NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / सुशांत सिंह राजपूत मामला: रिया चक्रवर्ती को बड़ी राहत, कोर्ट ने रद्द किया लुक-आउट सर्कुलर
    अगली खबर
    सुशांत सिंह राजपूत मामला: रिया चक्रवर्ती को बड़ी राहत, कोर्ट ने रद्द किया लुक-आउट सर्कुलर
    सुशांत सिंह राजपूत मामले में आया नया अपडेट

    सुशांत सिंह राजपूत मामला: रिया चक्रवर्ती को बड़ी राहत, कोर्ट ने रद्द किया लुक-आउट सर्कुलर

    लेखन नेहा शर्मा
    Feb 22, 2024
    12:23 pm

    क्या है खबर?

    अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती कानूनी लड़ाई लड़ रही हैं।

    बीती 8 फरवरी, 2024 को बॉम्बे हाई कोर्ट ने अभिनेत्री की अपील के बाद उनके खिलाफ लुक-आउट सर्कुलर (LOC) रद्द करने पर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था, लेकिन अब इस बाबत कोर्ट ने रिया के पक्ष में फैसला सुनाया है।

    बॉम्बे हाई कोर्ट ने रिया और उनके परिवार के खिलाफ जारी LOC को रद्द कर दिया है।

    आइए पूरी खबर जानें।

    फैसला

    कोर्ट ने सुनाया फैसला

    न्यायमूर्ति मोहिते डेरे और मंजूषा देशपांडे की पीठ ने CBI को चुनौती दी और सवाल खड़े किए कि केवल FIR की उपस्थिति में LOC जारी करना कितना सही है?

    सुशांत की मौत के बाद CBI ने LOC जारी की थी, जिसमें उन्हें अदालत की पूर्व मंजूरी के बिना विदेश यात्रा करने से प्रतिबंधित कर दिया गया था।

    हालांकि, अब इस फैसले के बाद रिया और उनका परिवार कोर्ट की इजाजत के बिना भारत से बाहर यात्रा कर सकते हैं।

    तर्क

    रिया के वकील क्या बोले?

    रिया और उनके पिता की ओर से पेश हुए वकीलों ने कहा, "लुक आउट सर्कुलर को तब जारी किया जाना चाहिए, जब आराेपी सक्रिय रूप से गिरफ्तारी या कार्रवाई से बचने की कोशिश कर रहा हो, जबकि ऐसा नहीं है।"

    वकील अभिनव चंद्रचूड़ और प्रसन्ना भंगाले ने बहस में कहा कि याचिका मुंबई में दायर की जानी चाहिए थी। मुंबई सही क्षेत्राधिकार था, क्योंकि सुशांत और रिया दोनों वहीं रहते थे और CBI ने इस शहर में अपनी जांच की।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस

    LOC एक आदेश है, जो किसी व्यक्ति को देश से बाहर जाने से रोकता है। यह आमतौर पर तब जारी किया जाता है, जब किसी व्यक्ति पर अपराध का आरोप होता है या जब उसे गवाह के रूप में पेश होने की आवश्यकता होती है।

    घटना

    14 जून को अपने फ्लैट में मृत मिले थे सुशांत

    सुशांत, रिया के साथ रिलेशनिशप में थे। वह 14 जून, 2020 को मुंबई स्थित अपने फ्लैट में मृत मिले थे।

    मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सुशांत काफी समय से डिप्रेशन का इलाज करवा रहे थे। मुंबई पुलिस ने इसे आत्महत्या का मामला बताया था।

    उधर सुशांत के परिवार ने रिया पर उन्हें आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया था। इसमें ड्रग्स एंगल भी सामने आया था। बाद में CBI और NCB ने मामले की जांच शुरू की थी।

    वर्कफ्रंट

    आखिरी बार 'रोडीज' में नजर आई थीं रिया

    काम के माेर्चे पर बात करें तो रिया को आखिरी बार बड़े पर्दे पर फिल्म 'चेहरे' में देखा गया था, जो सुशांत के निधन के बाद रिलीज र्हु थी। फिल्म में अमिताभ बच्चन और इमरान हाशमी भी अहम भूमिका में थे।

