NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / भारत में होने वाली है कंडोम की किल्लत? स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताई सच्चाई
    अगली खबर
    भारत में होने वाली है कंडोम की किल्लत? स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताई सच्चाई
    कंडोम के किल्लत की सामने आई खबर (प्रतीकात्मक तस्वीर: फ्रीपिक)

    भारत में होने वाली है कंडोम की किल्लत? स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताई सच्चाई

    लेखन गजेंद्र
    Dec 12, 2023
    04:32 pm

    क्या है खबर?

    कई मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि देश में कंडोम की किल्लत हो सकती है क्योंकि केंद्रीय खरीद एजेंसी केंद्रीय चिकित्सा सेवा सोसाइटी (CMSS) ने समय पर इनकी आपूर्ति नहीं की।

    आजतक के मुताबिक, अखिल भारतीय कंडोम निर्माता संघ ने केंद्र सरकार को पत्र लिखकर इस बात की जानकारी दी है। इस संघ में कंडोम ब्रांड 'निरोध' बनाने वाली कंपनी भी शामिल है।

    हालांकि, अब सरकार ने किसी भी किल्लत की आशंका से इनकार किया है।

    चिंता

    सरकार ने क्या कहा?

    कंडोम की किल्लत की आशंका को स्वास्थ्य मंत्रालय ने सिरे से खारिज कर दिया है। मंत्रालय का कहना है कि उनके पास गर्भ निरोधकों का जो स्टॉक है, वह परिवार नियोजन के कार्यक्रम के लिए पर्याप्त है।

    मंत्रालय ने बताया कि CMSS विभिन्न सरकारी कार्यक्रमों के लिए दवाएं और चिकित्सा सामग्रियां खरीदता है, इसलिए उसकी निविदा प्रक्रिया और आपूर्ति स्थिति पर बारीक नजर रखी जाती है।

    CMSS ही राष्ट्रीय कार्यक्रम के लिए कंडोम खरीदती है।

    आपूर्ति

    CMSS के पास कितने कंडोम?

    CMSS नई दिल्ली में स्थित एक स्वायत्त संस्था है, जो केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अंतर्गत आता है।

    CMSS ने मई, 2023 में परिवार नियोजन कार्यक्रम के लिए 5.88 करोड़ कंडोम खरीदे थे, जो राष्ट्रीय कार्यक्रम के लिए पर्याप्त हैं।

    राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन (NACO) को मौजूदा समय में मेसर्स HLL लाइफकेयर लिमिटेड से 75 प्रतिशत मुफ्त कंडोम की आपूर्ति प्राप्त हो रही है और 2023-24 के लिए शेष 25 प्रतिशत कंडोम CMSS उपलब्ध कराएगा।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    स्वास्थ्य मंत्रालय
    केंद्र सरकार

    ताज़ा खबरें

    जीमेल में अब स्मार्ट रिप्लाई होंगे और भी बेहतर, गूगल ने जोड़ा नया AI फीचर जीमेल
    I/O 2025: गूगल ने जेमिनी में जोड़ा AI असिस्टेंट, अब लाइव पहचान कर सुधारेगा गलतियां गूगल
    IPL 2025: वैभव सूर्यवंशी ने लगाया अर्धशतक, बने हमारे 'प्लेयर ऑफ द डे' वैभव सूर्यवंशी
    IPL 2025: RR ने CSK को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025

    स्वास्थ्य मंत्रालय

    असम के मुख्यमंत्री सरमा बोले- मां बनने की सही आयु 22 से 30 वर्ष के बीच असम
    क्या NEET PG परीक्षा स्थगित हुई? सरकार ने बताई सच्चाई  NEET
    केंद्र सरकार ने बंद की अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की कोविड जांच, एयर सुविधा फॉर्म भी मिलना बंद केंद्र सरकार
    अब 65 साल से अधिक उम्र के बुजुर्ग भी करा सकेंगे अंग प्रत्यारोपण, नियमों में बदलाव  स्वास्थ्य

    केंद्र सरकार

    26 सप्ताह के गर्भपात को लेकर सुप्रीम कोर्ट का विभाजित फैसला, अब बड़ी पीठ करेगी सुनवाई  सुप्रीम कोर्ट
    लैपटॉप के आयात पर प्रतिबंध नहीं लगाएगी सरकार, बोली- सिर्फ निगरानी कर रहे लैपटॉप
    दिवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को सरकार की सौगात, 4 प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता महंगाई भत्ता
    7 देशों को गैर-बासमती चावल निर्यात करेगी सरकार, चीनी पर लगी रोक को आगे बढ़ाया निर्यात
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025