LOADING...
'आजाद' रिव्यू: राशा थडानी और अमन देवगन छाए, लेकिन लोगों ने कहानी को बताया औसत
छा गए राशा थडानी और अमन देवगन छाए

'आजाद' रिव्यू: राशा थडानी और अमन देवगन छाए, लेकिन लोगों ने कहानी को बताया औसत

Jan 17, 2025
02:52 pm

क्या है खबर?

काफी समय से अजय देवगन फिल्म 'आजाद' को लेकर चर्चा में हैं। यह फिल्म इसलिए खास है, क्योंकि इसके जरिए रवीना टंडन की बेटी ने अभिनय की दुनिया में कदम रखा हैं। इस फिल्म में राशा की जोड़ी अजय के भांजे अमन देवगन के साथ बनी है। यह उनके करियर की पहली फिल्म है। 'आदाज' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म देखकर लौट रहे दर्शक सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। आइए जानते हैं क्या कह रही जनता।

कहानी

कैसी लगी लोगों को कहानी? 

'आजाद' की कहानी दर्शकों को कुछ खास पसंद नहीं आई, वहीं कुछ लोग इसे दिल छूने वाली फिल्म बता रहे हैं। कुछ फिल्म के फर्स्ट हाफ की तारीफ कर रहे हैं तो कई को दूसरा भाग पसंद आ रहा है। एक यूजर ने लिखा, 'अभिनय सभी कलाकारों का अच्छा है, लेकिन कहानी बेहतर हो सकती थी। एक ने दूसरे हाफ की तारीफ करते हुए लिखा, 'पहले हाफ ठीक-ठाक है, लेकिन दूसरा हाफ शानदार... अंतिम के 20 मिनट बहुत जोरदार हैं।'

ट्विटर पोस्ट

यूजर ने फिल्म को बताया हिट

एक्टिंग

राशा और अमन ने जीता दिल 

फिल्म में राशा और अमन के अभिनय से लोग बेहद प्रभावित हैं। एक यूजर ने लिखा, 'आमान देवगन ने बेहतरीन शुरुआत की है, जबकि राशा थडानी खूबसूरत दिख रही हैं, लेकिन उन्हें और स्क्रीन टाइम की जरूरत थी। अजय देवगन एक बार फिर चमके हैं।' एक अन्य ने लिखा, 'इस फिल्म को जरूर देखें। अमन देवगन और राशा थडानी बधाई हो। शानदार एक्टिंग।' एक ने लिखा कि आंखों से बातें कह जाने वाले अजय कमाल हैं।

निर्देशक

निर्देशन के बारे में क्या बोले लोग? 

एक यूजर ने कहा कि निर्देशक और बेहतर कर सकते थे, वहीं एक ने कहा कि वह फिल्म के किरदारों की गहराई में नहीं उतर सके। एक लिखते हैं, 'इसमें कुछ भी चौंकाने वाला नहीं है। बेहद साधारण कहानी है। कहानी और बेहतर हो सकती थी। ' एक यूजर ने लिखा, 'फिल्म जबरदस्त है। सिनेमैटोग्राफी और बैकग्राउंड म्यूजिक बेहतरीन था, खासकर लड़ाई वाले दृश्यों में, लेकिन कहानी और बेहतर हो सकती थी।'

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए वीडियो

प्रतिक्रिया

फिल्म को मिल रही मिली-जुली प्रतिक्रिया 

एक यूजर ने लिखा, 'फर्स्ट हाफ वाहियात रहा, दूसरा थोड़ा बेहतर था, लेकिन घिसा-पिटा था। कुछ सीन और डांस के अलावा कुछ भी काम नहीं करता है। खराब बैकग्राउंड म्यूजिक औरर पुरानी पटकथा। निर्देशक अभिषेक अभिषेक कपूर का सबसे कमजोर काम।' एक लिखते हैं, 'सिर्फ राशा हैं फिल्म देखने की वजह।' कुल मिलाकर फिल्म को दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है। कुछ इसे ब्लॉकबस्टर बता रहे हैं तो कुछ ने इसे नकार दिया है।

कहानी

वफादार घोड़े की कहानी है 'आजाद'

'आजाद' की कहानी की बात करें तो इस फिल्म में अजय एक कुशल घुड़सवार की भूमिका में नजर आ रहे हैं, जिसका अपने घोड़े से गहरा संबंध है। कहानी में दिलचस्प मोड़ तब आता है, जब अजय का सामना अंग्रेजी सेनाओं से होता है और अराजकता के दौरान उनका प्रिय घोड़ा गायब हो जाता है। इसके बाद खोए हुए घोड़े को खोजने की जिम्मेदारी अमन देवगन के किरदार पर आती है। अमन ने अपना किरदार बखूबी निभाया है।