
अक्षय कुमार ने मुंबई में बेचे अपने 2 फ्लैट, मुनाफा जान रह जाएंगे हैरान
क्या है खबर?
'सूर्यवंशी' के बाद से अक्षय कुमार की ऐसी कोई फिल्म नहीं आई है, जिस पर पैसों की बरसात हुई हो। हालांकि, वह भले ही अपनी फिल्मों से उतनी कमाई न कर पा रहे हों, लेकिन अपनी खरीदी हुईं संपत्तियों से अक्षय जरूर पैसा डबल कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी 2 संपत्तियां बेची हैं, जिसमें उन्हें करीब-करीब 100 फीसदी फायदा हुआ है। आइए आपको बताते हैं कि आखिर अक्षय ने किस संपत्ति से कितनी कमाई की है?
मुनाफा
दोगुनी कीमत पर बेचे फ्लैट
अक्षय ने मुंबई के बोरीवली ईस्ट में एक ही हाउसिंग प्रोजेक्ट्स में 2 संपत्तियां कुल 7.10 करोड़ रुपये में बेची हैं। खास बात ये है कि साल 2017 में अक्षय ने इन दोनों संपत्तियों को 3.7 करोड़ रुपये में खरीदा था। इसका मतलब है कि करीब 8 साल में इन दोनों संपत्तियों से अक्षय को 3.4 करोड़ रुपये का फायदा हुआ है यानी इनमें करीब 90 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।
संपत्ति
अक्षय द्वारा बेची गईं संपत्तियां की खास बातें
स्काई सिटी में स्थित अक्षय की बेची गई दोनों संपत्तियां आस-पास हैं। यह हाउसिंग प्रोजेक्ट 25 एकड़ में फैला हुआ है। पहली संपत्ति का क्षेत्रफल 1,101 वर्ग फुट है। इसकी कीमत 5.75 करोड़ रुपये है। उन्होंने यह संपत्ति 2017 में 3.02 करोड़ रुपये में खरीदी थी। उधर 252 वर्ग फुट में फैली दूसरी संपत्ति 1.35 करोड़ रुपये में बेची गई। अभिनेता ने यह संपत्ति 2017 में 67.90 लाख रुपये में खरीदी थी। दोनों लेन-देन जून 2025 में पंजीकृत हुए थे।
संपत्ति
अक्षय ने इसी साल अप्रैल में भी बेची थी अपनी संपत्ति
अक्षय ने इसी साल अप्रैल में भी मुंबई में अपनी एक प्रॉपर्टी बेची थी, जिसके बूते उन्होंने 5 साल में करोड़ों रुपये का मुनाफा कमाया था। उनकी यह संपत्ति मुंबई के लोअर परेल इलाके में थी। करीब 2,500 करोड़ रुपये की संपत्ति के मालिक अक्षय की यह प्रॉपर्टी एक ऑफिस स्पेस था, जिसे उन्होंने 8 करोड़ रुपये में बेचा था। अक्षय ने करीब 5 साल पहले दिसंबर, 2020 में इसे 4.85 करोड़ रुपये में खरीदा था।
आगामी फिल्में
अक्षय की आने वाली हैं ये फिल्में
अक्षय के पास फिलहाल कई फिल्में हैं। एक तरफ वह 'हेरा फेरी 3' में दिखेंगे तो दूसरी तरफ हॉरर कॉमेडी फिल्म 'भूत बंगला' कतार में है, जिसमें परेश रावल और तब्बू भी अहम भूमिका में हैं। इसके अलावा वह प्रियदर्शन के साथ 'हैवान' नाम की एक फिल्म लेकर आ रहे हैं, जिसमें 17 साल बाद उन्हें एक बार फिर सैफ अली खान का साथ मिला है। 'वेलकम टू द जंगल' और 'जॉली LLB3' भी अक्षय के खाते से जुड़ी हैं।