Page Loader
उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोगों से एक रहने को कहा, बोले- बटेंगे तो कटेंगे 
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बटेंगे तो कटेंगे

उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोगों से एक रहने को कहा, बोले- बटेंगे तो कटेंगे 

लेखन गजेंद्र
Aug 26, 2024
02:41 pm

क्या है खबर?

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगरा में लोगों से एक होकर रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि अगर बटेंगे तो कटेंगे। जन्माष्टमी के अवसर पर मुख्यमंत्री आगरा और मथुरा पहुंचे थे। योगी ने बांग्लादेश का उदाहरण रखते हुए कहा, "राष्ट्र से बढ़कर कुछ नहीं हो सकता और राष्ट्र तब सशक्त होगा, जब हम एक रहेंगे, नेक रहेंगे। अगर बटेंगे तो कटेंगे। आप देख रहे हैं बांग्लादेश में क्या हो रहा है। वो गलतियां यहां नहीं होनी चाहिए।"

बयान

आगे क्या बोले मुख्यमंत्री योगी?

मुख्यमंत्री योगी ने आगे कहा, "बटेंगे तो कटेंगे और अगर एक रहेंगे तो नेक रहेंगे और सुरक्षित रहेंगे। हमें एक रहकर विकसित राष्ट्र की संकल्पना को साकार करना है।" योगी ने विपक्ष को भी निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि विपक्ष को पूरी दुनिया की हर चीज दिखती है, लेकिन बांग्लादेश में हिंदुओं पर आत्याचार नहीं दिखता है। योगी ने मथुरा में भी बांग्लादेश मुद्दे को लेकर विपक्ष को घेरा। उन्होंने कहा कि विपक्ष को वोटबैंक खिसकने का डर है।

ट्विटर पोस्ट

सुनिए, क्या बोले योगी आदित्यनाथ