Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
  • खबरें
English
अन्य
चर्चित विषय
आम आदमी पार्टी समाचार
शिवसेना समाचार
राहुल गांधी
अमित शाह
भाजपा समाचार
पॉलिटिकल हफ्ता
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो
खबरें

अन्य लिंक
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / राजनीति की खबरें / किसान आंदोलन: क्या हस्तियों ने भाजपा के दबाव में किए थे ट्वीट? महाराष्ट्र सरकार करेगी जांच
राजनीति

किसान आंदोलन: क्या हस्तियों ने भाजपा के दबाव में किए थे ट्वीट? महाराष्ट्र सरकार करेगी जांच

किसान आंदोलन: क्या हस्तियों ने भाजपा के दबाव में किए थे ट्वीट? महाराष्ट्र सरकार करेगी जांच
लेखन मुकुल तोमर
Feb 08, 2021, 04:31 pm 3 मिनट में पढ़ें
किसान आंदोलन: क्या हस्तियों ने भाजपा के दबाव में किए थे ट्वीट? महाराष्ट्र सरकार करेगी जांच

महाराष्ट्र सरकार ने किसान आंदोलन के मुद्दे पर अंतरराष्ट्रीय पॉप सिंगर रिहाना के खिलाफ भारतीय हस्तियों के ट्वीट्स के मामले में जांच के आदेश दिए हैं। सत्तारूढ़ महा विकास अघाड़ी (MVA) गठबंधन में शामिल कांग्रेस पार्टी की शिकायत के बाद ये फैसला लिया गया है। कांग्रेस ने अपनी शिकायत में कहा है कि भारतीय हस्तियों ने भाजपा के दबाव में आकर ये ट्वीट्स किए थे और उनके ट्वीट्स एक जैसे थे।

पृष्ठभूमि
क्या है पूरा मामला?

पॉप सिंगर रिहाना ने 2 फरवरी को किसान आंदोलन के कारण नई दिल्ली के आसपास इंटरनेट बंद करने की खबर ट्वीट करते हुए सवाला उठाया था कि कोई इसके बारे में बात क्यों नहीं कर रहा है। उनके इस ट्वीट के बाद किसान आंदोलन का मुद्दा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सुर्खियों में आ गया था और स्वीडन की जलवायु परिवर्तन कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग समेत कई अंतरराष्ट्रीय हस्तियों ने ट्वीट कर किसान आंदोलन का समर्थन किया था।

मामला
कई भारतीय हस्तियों ने किया था "बाहरी हस्तक्षेप" के खिलाफ ट्वीट

अंतरराष्ट्रीय हस्तियों के इन ट्वीट्स पर भारत सरकार ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए इसे भारत के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप बताया था। मामले में कई केंद्रीय मंत्रियों और भारतीय हस्तियों ने ट्विटर पर अभियान भी चलाया था और ट्वीट कर भारत को बाहरी हस्तक्षेप और प्रोपगैंडा के खिलाफ एकजुट बताया था। ट्वीट करने वाली हस्तियों में सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली जैसे क्रिकेटर्स और अक्षय कुमार और अजय देवगन जैसे बॉलीवुड सुपरस्टार शामिल थे।

आरोप
कांग्रेस का आरोप- भाजपा के दबाव में किए हस्तियों ने ट्वीट

देश के नामी-गिरामी सितारों के सरकार के समर्थन में इस तरह ट्वीट करने पर पहले से ही कई सवाल उठ रहे थे और अब कांग्रेस ने मामले में भाजपा पर आरोप लगाए हैं। महाराष्ट्र कांग्रेस के एक प्रतिनिधि-मंडल ने आज राज्य के गृह मंत्री अनिल देशमुख से मिलते हुए आरोप लगाया कि भारतीय हस्तियों ने भाजपा के दबाव में आकर रिहाना के ट्वीट पर प्रतिक्रिया दी। मामले में जांच की मांग करते हुए उन्होंने देशमुख को अपनी आधिकारिक शिकायत सौंपी।

बयान
भाजपा राष्ट्रीय नायकों को धमका रही तो उन्हें सुरक्षा मिले- कांग्रेस

महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रवक्ता सचिन सावंत ने मामले पर कहा, "अगर भाजपा हमारे राष्ट्रीय नायकों को धमका रही है तो उन्हें सुरक्षा प्रदान की जानी चाहिए। हमने गृह मंत्री अनिल देशमुख से बातचीत की और उन्होंने कहा कि ये गंभीर मसला है।"

