Page Loader
दिल्ली में 'बहुत खराब' हुई हवा की गुणवत्ता, 320 के पार पहुंचा AQI
दिल्ली में बहुत खराब स्तर पर पहुंचा AQI

दिल्ली में 'बहुत खराब' हुई हवा की गुणवत्ता, 320 के पार पहुंचा AQI

Nov 02, 2024
10:12 am

क्या है खबर?

दिल्ली में पटाखों की बिक्री और निर्माण से लेकर उपयोग पर प्रतिबंध होने के बाद भी लोगों ने जमकर आतिशबाजी की है। इसका असर अब हवा में नजर आने लगा है। पिछले 2 दिनों से राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 'बहुत खराब' स्तर पर बना हुआ है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, शनिवार सुबह आनंद विहार में AQI 382, विवेक विहार और इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर क्रमशः 322 और 342 दर्ज किया गया।

हालात

धुंध से ढंका नजर आया पूरा शहर

दिल्ली में बढ़े AQI के कारण शनिवार सुबह शहर घने घुंए और धंध से ढंका नजर आया। अक्षरधाम मंदिर के आसपास तो दृश्यता बहुत कम रही। इससे स्वास्थ्य संबंधी खतरा भी पैदा हो गया है। बता दें कि दिल्ली में प्रतिबंध के बाद भी पटाखे चलने से शुक्रवार की सुबह तक AQI 359 के "बहुत खराब" स्तर पर पहुंच गया था, जिससे दिल्ली उस समय दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर बन गया, जिसके बाद लाहौर और बीजिंग का स्थान था।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखें वीडियो

स्तर

32 निगरानी केन्द्रों ने वायु गुणवत्ता को 'बहुत खराब' बताया

दिल्ली के 40 निगरानी केंद्रों में से 32 ने 'बहुत खराब' वायु गुणवत्ता दर्ज की है। अलीपुर, अशोक विहार और रोहिणी जैसे इलाकों में भी प्रदूषण का स्तर बहुत ज्यादा रहा। पिछले साल की दिवाली की तुलना में PM2.5 का स्तर 4 प्रतिशत कम था, जबकि PM10 का स्तर 11 प्रतिशत अधिक था। दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति ने कहा कि पीएम 2.5 का स्तर मध्य रात्रि में चरम पर था, विवेक विहार में यह 1,853 मिलीग्राम/घन मीटर था।