LOADING...
स्पेस-X को अंतिम समय में क्यों रद्द करना पड़ा नासा के क्रू-11 मिशन का लॉन्च?
कल रद्द करना पड़ा नासा के क्रू-11 मिशन का लॉन्च (तस्वीर: नासा)

स्पेस-X को अंतिम समय में क्यों रद्द करना पड़ा नासा के क्रू-11 मिशन का लॉन्च?

Aug 01, 2025
10:50 am

क्या है खबर?

एलन मस्क की अंतरिक्ष कंपनी स्पेस-X को बीते दिन (31 जुलाई) नासा के क्रू-11 मिशन का लॉन्च बिल्कुल अंतिम समय में रद्द करना पड़ा। इस मिशन के तहत 4 अंतरिक्ष यात्रियों को ड्रैगन अंतरिक्ष यान से अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन (ISS) भेजना था, जो ISS के संचालन में सहयोग करते और नासा के चंद्र मिशन के लिए भी प्रयोग करते। भारतीय समयानुसार मिशन रात करीब 09:40 बजे लॉन्च करने की योजना थी।

वजह

क्यों रद्द करना पड़ा मिशन का लॉन्च?

स्पेस-X और नासा मिशन के लिए पूरी तरह तैयार थे, लेकिन लॉन्च से ठीक 65 सेकंड पहले कंट्रोल रूम से 'होल्ड ऑन-होल्ड ऑन' का संदेश आया। लॉन्चपैड के ऊपर घने बादल और तेज हवाएं सुरक्षा मानकों का उल्लंघन कर रही थीं। मौसम की निगरानी टीम ने चेतावनी दी कि लॉन्च सफल नहीं हो सकता। इसके तुरंत बाद मिशन रद्द कर दिया गया। सुरक्षा कारणों से रॉकेट से उपकरण उतारे गए और चारों अंतरिक्ष यात्री सुरक्षित उतार लिए गए।

लॉन्च

अब कब हो सकता है लॉन्च?

अगर मौसम ने साथ दिया तो अब इस मिशन को भारतीय समयानुसार आज (1 अगस्त) रात 09:13 बजे लॉन्च किया जा सकता है। नासा और स्पेस-X फिलहाल हालात पर नजर रख रहे हैं। क्रू-11 मिशन 6 महीने के लिए ISS भेजे जाने वाला है, जहां अंतरिक्ष यात्री वैज्ञानिक शोध, तकनीकी परीक्षण और आर्टेमिस चंद्र मिशन से जुड़े सिमुलेशन में भाग लेंगे। यह मिशन अब तक की सबसे लंबी डॉकिंग यात्रा (करीब 39 घंटे) में से एक हो सकता है।