    उधर 2023 में वह टीवी शो 'MTV रोडीज' में नजर आई थीं। उन्हें शो की गैंग लीडर के रूप में देखा गया था।

    फिलहाल रिया ने कोई नया प्रोजेक्ट साइन नहीं किया है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    रिया चक्रवर्ती
    सुशांत सिंह राजपूत
    बॉलीवुड समाचार
    बॉम्बे हाई कोर्ट

    ताज़ा खबरें

    इजरायल के साथ युद्धविराम पर सहमत हुआ हमास, बंधकों की रिहाई के बदले रखीं ये शर्तें इजरायल
    मिस वर्ल्ड 2025: टूट गया भारत की जीत का सपना, थाईलैंड की सुचाता चुआंग्सरी बनीं विजेता मिस वर्ल्ड
    राजपाल यादव बाेले- बॉलीवुड में अगर नपोटिज्म होता तो मेरे 200 रिश्तेदार यहीं होते राजपाल यादव
    असम में विदेशी बताकर लोगों को जबरन बांग्लादेश भेजे जाने के मामले क्या हैं? असम

    रिया चक्रवर्ती

    अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती तेलुगु सिनेमा में आ सकती हैं नजर बॉलीवुड समाचार
    बिग बॉस 15: रिया चक्रवर्ती समेत ये कलाकार ले सकते हैं घर में एंट्री मनोरंजन
    अमिताभ और इमरान हाशमी के साथ फिल्म 'चेहरे' का प्रचार कर सकती हैं रिया चक्रवर्ती बॉलीवुड समाचार
    NCB के सामने रिया का दावा- सुशांत के साथ बहन और जीजा भी लेते थे ड्रग्स सुशांत सिंह राजपूत

    सुशांत सिंह राजपूत

    विवेक ओबेरॉय बुरे दौर पर बोले- मन करता था आत्महत्या कर लूं; सुशांत का किया जिक्र विवेक ओबेरॉय
    महाराष्ट्र सरकार का आदेश, SIT करेगी सुशांत राजपूत की मैनेजर दिशा सालियान की मौत की जांच महाराष्ट्र
    सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद बॉलीवुड छोड़ने वाले थे अमित साध, खुद खोला राज अमित साध
    "सुशांत के शरीर पर थे हत्या के निशान", पोस्टमार्टम रूम में मौजूद शख्स का दावा केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI)

    बॉलीवुड समाचार

    सलमान खान के परिवार की बढ़ाई गई सुरक्षा, बहनोई आयुष शर्मा करेंगे बुलेटप्रूफ गाड़ी में सफर सलमान खान
    '2.0' के लिए अक्षय कुमार नहीं यह हॉलीवुड सुपरस्टार था निर्माता की पसंद, हुआ खुलासा अक्षय कुमार
    भूमि पेडनेकर पकड़ेंगी हॉलीवुड की राह, मिल रहे कई शानदार प्रोजेक्ट के ऑफर   भूमि पेडनेकर
    गुरु रंधावा की 'कुछ खट्टा हो जाए' का गाना 'राजा-रानी' जारी, गायक ने खुद दी आवाज  गुरु रंधावा

    बॉम्बे हाई कोर्ट

    कौन हैं देश के अगले मुख्य न्यायाधीश बनने जा रहे जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़? दिल्ली
    जजों की नियुक्ति में हो रही देरी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को भेजा नोटिस सुप्रीम कोर्ट
    अनुष्का शर्मा को टैक्स से जुड़े मामले में बॉम्बे हाई कोर्ट ने लगाई फटकार अनुष्का शर्मा
    बॉम्बे हाई कोर्ट ने दिया चंदा कोचर की रिहाई का आदेश, कहा- गैरकानूनी थी गिरफ्तारी वीडियोकॉन
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025