NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / कोरोना के कहर के बीच उम्मीद की किरण; मुंबई में घटने लगे मामले, महाराष्ट्र में स्थिर
    अगली खबर
    कोरोना के कहर के बीच उम्मीद की किरण; मुंबई में घटने लगे मामले, महाराष्ट्र में स्थिर

    कोरोना के कहर के बीच उम्मीद की किरण; मुंबई में घटने लगे मामले, महाराष्ट्र में स्थिर

    लेखन मुकुल तोमर
    Apr 25, 2021
    03:21 pm

    क्या है खबर?

    कोरोना वायरस महामारी की भीषण और भयावह लहर के बीच उम्मीद की एक हल्की किरण दिखी है। देश के सबसे अधिक प्रभावित राज्य महाराष्ट्र में मामले स्थिर होने लगे हैं और ऐसा लगता है कि यहां मामलों का चरम आ गया है।

    वहीं राज्य की राजधानी मुंबई में तो मामले घटने भी लगे हैं और यहां पिछले दो हफ्ते से मामले घट रहे हैं।

    दोनों ही जगह पर ट्रांसमिशन रेट (R) में भी गिरावट आई है।

    नए मामले

    महाराष्ट्र में मामले दो हफ्ते से 60,000-70,000 के बीच

    कोरोना वायरस से बेहाल महाराष्ट्र में पिछले दो हफ्ते से कोरोना वायरस के दैनिक मामले 60,000-70,000 के बीच बने हुए हैं। फरवरी में दूसरी लहर की शुरूआत के बाद ये से पहली बार है जब राज्य में मामले इतने लंबे समय तक एक ही स्तर पर रुके हैं।

    इसी कारण विशेषज्ञ उम्मीद लगा रहे हैं कि महाराष्ट्र अपने चरम पर पहुंच गया है और जल्द ही यहां मामले कम होना शुरू हो जाएंगे।

    ट्रांसमिशन रेट

    ट्रांसमिशन रेट 1.38 प्रतिशत से गिरकर 1.13 प्रतिशत पर

    ट्रांसमिशन रेट की बात करें तो यहां भी एक उम्मीद की किरण दिखाई देते है और पिछले दो हफ्ते में महाराष्ट्र की ट्रांसमिशन रेट में अच्छी-खासी गिरावट आई है।

    चेन्नई के इंस्टीट्यूट ऑफ मैथमेटिकल साइंसेज की एक टीम के विश्लेषण के अनुसार, मध्य फरवरी में महाराष्ट्र की ट्रांसमिशन रेट 1.38 प्रतिशत थी जो अब गिरकर 1.13 प्रतिशत हो गई है।

    इसका मतलब जहां पहले 100 संक्रमित 138 अन्य लोगों को संक्रमित कर रहे थे, वहीं अब ये संख्या 113 है।

    मुंबई

    मुंबई में दो हफ्तों से लगातार घट रहे मामले

    मुंबई की बात करें तो यहां मामलों में गिरावट आना शुरू भी हो गया है और ऐसा लगता है कि देश की आर्थिक राजधानी दूसरी लहर का चरम पार कर चुकी है।

    मुंबई में पिछले दो हफ्ते से दैनिक मामले लगातार घट रहे हैं और शनिवार को यहां 5,867 नए मामले सामने आए जो अप्रैल में एक दिन में सामने आए सबसे कम मामले हैं।

    शहर में 11,163 मामलों का पीक 4 अप्रैल को सामने आया था।

    जानकारी

    मुंबई में ट्रांसमिशन रेट एक से नीचे

    ट्रांसमिशन रेट की बात करें तो पिछले एक हफ्ते में यह मुंबई में एक से नीचे चला गया है। इसका मतलब अभी मुंबई में 100 संक्रमित 100 से कम लोगों को संक्रमित कर रहा है यानि इससे संक्रमितों की संख्या लगातार कम हो रही है।

    पुणे

    पुणे में भी धीरे-धीरे घट रहे मामले

    महाराष्ट्र के एक अन्य शहर पुणे में भी हालिया समय में कोरोना वायरस के दैनिक मामलों में गिरावट आई है, हालांकि मुंबई के मुकाबले यह गिरावट बेहद कम है।

    दिल्ली के बाद देश के दूसरे सबसे अधिक प्रभावित शहर पुणे में 12,825 मामलों का अभी तक का चरम एक हफ्ते पहले 17 अप्रैल को आया था। शहर में बीते दिन 10,025 नए मामले सामने आए जो चरम से 2,800 कम है।

    कुल मामले

    महाराष्ट्र और देश में अभी तक कुल कितने मामले?

