NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / #NewsBytesExplainer: क्या होते हैं 'टॉक शो' और कब हुई भारत में शुरुआत? जानिए सबकुछ 
    अगली खबर
    #NewsBytesExplainer: क्या होते हैं 'टॉक शो' और कब हुई भारत में शुरुआत? जानिए सबकुछ 
    क्या होते हैं 'टॉक शो'?

    #NewsBytesExplainer: क्या होते हैं 'टॉक शो' और कब हुई भारत में शुरुआत? जानिए सबकुछ 

    लेखन पलक
    Feb 25, 2024
    05:42 pm

    क्या है खबर?

    टीवी पर वर्षों से लोगों का मनोरंजन करने वाले धारावाहिकों के बारे में तो हर कोई जानता है, लेकिन आज भी बहुत से लोग ऐसे हैं जिन्हें 'टॉक शो' के बारे में नहीं पता है।

    कमाल की बात तो यह है कि ये लोग टॉक शो को भी पिछले कई सालों से देख रहे हैं, लेकिन उन्हें एहसास नहीं है कि वे क्या होते हैं?

    तो आज हम आपको 'टॉक शो' के बारे में सबकुछ बताएंगे।

    चलिए जानते हैं।

    परिभाषा

    क्या होते हैं 'टॉक शो'?

    'टॉक शो' के नाम की तरह ही इनका मतलब होता है। यह ऐसे रियलिटी टीवी शो होते हैं, जिन पर अलग-अलग इंडस्ट्री के लोगों को बुलाकर उनसे तरह-तरह की बातें की जाती हैं।

    यह बातचीत कुछ इस ढंग से की जाती है, जो दर्शकों को रोमांचित करने का काम करती है।

    खास बात यह है कि टॉक शो पर आए मेहमानों की जिंदगी के कुछ ऐसे पहलुओं को छुआ जाता है, जिनके बारे में पहले कभी न सुना गया हो।

    प्रकार

    कितने प्रकार के होते हैं 'टॉक शो'?

    'टॉक शो' विभिन्न प्रकार के हो सकते हैं। देखा जाए तो इन्हें श्रेणियों में नहीं बांधा जा सकता, लेकिन माध्यम के अनुसार इन्हें 3 भागों में बांटा गया है।

    यह मुख्यता 'टीवी टॉक शो', 'रेडियो टॉक शो' और 'पॉडकास्ट शो' में बांटे गए हैं।

    'टॉक शो' में मशहूर हस्तियों को बातचीत के लिए बुलाया जाता है, जिनके अनुसार इन्हें श्रेणी में बांटा जाता है। इनमें 'इंटरव्यू टॉक शो', 'पॉलिटिकल टॉक शो', 'इश्यू बेस्ड टॉक शो' और 'कॉमेडिक टॉक शो' हैं।

    पहला शो

    कब और कहां शुरू हुआ पहला 'टॉक शो'?

    'टॉक शो' लगभग 7 दशकों से भी ज्यादा समय से सबका मनोरंज कर रहे हैं। इन दशकों में इनमें कई तरह के बदलाव देखे गए हैं, लेकिन इनका मूल ढांचा वही रहा है।

    पहले 'टीवी टॉक शो' की शुरुआत अमेरिका में लेखक, रेडियो-टेलीविजन हस्ती जो फ्रैंकलिन ने की थी। कथित तौर पर उन्होंने 1951 में 'द जो फ्रैंकलिन शो' नामक शो की मेजबानी की थी।

    फ्रेंकलिन को टॉक शो का आविष्कार और मशहूर करने का श्रेय दिया जाता है।

    जानकारी

    हजारों लोग बनना चाहते थे फ्रैंकलिन के मेहमान

    फ्रैंकलिन ने कई दशकों तक इस शो की मेजबानी की थी। कई मशहूर हस्तियां उनके शो में फ्रैंकलिन के मेहमान बने, जिन्होंने अपनी जिंदगी की किताब खोल कर रख दी थी। उनकी प्रसिद्धि इतनी थी कि उनके शो पर हजारों लोग आना चाहते थे।

    भारतीय शो 

    ये था भारत का पहला 'टॉक शो' 

