबकि मोटरसाइकिल सवारों को बिना कुछ पूछे जाने दिया जा रहा है। वहीं गुरुग्राम पुलिस का कहना है कि केवल जरूरी सेवाओं से जुड़े लोगों को हरियाणा में प्रवेश की इजाजत दी जाएगी और इसके लिए उसे पास दिखाना होगा। दिल्ली पुलिस ने भी सीमा पर फंसे मजदूरों को घर जाने को कह दिया है।

    दिल्ली-हरियाणा सीमा पर लगा जाम

    लोगों और वाहनों के बड़ी संख्या में जमा होने के कारण दिल्ली-गुरुग्राम को जोड़ने वाले रास्तों पर भारी जाम देखा गया। कई लोग बिना सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किए सड़क किनारे खड़े देखे गए। दूसरी तरफ झज्जर-दिल्ली सीमा पर भी हरियाणा पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है। केवल जरूरी सेवाओं से जुड़े लोगों को आवाजाही की अनुमित दी जा रही है। इसके लिए पुलिस नाके पर पास की जांच कर रही है। नाके पर CCTV कैमरे भी लगाए गए हैं।

    अनिल विज ने जारी किए सीमा सील करने के आदेश

    हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने दिल्ली से लगती सीमा सील करने के आदेश दिए हैं। विज ने कहा कि हरियाणा में कोरोना पॉजिटिव 80 प्रतिशत मामले उन जिलों से हैं जो दिल्ली के साथ सटे हुए हैं, इसलिए राष्ट्रीय राजधानी के साथ सटे सभी जिलों की सीमा को सील किया जा रहा है। हरियाणा सरकार ने इससे पहले भी एक बार सीमा सील की थी, जिसके बाद मामला हाई कोर्ट तक पहुंच गया था।

    केवल जरूरी सेवाओं से जुड़े लोगों को आवाजाही की इजाजत

    हाई कोर्ट में मामला जाने का बाद हरियाणा सरकार ने लिखित में आश्वासन दिया था कि डॉक्टर, नर्स, पुलिसकर्मियों सहित सभी जरूरी सेवाओं से जुड़े अधिकारी और कर्मचारियों को बॉर्डर पर नहीं रोका जाएगा और वो हरियाणा से दिल्ली आवाजाही कर सकेंगे। हालांकि, उन्हें हरियाणा में आने के लिए ई-पास दिखाना होगा। हरियाणा सरकार सरल पोर्टल पर ये पास जारी कर रही है। आवेदन मिलने के 30 मिनट के भीतर यह पास जारी कर दिया जाता है।

    हरियाणा, दिल्ली और देश में कितने मामले

    स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, शुक्रवार सुबह तक 1,504 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हो चुकी थी। इनमें से 881 लोग ठीक हो चुके हैं और 19 लोगों की मौत हुई है। वहीं दिल्ली में कोरोना संक्रमितों की संख्या 16,281 पहुंच गई है। यहां अब तक 316 लोगों की मौत हुई है। पूरे देश की बात करें तो अब तक 1,65,799 लोगों को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया जा चुका है और कुल मृतकों की संख्या 4,706 हो गई है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    दिल्ली
    हरियाणा
    गुरूग्राम
    अनिल विज
    कोरोना वायरस

    दिल्ली

    कोरोना वायरस: नौवां सबसे अधिक प्रभावित देश बना भारत, पिछले 24 घंटे में 7,466 नए मामले भारत की खबरें
    लॉकडाउन के बीच ऑनलाइन परीक्षाओं का विरोध क्यों कर रहे हैं छात्र? शिक्षा
    भोपाल से दिल्ली: शख्स ने चार लोगों के लिए 180 सीटों वाला जहाज किराए पर लिया भोपाल
    दो सप्ताह और आगे बढ़ेगा लॉकडाउन, 'मन की बात' में प्रधानमंत्री मोदी कर सकते हैं ऐलान मुंबई

    हरियाणा

    हरियाणा में मास्क नहीं पहनने और सार्वजनिक स्थलों पर थूकने पर लगेगा 500 रुपये जुर्माना फरीदाबाद
    #Exclusive: कोरोना वायरस से लड़ाई की कहानी, एक महीने में ठीक हुए वॉरियर की जुबानी हिसार
    हरियाणा: लॉकडाउन के बीच महिला मित्र से मिलने पहुंचे भाजपा नेता को पार्टी ने किया निलंबित चंडीगढ़
    स्टेट बोर्ड परीक्षाएं: जानिए कब आएगा उत्तर प्रदेश सहित अन्य राज्यों का रिजल्ट झारखंड

    गुरूग्राम

    गुरुग्राम: बिना पास हरियाणा में आने की कोशिश कर रहे लोगों ने पुलिस पर पत्थर फेंके दिल्ली
    कोरोना वायरस: पूरी तरह से बंद हुआ हरियाणा, बाकी 15 जिलों में भी लॉकडाउन का ऐलान हरियाणा
    जानिए ऐसे पांच स्कूलों के बारे में जो इनोवेटिव तरीकों से दे रहे हैं शिक्षा तमिलनाडु
    दिल्ली-NCR में इन कंपनियों में करें फाइनेंस की पेड इंटर्नशिप, मिलेगा 25,000 रुपये तक स्टाइपेंड दिल्ली

    अनिल विज

    कोरोना वायरस: हरियाणा की बढ़ रही चिंता, अमेरिका से आए 21 लोग संक्रमित हरियाणा
    कोरोना वायरस: हरियाणा में मई में तीन गुना बढ़े मामले, 17 दिन में हुए डबल हरियाणा
    हरियाणा: मास्क न पहनने पर लगेगा जुर्माना, विज की आपत्ति के बाद अंतरराज्यीय बस सेवा बंद हरियाणा
    हरियाणा में प्रवासी मजदूरों पर पुलिस का लाठीचार्ज, कांग्रेस ने की सरकार की आलोचना हरियाणा

    कोरोना वायरस

    झांसी: ट्रेन के शौचालय में मिला मजदूर का शव, कई दिनों से पड़े होने की आशंका गोरखपुर
    गुजरात: कोरोना वायरस को लेकर राज्य सरकार की खिंचाई करने वाली हाई कोर्ट बेंच में फेरबदल अहमदाबाद
    मुंबई में मेगा लैब बनाएगी IIT एल्युमनी काउंसिल, हर महीने होंगे एक करोड़ COVID-19 टेस्ट भारत की खबरें
    लॉकडाउन के अगले चरण की शुरुआत से पहले क्या रणनीति बना रहे राज्य? महाराष्ट्र
    अगली खबर

    देश की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    India Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023