LOADING...
'120 बहादुर' का टीजर जारी, मेजर शैतान सिंह भाटी की भूमिका में खूब जंचे फरहान अख्तर 

'120 बहादुर' का टीजर जारी, मेजर शैतान सिंह भाटी की भूमिका में खूब जंचे फरहान अख्तर 

Aug 05, 2025
01:48 pm

क्या है खबर?

अभिनेता, फिल्म निर्माता और निर्देशक फरहान अख्तर काफी समय से फिल्म '120 बहादुर' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस फिल्म के जरिए फरहान लंबे समय बाद एक अभिनेता के रूप में बड़े पर्दे पर वापसी करने वाले हैं। '120 बहादुर' की कहानी साल 1962 के भारत-चीन युद्ध पर आधारित है, जिसमें फरहान परमवीर चक्र से सम्मानित मेजर शैतान सिंह भाटी की भूमिका निभा रहे हैं। अब निर्माताओं ने '120 बहादुर' का दमदार टीजर जारी कर दिया है।

टीजर

21 नवंबर को रिलीज होगी फिल्म 

'120 बहादुर' के टीजर में भारतीय सैनिकों की जांबाजी की झलक देखने को मिल रही है। मेजर शैतान सिंह भाटी के किरदार में फरहान जंच रहे हैं। इस फिल्म की शूटिंग 14,000 फीट की ऊंचाई पर हुई, जहां तापमान अक्सर -5 से -10 डिग्री तक पहुंच जाता था। फरहान ने कहानी को जीवंत करने के लिए शारीरिक और मानसिक हर स्तर पर मेहनत की है। रजनीश घई के निर्देशन में बनी यह फिल्म 21 नवंबर, 2025 में सिनेमाघरों में आएगी।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्ट