    पहला भारतीय 'टॉक शो' साल 1972 में शुरू हुआ था। इसका नाम 'फूल खिले हैं गुलशन गुलशन' था, जिसकी मेहजबानी अभिनेत्री-यूट्यूबर तबस्सुम गोविल ने की थी।

    यह 1972 से 1993 तक 'दूरदर्शन' पर चला था, जिसमें तबस्सुम ने फिल्म और टीवी हस्तियों के इंटरव्यू लिए थे।

    यह शो लोगों को इस कदर पसंद आया था कि यह सफलतापूवर्क 21 वर्षों तक चला था।

    बता दें, तबस्सुम का निधन 18 नवंबर, 2022 को दिल का दौरा पड़ने से हुआ था।

    उदाहरण

    भारत में हैं 'टॉक शो' के अनेक उदाहरण 

    'फूल खिले हैं गुलशन गुलशन' के बाद भारत में कई 'टॉक शो' आए हैं, जो दर्शकों का पिछले कई सालों से दिल जीत रहे हैं।

    इनमें करण जौहर का 'कॉफी विद करण', 'रेंडेजवस विद सिमी गरेवाल', कपिल शर्मा का 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल', 'वॉट वुमेल वॉन्ट', 'आप की अदालत', 'सत्यमेव जयते' और 'देसी वाइब्स विद शहनाज गिल' जैसे शो शामिल हैं।

    इनके अलावा भी कई शो हैं, जिन्हें लोग देखना पसंद करते हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    टीवी शो
    #NewsBytesExplainer

    ताज़ा खबरें

    इंग्लैंड बनाम जिम्बाब्वे: बेन डकेट ने टेस्ट में लगाया अपना 5वां शतक, जानिए उनके आंकड़े इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    कोलकाता के दक्षिणेश्वर काली मंदिर पहुंचीं काजोल, बोलीं- मैं अपने मायके आई हूं काजोल
    टी-20 इतिहास के सबसे कम स्कोर, सिर्फ 7 रन पर ऑलआउट हुई थी ये टीम  टी-20 क्रिकेट
    अब तक किन सितारों ने संभाली है 'कौन बनेगा करोड़पति' की मेजबानी? अमिताभ बच्चन

    बॉलीवुड समाचार

    'डॉन 3' में खलनायक की भूमिका निभाने को लेकर इमरान हाशमी ने किया इनकार  इमरान हाशमी
    'क्रैक' के लिए विद्युत जामवाल ने लिए 5 करोड़ रुपये, अर्जुन रामपाल से पीछे रहीं नोरा विद्युत जामवाल
    कौन हैं प्रतिभा रांटा जो 'लापता लेडीज' में दिखेंगी?  आगामी फिल्में
    सुशांत सिंह राजपूत मामला: रिया चक्रवर्ती को बड़ी राहत, कोर्ट ने रद्द किया लुक-आउट सर्कुलर रिया चक्रवर्ती

    टीवी शो

    'इमली 3' के सेट पर हुई लाइटमैन की मौत, AICWA ने की कार्रवाई की मांग स्टार प्लस
    कॉमेडियन कीकू शारदा का छलका दर्द, 2 महीने में माता-पिता दोनों को खोया द कपिल शर्मा शो
    OTT और सिनेमाघर ही नहीं, इस हफ्ते छोटे पर्दे पर भी लगेगा मनोरंजन का तड़का OTT प्लेटफॉर्म
    रैपर डीनो जेम्स ने जीता 'खतरों के खिलाड़ी 13', जानिए कैसे बने युवाओं के पसंदीदा रैपर खतरों के खिलाड़ी

    #NewsBytesExplainer

    उत्तराखंड के UCC विधेयक में नाजायज बच्चों को समान अधिकार समेत क्या-क्या प्रावधान हैं? उत्तराखंड
    #NewsBytesExplainer: उत्तराखंड के बाद अन्य किन राज्यों में लाया जा सकता है UCC? समान नागरिक संहिता
    #NewsBytesExplainer: पाकिस्तान चुनाव में कौन हैं प्रमुख उम्मीदवार और भारत को लेकर उनका क्या रुख? पाकिस्तान समाचार
    #NewsBytesExplainer: केरल और कर्नाटक के मुख्यमंत्री केंद्र सरकार के खिलाफ सड़क पर क्यों उतरे? कर्नाटक
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025