तमिलनाडु की ओर बढ़ सकता है चक्रवात 'फेंगल', भारी बारिश के कारण स्कूल बंद किए गए
क्या है खबर?
तमिलनाडु में चक्रवात 'फेंगल' के पहुंचने की संभावना बढ़ गई है। यह अगले 2 दिनों में श्रीलंका तट से होते हुए तमिलनाडु की ओर बढ़ सकता है।
भारतीय मौसम विभाग (IMD) का कहना है कि दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर बन रहे गहरे दबाव का बुधवार को चक्रवात में बदलने की पूरी संभावना है।
इसके कारण तमिलनाडु के कई शहरों में भारी बारिश हो रही है। IMD ने गुरुवार तक कई क्षेत्रों में अत्यधिक बारिश की संभावना जताई है।
चक्रवात
चेन्नई समेत 9 जिलों में छुट्टी की घोषणा
तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई समेत अन्य जिलों में हो रही बारिश को देखते हुए स्कूलों में छुट्टी कर दी गई है।
यहां तिरुवल्लूर, तंजावुर, मयिलादुथुराई, पुडुचेरी, कराईकल, चेन्नई, चेंगलपट्टू, तिरुवरुर और कुड्डालोर जिलों में स्कूलों और कॉलेज बंद रहेंगे।
इसके अलावा इंडिगो एयरलाइंस ने राज्य के चेन्नई, तूतीकोरिन और मदुरै से आने-जाने वाली उड़ानों के लिए सलाह जारी की है और बताया है कि प्रतिकूल मौसम के कारण उड़ानें प्रभावित हो सकती है।
अलर्ट
तमिलनाडु के लिए रेड अलर्ट जारी
IMD का कहना है कि अगर दबाव उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ता रहा तो 27 नवंबर को यह चक्रवात में बदल जाएगा।
इसके देखते हुए मौसम विभाग ने 27 नवंबर को 5 जिलों में अत्यधिक बारिश के लिए रेड अलर्ट, 27 से 29 नवंबर तक चेन्नई में येलो अलर्ट और 30 नवंबर तक कांचीपुरम, तिरुवल्लूर और चेंगलपेट सहित पड़ोसी जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
तमिलनाडु के तटीय इलाकों में भी लोगों को सावधान किया गया है।
तैयारी
कितना शक्तिशाली है चक्रवात 'फेंगल' और क्या है तैयारी
चक्रवात को देखते हुए जिलों में राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) की 7 टीमें तैनात है। मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने उच्च स्तरीय बैठक कर 24 घंटे नियंत्रण केंद्र चलाने, शिविर लगाने और चिकित्सकों को तैयार रहने को कहा है।
तूफान का असर पड़ोसी राज्यों में भी दिखेगा। प्रभावित तटों पर 45-55 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से लेकर 65 किलोमीटर प्रति घंटे तक की तेज हवाएं चलने की संभावना है।
तूफान से निचले स्थानों पर बाढ़ की भी संभावना है।
चक्रवात
चक्रवात का नाम 'फेंगल' किसने रखा?
चक्रवात को 'फेंगल' नाम सऊदी अरब की ओर से दिया गया है, जो अरबी भाषा से लिया गया है। पिछले दिनों 'दाना' चक्रवात का नाम कतर ने रखा था। उत्तरी हिंद महासागर में यह इस साल का तीसरा समुद्री तूफान है।
बता दें, चक्रवातों के नामों की वर्तमान सूची 2020 में बनी है, जिसमें प्रत्येक सदस्य देश 13 नामों का सुझाव दिया है। इनका बारी-बारी उपयोग होता है।
'फेंगल' के बाद अगले चक्रवात का नाम 'शक्ति' श्रीलंका ने सुझाया है।
ट्विटर पोस्ट
तमिलनाडु में उठती लहरें
VIDEO | Severe waves bring a buoy ashore at Marina Beach in Chennai, Tamil Nadu.
— Press Trust of India (@PTI_News) November 27, 2024
A deep depression over the southwest Bay of Bengal is likely to intensify into a cyclone today and move towards Tamil Nadu, skirting the Sri Lankan coast, over the subsequent two days, the India… pic.twitter.com/c2YxVgrpZ9