NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / महाकुंभ में अब तक 50 करोड़ श्रद्धालु पहुंचे, राहुल-प्रियंका 16 फरवरी को करेंगे स्नान
    अगली खबर
    महाकुंभ में अब तक 50 करोड़ श्रद्धालु पहुंचे, राहुल-प्रियंका 16 फरवरी को करेंगे स्नान
    अब तक महाकुंभ में 50 करोड़ लोग पहुंचे चुके हैं

    महाकुंभ में अब तक 50 करोड़ श्रद्धालु पहुंचे, राहुल-प्रियंका 16 फरवरी को करेंगे स्नान

    लेखन आबिद खान
    Feb 14, 2025
    08:09 pm

    क्या है खबर?

    उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ का आज यानी 14 फरवरी को 33वां दिन है। 13 जनवरी से अब तक 50 करोड़ श्रद्धालु स्नान कर चुके हैं, जो दुनिया के किसी भी आयोजन में सबसे ज्यादा भीड़ जुटने की रिकॉर्ड है।

    सबसे ज्यादा 7.64 करोड़ लोगों ने 29 जनवरी के दिन मौनी अमावस्या के मौके पर स्नान किया था।

    कुंभ अभी 12 दिन और चलेगा, ऐसे में ये आंकड़ा नए रिकॉर्ड छू सकता है।

    राहुल गांधी

    राहुल-प्रियंका 16 फरवरी को जाएंगे कुंभ

    कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी 16 फरवरी को प्रयागराज जाएंगे। वे संगम में स्नान भी करेंगे।

    वहीं, आज कुंभ में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने परिवार के साथ स्नान किया। केंद्रीय मंत्री सर्वानंद सोनोवाल और केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी भी कुंभ में पहुंचे।

    एक दिन पहले अभिनेता विवेक ओबेरॉय, विक्की कौशल, कांग्रेस नेता सचिन पायलट, त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्नान किया।

    जाम

    कई इलाकों में लगा जाम

    मेला क्षेत्र में भीड़ के चलते आज भी कई इलाकों में जाम लगा रहा। संगम पर भीड़ बढ़ने के बाद पुलिस ने बीच-बीच में बैरिकेडिंग कर श्रद्धालुओं को रोका।

    पांटून पुल 1, 2 और 4 से भीड़ को डायवर्ट किया गया।

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अफसरों को निर्देश देते हुए कहा, "वरिष्ठ अधिकारी सड़क पर उतरें। कहीं भी सड़क पर जाम न लगे। अधिकारी हर स्तर पर जवाबदेही सुनिश्चित करें। जहां जाम होगा, वहां के अधिकारियों की जवाबदेही तय होगी।"

    बयान

    मुख्यमंत्री बोले- अर्थव्यवस्था को लाभ हुआ

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, "महाकुंभ में 1 महीने में 50 करोड़ श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई। 50 करोड़ श्रद्धालु एक भारत श्रेष्ठ भारत का संदेश लेकर गए हैं। 50-55 करोड़ श्रद्धालुओं के आने से उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को 3 लाख करोड़ का लाभ मिलेगा। महाकुंभ के नाम पर दिए गए बजट से सिर्फ महाकुंभ नहीं, बल्कि प्रयागराज का भी सुन्दरीकरण हुआ। 15,000 करोड़ के खर्च से 3 लाख करोड़ का लाभ हुआ है।"

    मुकदमा

    54 सोशल मीडिया अकाउंट के खिलाफ FIR

    महाकुंभ को लेकर सोशल मीडिया पर फर्जी वीडियो और भ्रामक खबरें साझा करने वाले 54 सोशल मीडिया अकाउंट्स पर FIR दर्ज की गई है।

    इनमें पटना की घटना को कुंभ का बताने वाले 15 सोशल मीडिया अकाउंट्स और मिस्र में लगी आग को महाकुंभ का बताने वाले 7 सोशल मीडिया अकाउंट शामिल है।

