NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    जम्मू-कश्मीर
    क्राइम समाचार
    कोरोना वायरस
    कोरोना वायरस वैक्सीन
    लखीमपुर रेप-हत्याकांड
    हल्के लड़ाकू हेलीकॉप्टर (LCH)
    भू-धंसाव
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / देश की खबरें / लोकल ट्रेन सेवा बहाल होने के बाद मुंबई में बढ़ने लगे कोरोना के मामले
    देश

    लोकल ट्रेन सेवा बहाल होने के बाद मुंबई में बढ़ने लगे कोरोना के मामले

    लोकल ट्रेन सेवा बहाल होने के बाद मुंबई में बढ़ने लगे कोरोना के मामले
    लेखन प्रमोद कुमार
    Feb 12, 2021, 01:54 pm 1 मिनट में पढ़ें
    लोकल ट्रेन सेवा बहाल होने के बाद मुंबई में बढ़ने लगे कोरोना के मामले

    क्या मुंबई और इसके आसपास के इलाकों में लोकल ट्रेनें बहाल होने से कोरोना वायरस संक्रमण की रफ्तार में तेजी आई है? यह सवाल इसलिए पूछा जा रहा है क्योंकि ट्रेन सेवा शुरू होने के बाद यहां कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। कुछ दिनों तक मुंबई महानगरीय क्षेत्र (MMR) में संक्रमण की रफ्तार पर लगाम लगी हुई थी, लेकिन अब यहां कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या में इजाफा देखा जा रहा है।

    1 फरवरी से बहाल हुई है लोकल ट्रेन सेवा

    पिछले साल मार्च में बंद की गई मुंबई लोकल ट्रेन सेवा को 1 फरवरी से आम लोगों के लिए फिर से शुरू किया गया था। हालांकि, इससे पहले आवश्यक सेवाओं से जुड़े लोगों और महिलाओं के लिए ये ट्रेनें चलाई जा रही थी। भीड़ से बचने के लिए ट्रेनों के तीन स्लॉट फिक्स किए गए हैं। साथ ही सभी यात्रियों के लिए महामारी से बचाव के नियमों का पालन करना और मास्क पहनना अनिवार्य है।

    क्या ट्रेनें चलने से बढ़ कोरोना के मामले?

    मुंबई महानगरीय क्षेत्र में बुधवार को कोरोना वायरस के 1,075 नए मामले सामने आए थे। यह एक दिन पहले यानी मंगलवार को मिले 693 मामलों से 55 प्रतिशत अधिक थे। यह लगभग एक महीने बाद था, जब इस क्षेत्र में एक दिन में 500 से अधिक नए मरीज मिले हों। यहां फरवरी की शुरुआत से रोजाना 500 से कम मामले सामने आ रहे थे। इससे ये कयास लगाए जाने लगे कि ट्रेनें चलने से कोरोना के मामले बढ़ने लगे हैं।

    क्या कहते हैं अधिकारी?

    हालांकि, अधिकारी कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के पीछे लोकल ट्रेनों की जिम्मेदार नहीं मान रहे। BMC के एक अधिकारी ने कहा, "कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं, लेकिन इन्हें लोकल ट्रेनों से नहीं जोड़ा जा सकता। हमने हवाई अड्डों और दूसरी जगहों पर आने वाले लोगों की टेस्टिंग में इजाफा किया है, जिस वजह से नए मरीजों की संख्या बढ़ सकती है।" बता दें कि बुधवार को मुंबई महानगरीय क्षेत्र में टेस्ट पॉजीटिविटी रेट 3.5 प्रतिशत हो गई थी।

    पूरे महाराष्ट्र में कितने मामले?

    स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, महाराष्ट्र में अब तक 20,52,905 लोगों को संक्रमित पाया जा चुका है। इनमें से 51,415 लोगों की मौत हुई है। गौरतलब है कि महाराष्ट्र देश का सर्वाधिक प्रभावित राज्य बना हुआ है।

    देश में क्या है महामारी की स्थिति?

    भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से संक्रमण के 9,309 नए मामले सामने आए और 87 मरीजों ने इसकी वजह से दम तोड़ा। इसी के साथ देश में कुल संक्रमितों की संख्या 1,08,80,603 हो गई है। इनमें से 1,55,447 लोगों को इस खतरनाक वायरस के कारण अपनी जान गंवानी पड़ी है। सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 1,35,926 हो गई है। अमेरिका के बाद भारत कोरोना से दूसरा सर्वाधिक प्रभावित देश बना हुआ है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    महाराष्ट्र
    मुंबई लोकल ट्रेन
    कोरोना वायरस
    भारत में कोरोना वायरस

    ताज़ा खबरें

    रणजी ट्रॉफी, क्वार्टर फाइनल: सौराष्ट्र ने पंजाब को हराकर सेमीफाइनल में किया प्रवेश  रणजी ट्रॉफी
    एटली की अगली फिल्म में होंगे वरुण धवन, इसी साल शुरू होगी शूटिंग वरुण धवन
    ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सर्वोच्च टेस्ट स्कोर वाले भारतीय, 2013 से नहीं लगाया किसी ने दोहरा शतक भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट
    छठे नंबर पर विश्व के सबसे सफल बल्लेबाज हैं धोनी, उनके नाम हैं ये रिकॉर्ड्स एमएस धोनी

    महाराष्ट्र

    NIA को ईमेल पर मिली मुंबई में तालिबान के आतंकी हमले की धमकी मुंबई
    ये 5 तरह के कोंकणी व्यंजन घर पर बनाएं, आसान हैं इनकी रेसिपी रेसिपी
    कैप्टन अमरिंदर सिंह हो सकते हैं महाराष्ट्र के अगले राज्यपाल, अटकलें तेज अमरिंदर सिंह
    आर्यन खान ड्रग्स मामले की जांच करने वाले NCB अधिकारी को मिला राष्ट्रपति पुलिस पदक आर्यन खान ड्रग मामला

    मुंबई लोकल ट्रेन

    मुंबई: भारी बारिश के कारण जलभराव, अगले कुछ दिन के लिए अलर्ट मुंबई
    मुंबई: 2006 में खोया था व्यक्ति का वॉलेट, 14 साल बाद पैसों समेत मिला मुंबई

    कोरोना वायरस

    देश के नाम राष्ट्रपति मुर्मू का संबोधन, कहा- आत्मविश्वास से भरा राष्ट्र बना चुका भारत द्रौपदी मुर्मू
    गणतंत्र दिवस: मुख्य अतिथि के तौर पर मिस्र के राष्ट्रपति को बुलाने के क्या मायने हैं? गणतंत्र दिवस
    उत्तर कोरिया: सांस संबंधी बीमारी का प्रकोप, प्योंगयांग समेत कई जगह 5 दिनों का लॉकडाउन उत्तर कोरिया
    फाइजर वैक्सीन पर केंद्रीय मंत्री के ट्वीट की कांग्रेस ने की ट्विटर से शिकायत, जानें मामला कांग्रेस समाचार

    भारत में कोरोना वायरस

    कोरोना: अमेरिका में फैल रहे XBB.1.5 सब-वेरिएंट के भारत में 7 मामले, जानें इसके बारे मे कोरोना वायरस
    कोरोना वायरस: 11 दिनों में पॉजीटिव मिले 124 अंतरराष्ट्रीय यात्रियों में 11 नए वेरिएंट का खुलासा कोरोना वायरस
    कोरोना वायरस: उत्तराखंड के सभी प्राइवेट और सरकारी स्कूलों में मास्क लगाना अनिवार्य उत्तराखंड
    चीन समेत 5 देशों के यात्रियों के लिए अनिवार्य हो सकती है कोविड की निगेटिव रिपोर्ट  चीन समाचार

    देश की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    India Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023