    महाराष्ट्र में अब तक 42,28,836 लोगों को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया जा चुका है और 63,928 लोगों की मौत हुई है। राज्य में रिकॉर्ड 6.96 लाख सक्रिय मामले हैं।

    पूरे देश की बात करें तो अब तक 1,69,60,172 लोगों को संक्रमित पाया जा चुका है, वहीं 1,92,311 लोगों की मौत हो चुकी है। देश में 26 लाख से अधिक सक्रिय मामले हैं।

    बीते दिन देश में रिकॉर्ड 3,49,691 नए मामले सामने आए और 2,767 मरीजों की मौत हुई।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    मुंबई
    महाराष्ट्र
    कोरोना वायरस
    कोरोना वायरस के मामले

    ताज़ा खबरें

    डोनाल्ड ट्रंप से बात करने के बाद बोले पुतिन- युद्ध विराम पर काम करने को तैयार डोनाल्ड ट्रंप
    IPL 2025: SRH ने LSG को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: SRH से हारकर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई LSG, बने ये रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: अभिषेक शर्मा ने LSG के खिलाफ जड़ा दूसरा अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग

    मुंबई

    लॉकडाउन जारी रहा तो 'राधे' अगले साल ईद को हो सकती है रिलीज- सलमान खान बॉलीवुड समाचार
    महाराष्ट्र में 30 अप्रैल तक 11 लाख हो सकते हैं कोरोना के सक्रिय मामले- स्वास्थ्य विभाग महाराष्ट्र
    खुराकों की कमी के चलते मुंबई के 71 वैक्सीनेशन केंद्र बंद, लोगों ने किया प्रदर्शन महाराष्ट्र
    कोरोना काल में भी 'मिमी' की सिनेमाघरों में रिलीज चाहती हैं कृति सेनन बॉलीवुड समाचार

    महाराष्ट्र

    महाराष्ट्र: नागपुर के कोरोना अस्पताल में लगी आग, चार लोगों की मौत नागपुर
    कोरोना संक्रमित पाए गए RSS प्रमुख मोहन भागवत, अस्पताल में भर्ती नागपुर
    कोरोना: बीते दिन देश में सामने आए 1.52 लाख मामले, अब तक के सबसे ज्यादा भारत की खबरें
    महाराष्ट्र में लग सकता है 15 दिन का लॉकडाउन, अगले एक-दो दिन में होगा ऐलान उद्धव ठाकरे

    कोरोना वायरस

    महाराष्ट्र: विरार स्थित कोरोना अस्पताल के ICU में लगी आग, 13 मरीजों की मौत मुंबई
    बीते वित्त वर्ष इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री में आई 19.91 प्रतिशत की गिरावट भारत की खबरें
    दिल्ली: सर गंगाराम अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी, 24 घंटों में 25 की मौत दिल्ली
    कोरोना: देश में बीते दिन मिले रिकॉर्ड 3.32 लाख मरीज, 2,200 से अधिक मौतें भारत की खबरें

    कोरोना वायरस के मामले

    कोरोना: देश में बीते दिन सामने आए 2.61 लाख मामले, अब तक के सबसे ज्यादा भारत की खबरें
    अर्जुन रामपाल हुए कोरोना वायरस से संक्रमित, खुद को किया होम क्वारंटीन बॉलीवुड समाचार
    कोरोना वायरस: दिल्ली में बीते दिन रिकॉर्ड 25,500 मामले, मात्र 100 ICU बेड खाली- केजरीवाल दिल्ली
    नील नितिन मुकेश परिवार के अन्य सदस्यों के साथ हुए कोरोना वायरस से संक्रमित बॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025