    उत्तर प्रदेश के DGP प्रशांत कुमार ने लोगों से सोशल मीडिया पर जानकारी साझा करने से पहले उसकी सत्यता की पुष्टि करने की अपील की है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    कुंभ मेला
    उत्तर प्रदेश
    योगी आदित्यनाथ
    प्रयागराज

    ताज़ा खबरें

    पूर्वोत्तर राज्यों में बाढ़ से भारी तबाही; 19 की मौत, 12,000 से ज्यादा लोग प्रभावित असम
    खाने का तेल जल्द होगा सस्ता, जानिए क्या है इसके पीछे कारण  केंद्र सरकार
    IPL 2025 में कैसा रहा GT के कप्तान शुभमन गिल का प्रदर्शन? जानिए उनके आंकड़े  IPL 2025
    पहले भारतीय अंतरिक्ष यात्री ISS पर करेंगे सूक्ष्मगुरुत्व प्रयोग, ISRO ने दी जानकारी  ISRO

    कुंभ मेला

    अयोध्या और आसपास के श्रद्धालुओं से 20 दिन बाद राम मंदिर आने का आग्रह, जानिए कारण अयोध्या
    महाकुंभ में मौनी अमावस्या पर स्नान से पहले मची भगदड़, कई लोगों की मौत उत्तर प्रदेश
    नासा के अंतरिक्ष यात्री ने साझा की महाकुंभ मेले की नई तस्वीरें, दिखा अद्भुत दृश्य अंतरिक्ष
    महाकुंभ में भगदड़ को लेकर मुख्यमंत्री योगी का बयान, बोले- दबाव है, लेकिन स्थिति नियंत्रित योगी आदित्यनाथ

    उत्तर प्रदेश

    उत्तर प्रदेश: बागपत में जैन निर्वाण महोत्सव में लड्डू समारोह के दौरान टूटा मंच, 7 मौत देश
    महाकुंभ में VIP लोगों का आगमन आम श्रद्धालुओं का छुड़ा रहा पसीन, अधिकतर पुल-रास्ते बंद कुंभ मेला
    महाकुंभ में भगदड़: आधी रात को अचानक क्यों बढ़ी भीड़, चश्मदीदों ने क्या बताया?  कुंभ मेला
    महाकुंभ में भगदड़ पर रो पड़े महामंडलेश्वर प्रेमानंद, बोले- प्रशासन VIP सेवा में जुटा रहा कुंभ मेला

    योगी आदित्यनाथ

    उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोगों से एक रहने को कहा, बोले- बटेंगे तो कटेंगे  उत्तर प्रदेश
    भारतीय क्रिकेट रिंकू सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की मुलाकात, बैट पर लिया ऑटोग्राफ भारतीय क्रिकेट टीम
    उत्तर प्रदेश में नई सोशल मीडिया लागू, यूट्यूब वीडियो पर मिलेगा पैसा; राष्ट्रविरोधी पोस्ट पर उम्रकैद  उत्तर प्रदेश
    उत्तर प्रदेश: सरकार ने करीब 2.5 लाख कर्मचारियों का वेतन रोका, जानिए क्या है कारण  उत्तर प्रदेश

    प्रयागराज

    महाकुंभ में भगदड़: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राहुल गांधी का आया बयान, जानिए क्या कहा कुंभ मेला
    कुंभ में भगदड़ का इतिहास: 1954 में मारे गए थे 800 लोग, जानें कब-कब हुए हादसे कुंभ मेला
    महाकुंभ में मुख्यमंत्री योगी के आदेशों की धज्जियां, शाही स्नान में पहुंचीं भाजपा सांसद हेमा मालिनी हेमा मालिनी
    प्रयागराज कुंभ भगदड़ में मारे गए 30 लोग, आधिकारिक आंकड़ा जारी; 25-25 लाख मुआवजे का ऐलान कुंभ मेला
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025