NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / लू की चपेट में उत्तर भारत, दिल्ली समेत कई राज्यों में लोगों की मौत
    अगली खबर
    लू की चपेट में उत्तर भारत, दिल्ली समेत कई राज्यों में लोगों की मौत
    दिल्ली में गर्मी से 9 लोगों की मौत हो गई है

    लू की चपेट में उत्तर भारत, दिल्ली समेत कई राज्यों में लोगों की मौत

    लेखन आबिद खान
    Jun 19, 2024
    07:13 pm

    क्या है खबर?

    उत्तर भारत में गर्मी का कहर देखने को मिल रहा है। बीते 2 दिनों में दिल्ली में गर्मी की वजह से 9 लोगों की मौत हो गई है और कई अस्पतालों में भर्ती हैं।

    उत्तर प्रदेश में बीते 24 घंटों में गर्मी से 170 से ज्यादा लोगों ने दम तोड़ दिया है। नोएडा में भी 18 जून को 14 लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

    आशंका है कि ये सभी लोग लू और गर्मी के चलते मारे गए।

    दिल्ली

    दिल्ली में मारे गए 9 लोग 

    दिल्ली में बीते 2 दिन में लू के चलते 9 लोगों की मौत हुई है। इनमें से 5 RML तो 4 मरीज सफरदरजंग अस्पताल में भर्ती थे।

    राम मनोहर लोहिया अस्पताल में अभी भी 11 मरीज वेंटिलेटर पर हैं।

    अस्पताल के अजय शुक्ला के मुताबिक, 2 दिन में यहां 5 मरीजों की हीट स्ट्रोक से मौत हुई है, इनमें अधिकतर लोग श्रमिक हैं जो भीषण गर्मी और धूप में काम कर रहे थे।

    नोएडा

    नोएडा में 14 मौतें 

    आज तक के मुताबिक, नोएडा में 18 जून को अलग-अलग स्थानों पर 14 लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में जान चली गई। कुछ मृतकों को पुलिस और कुछ को उनके परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे।

    नोएडा जिला अस्पताल की रेणु अग्रवाल ने कहा, "बीते दिन यहां 14 ब्रॉट डेड के मामले सामने आए थे। मौत का सही कारण पोस्टमार्टम के बाद ही पता चल पाएगा। सभी शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं।"

    उत्तर प्रदेश

    उत्तर प्रदेश में 171 लोगों ने दम तोड़ा

    उत्तर प्रदेश के कई शहरों में शाम के समय हल्की बारिश होने के बावजूद गर्मी का कहर देखने को मिल रही है।

    18 जून को बुंदेलखंड और कानपुर मंडल में 62 लोगों की मौत हुई है। पूर्वाचल के 9 जिलों में 64 और ब्रज क्षेत्र में 13 लोगों की जान गई है।

    कानपुर में सबसे ज्यादा 46.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है। लखनऊ में 48 घंटे के भीतर अलग-अलग इलाकों में 10 लोगों ने दम तोड़ दिया है।

    बिहार 

    बिहार के एक ही जिले में 11 की मौत

    बिहार में 18 जून को गर्मी के चलते 29 लोगों ने दम तोड़ दिया है। इनमें से 11 कैमूर जिले से हैं। सासाराम में 6, मोहनियां, औरंगाबाद और बक्सर में 3-3 और आरा, अरवल और गया में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है।

    गया रेल्वे स्टेशन पर तैनात केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के एक जवान की भी गर्मी से मौत हो गई है। इसी रेल्वे स्टेशन पर एक और जवान की अचानक तबीयत बिगड़ गई।

    मौसम

    गर्मी से कब तक राहत मिलने की उम्मीद?

    मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ इलाकों में आज बिजली और तेज हवाओं के साथ हल्‍की बारिश हो सकती है और अगले दो-तीन दिन में तापमान में गिरावट की भी उम्मीद है।

    IMD ने यह भी कहा कि अगले 2 दिनों के दौरान पश्चिम बंगाल, असम और मेघालय में भारी से बहुत भारी वर्षा जारी रहने की संभावना है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    गर्मी की लहर
    दिल्ली
    बिहार
    उत्तर प्रदेश

    ताज़ा खबरें

    #NewsBytesExplainer: भारत और तुर्की के कैसे रहे हैं संबंध, दोनों देशों में कितना व्यापार होता है? पाकिस्तान समाचार
    कल्कि कोचलिन ने बताया बॉलीवुड के अंदर का हाल, बोलीं- करोड़ों रुपये फंसे हैं बॉलीवुड समाचार
    अंतरिक्ष का मलबा भविष्य के मिशनों के लिए कैसे बनता जा रहा है बड़ी समस्या? अंतरिक्ष
    'भूल चूक माफ': सुलटा मैडॉक फिल्म्स और PVR का विवाद, निर्माताओं ने किया ये नया ऐलान राजकुमार राव

    गर्मी की लहर

    दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी, 40 डिग्री के पार पहुंचेगा तापमान दिल्ली
    अहमदाबाद: गर्मी से निजात दिलाने के लिए जुगाड़, लोगों पर की जा रही पानी की बौछार  गुजरात
    उत्तर प्रदेश समेत 9 राज्यों में अगले 5 दिन भीषण गर्मी की चेतावनी, लू चलेगी भारतीय मौसम विभाग
    अमेरिका: बढ़ते तापमान के चलते गर्मी की चेतावनी देगा नया रंग 'मैजेंटा' अमेरिका

    दिल्ली

    पेट्रोल-डीजल: 5 जून के लिए जारी हुए ताजा दाम, जानिए कितना हुआ बदलाव  पेट्रोल-डीजल की कीमतें
    दिल्ली: लाजपत नगर में बच्चों के नेत्र अस्पताल में लगी भीषण आग, 12 दमकल पहुंची आग त्रासदी
    दिल्ली कोर्ट में अरविंद केजरीवाल की जमानत अवधि बढ़ाने की अर्जी खारिज, अभी जेल में रहेंगे अरविंद केजरीवाल
    पेट्रोल-डीजल की कीमत: 6 जून के लिए जारी हुए ताजा दाम, जानिए कितना हुआ बदलाव पेट्रोल-डीजल की कीमतें

    बिहार

    बिहार में कांग्रेस को 9 सीटें देने पर राजी हुई लालू यादव की RJD, रखी शर्त राष्ट्रीय जनता दल (RJD)
    बिहार: मोतिहारी में घरेलू झगड़े में व्यक्ति ने पत्नी और 3 बच्चियों को गड़ासे से काटा हत्या
    बिहार में महागठबंधन के बीच हुआ सीट बंटवारा; RJD को 26, कांग्रेस को कितनी सीटें मिलीं? लोकसभा चुनाव
    बिहार: मीडिया पर भड़के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, बोले- भाजपा कार्यालय में एंट्री बंद कर देंगे वायरल वीडियो

    उत्तर प्रदेश

    इलाहाबाद हाई कोर्ट से आजम खान और उनके परिवार को राहत मिली, सजा पर रोक आजम खान
    कानपुर में पुणे पोर्शे हादसे जैसा मामला, नाबालिग आरोपी ने 2 लोगों को कार से कुचला कानपुर
    व्यक्ति ने शिशु लिंग जांच के लिए पत्नी का पेट चीरा, आजीवन कारावास की सजा मिली बरेली
    उत्तर प्रदेश: अयोध्या रेलवे स्टेशन पर गंदगी ही गंदगी, पहले लग चुका है जुर्माना अयोध्या
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025