LOADING...
मसाबा गुप्ता ने अपनी बेटी का नाम रखा 'मतारा', जानिए क्या है इसका अर्थ 
मसाबा गुप्ता ने अपनी बेटी का नाम रखा 'मतारा' (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@masabagupta)

मसाबा गुप्ता ने अपनी बेटी का नाम रखा 'मतारा', जानिए क्या है इसका अर्थ 

Jan 13, 2025
12:58 pm

क्या है खबर?

जानी-मानी अभिनेत्री नीना गुप्ता की बेटी और फैशन डिजाइनर मसाबा गुप्ता इन दिनों अपनी बेटी के साथ वक्त बिता रही हैं। उन्होंने बीते साल 11 अक्टूबर को एक प्यारी बेटी को जन्म दिया था। अब आखिरकार मसाबा ने अपनी बेटी की पहली झलक प्रशंसकों को दिखा दी है। इसके साथ उन्होंने अपनी बिटिया का नाम भी बताया है। मसाबा ने अपनी बेटी का नाम 'मतारा' रखा है। आइए आपको इसका अर्थ बताते हैं।

अर्थ

मसाबा ने पहना बेटी के नाम का कंगन

मसाबा ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की है, जिसमें उनकी बेटी का हाथ दिख रहा है। मसाबा ने एक सोने का कंगन पहना हुआ है, जिसमें 'मतारा' लिखा है। उन्होंने लिखा, 'मेरी मतारा के साथ 3 महीने। यह नाम 9 हिंदू देवियों की दिव्य स्त्री ऊर्जा का प्रतीक है, जो उनकी शक्ति और ज्ञान का जश्न मनाता है। हमारी आंखों का तारा।' बता दें कि मसाबा ने जनवरी, 2023 में अपने बॉयफ्रेंड सत्यदीप मिश्रा से शादी रचाई थी।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए तस्वीर