आरोप
एक जैसे थे हस्तियों के ट्वीट- सावंत

हस्तियों के ट्वीट्स में समानता पर सावंत ने कहा, "रिहाना के ट्वीट पर विदेश मंत्रालय की प्रतिक्रिया के बाद कई ट्वीट्स किए गए। एक हस्ती के अपने विचार हो सकते हैं और इसमें कोई दिक्कत नहीं है। लेकिन इसके पीछे भाजपा का हाथ होने का संदेह है। हमने इन ट्वीट्स में 'एमिकेबल' जैसे समान शब्दों का उदाहरण दिया है। अक्षय कुमार और साइना नेहवाल ने बिल्कुल एक जैसे ट्वीट किए और सुनील शेट्टी ने भाजपा नेता को टैग किया।"

बयान
महाराष्ट्र पुलिस का खुफिया विभाग करेगा जांच- देशमुख

देशमुख ने कांग्रेस नेताओं को मामले में जांच का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र पुलिस का खुफिया विभाग मामले की जांच करेगा। उन्होंने कहा, "हस्तियों द्वारा एक समय पर एक जैसी पोस्ट की गईं। ऐसा क्यों हुआ, इसकी जांच की जाएगी।"

इस खबर को शेयर करें
Facebook
Whatsapp
Twitter
Linkedin
मुकुल तोमर
मुकुल तोमर
Twitter
IIMC से पढ़ाई के बाद पिछले चार साल से नौकरी। 2019 की शुरूआत से न्यूजबाइट्स के साथ। दिल्ली के दंगों से अमेरिका के प्रदर्शनों और चीन के पंगों तक, वैश्विक और राजनीतिक महत्व की हर बड़ी हलचल पर नजर। खबर के नाम पर "ज्ञान" देने से बचता हूं।
ताज़ा खबरें
ट्विटर
महाराष्ट्र
महाराष्ट्र सरकार
रिहाना
ताज़ा खबरें
'अमृत महोत्सव' पर होगा भारत बनाम विश्व एकादश मैच, दोनों टीमों की हुई घोषणा
'अमृत महोत्सव' पर होगा भारत बनाम विश्व एकादश मैच, दोनों टीमों की हुई घोषणा खेलकूद
वेंटिलेटर पर हैं कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव, बेटी बोलीं- वह अब भी गंभीर हालत में हैं
वेंटिलेटर पर हैं कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव, बेटी बोलीं- वह अब भी गंभीर हालत में हैं मनोरंजन
अब उर्वशी रौतेला ने ऋषभ पंत को कहा 'छोटू भइया', नहीं थम रही बयानबाजी
अब उर्वशी रौतेला ने ऋषभ पंत को कहा 'छोटू भइया', नहीं थम रही बयानबाजी मनोरंजन
टी-20 क्रिकेट में 600 विकेट लेने वाले विश्व के पहले गेंदबाज बने ड्वेन ब्रावो, जानिए आंकड़े
टी-20 क्रिकेट में 600 विकेट लेने वाले विश्व के पहले गेंदबाज बने ड्वेन ब्रावो, जानिए आंकड़े खेलकूद
भाजपा विधायक ने दी हैदराबाद में मुनव्वर फारूकी का शो रोकने की धमकी
भाजपा विधायक ने दी हैदराबाद में मुनव्वर फारूकी का शो रोकने की धमकी मनोरंजन
ट्विटर
ट्विटर ने मानी डाटा लीक की बात, हैकर्स को मिला पुराने बग का फायदा
ट्विटर ने मानी डाटा लीक की बात, हैकर्स को मिला पुराने बग का फायदा टेक्नोलॉजी
15,000 रुपये में बिक रहे बरमूडा शॉर्ट्स, लोग बोले- बाबूराव का कच्छा इतना महंगा
15,000 रुपये में बिक रहे बरमूडा शॉर्ट्स, लोग बोले- बाबूराव का कच्छा इतना महंगा अजब-गजब
ट्विटर यूजर्स शेयर कर पाएंगे मल्टीमीडिया फाइल्स, महंगा होगा ट्विटर ब्लू का सब्सक्रिप्शन
ट्विटर यूजर्स शेयर कर पाएंगे मल्टीमीडिया फाइल्स, महंगा होगा ट्विटर ब्लू का सब्सक्रिप्शन टेक्नोलॉजी
भारत ने ट्विटर से की पत्रकारों और समाचार संगठनों की पोस्ट हटाने की सबसे ज्यादा मांग
भारत ने ट्विटर से की पत्रकारों और समाचार संगठनों की पोस्ट हटाने की सबसे ज्यादा मांग देश
सुशांत सिंह राजपूत के फैंस ट्विटर पर #BoycottFlipkart क्यों ट्रेंड करा रहे हैं?
सुशांत सिंह राजपूत के फैंस ट्विटर पर #BoycottFlipkart क्यों ट्रेंड करा रहे हैं? मनोरंजन
और खबरें
महाराष्ट्र
महाराष्ट्र के सभी मंत्री करोड़पति, 75 प्रतिशत के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज
महाराष्ट्र के सभी मंत्री करोड़पति, 75 प्रतिशत के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज राजनीति
महाराष्ट्र: आयकर विभाग ने जालना में छापेमारी कर जब्त की 390 करोड़ की संपत्ति
महाराष्ट्र: आयकर विभाग ने जालना में छापेमारी कर जब्त की 390 करोड़ की संपत्ति देश
भारत में इस साल कोरोना से हुई कुल मौतों में से केरल में हुई 50 प्रतिशत
भारत में इस साल कोरोना से हुई कुल मौतों में से केरल में हुई 50 प्रतिशत देश
महाराष्ट्र: संजय राठौड़ को मंत्री बनाने पर सवाल, खुदकुशी मामले में सामने आ चुका है नाम
महाराष्ट्र: संजय राठौड़ को मंत्री बनाने पर सवाल, खुदकुशी मामले में सामने आ चुका है नाम राजनीति
महाराष्ट्र में 40 दिन बाद हुआ कैबिनेट का विस्तार, 18 मंत्रियों ने ली शपथ
महाराष्ट्र में 40 दिन बाद हुआ कैबिनेट का विस्तार, 18 मंत्रियों ने ली शपथ राजनीति
और खबरें
महाराष्ट्र सरकार
ये हैं भारत के सबसे महंगे घर और उनके मालिक
ये हैं भारत के सबसे महंगे घर और उनके मालिक लाइफस्टाइल
महाराष्ट्र: मंत्री पद दिलाने के लिए भाजपा विधायक से मांगे 100 करोड़ रुपये, गैंग का भंडाफोड़
महाराष्ट्र: मंत्री पद दिलाने के लिए भाजपा विधायक से मांगे 100 करोड़ रुपये, गैंग का भंडाफोड़ देश
महाराष्ट्र: पेट्रोल 5 रुपये और डीजल 3 रुपये सस्ता होगा, सरकार ने घटाया टैक्स
महाराष्ट्र: पेट्रोल 5 रुपये और डीजल 3 रुपये सस्ता होगा, सरकार ने घटाया टैक्स देश
महाराष्ट्र: एकनाथ शिंदे की सरकार में होंगे 45 मंत्री, अधिकतर भाजपा से- रिपोर्ट
महाराष्ट्र: एकनाथ शिंदे की सरकार में होंगे 45 मंत्री, अधिकतर भाजपा से- रिपोर्ट राजनीति
महाराष्ट्र: उद्धव ठाकरे को बड़ा झटका, ठाणे नगर निगम के 66 पार्षद शिंदे गुट में शामिल
महाराष्ट्र: उद्धव ठाकरे को बड़ा झटका, ठाणे नगर निगम के 66 पार्षद शिंदे गुट में शामिल राजनीति
और खबरें
रिहाना
अमेरीका की सबसे युवा सेल्फ मेड अरबपति बनीं पॉप सिंगर रिहाना
अमेरीका की सबसे युवा सेल्फ मेड अरबपति बनीं पॉप सिंगर रिहाना मनोरंजन
पॉप स्टार रिहाना ने दिया बेटे को जन्म, बनीं बॉयफ्रेंड रॉकी के बच्चे की मां
पॉप स्टार रिहाना ने दिया बेटे को जन्म, बनीं बॉयफ्रेंड रॉकी के बच्चे की मां मनोरंजन
दुनिया का सबसे नया गणतंत्र बना बारबाडोस, शाही राज को हटाया
दुनिया का सबसे नया गणतंत्र बना बारबाडोस, शाही राज को हटाया दुनिया
दुनिया के अरबपतियों की सूची में शामिल रिहाना, बनीं सबसे अमीर महिला संगीतकार
दुनिया के अरबपतियों की सूची में शामिल रिहाना, बनीं सबसे अमीर महिला संगीतकार मनोरंजन
दिल्ली पुलिस की FIR में ग्रेटा का नाम नहीं, 'टूलकिट' के खिलाफ होगी जांच
दिल्ली पुलिस की FIR में ग्रेटा का नाम नहीं, 'टूलकिट' के खिलाफ होगी जांच देश
और खबरें
अगली खबर
अगली खबर

राजनीति की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

Politics Thumbnail

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स
अंतरिक्ष भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2022