Page Loader
पाकिस्तानी सितारों के सोशल मीडिया अकाउंट से प्रतिबंध हटा, AICWA ने नरेंद्र मोदी को लिखा पत्र
भारत में पाकिस्तानी सितारों के सोशल मीडिया अकाउंट से बैन हटा (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@fawadkhan1981)

पाकिस्तानी सितारों के सोशल मीडिया अकाउंट से प्रतिबंध हटा, AICWA ने नरेंद्र मोदी को लिखा पत्र

Jul 02, 2025
07:49 pm

क्या है खबर?

पहलगाम आतंकी हमले के बाद सभी पाकिस्तानी कलाकारों के सोशल मीडिया अकाउंट भारत से प्रतिबंधित कर दिए गए थे। हालांकि, अब उनके सोशल मीडिया अकाउंट से प्रतिबंध हट चुका है। लिहाजा पाकिस्तान के न्यूज चैनल और सितारों के सोशल मीडिया अकाउंट फिर भारत में सक्रिय हो गए हैं। इस फैसले से एक ओर जहां भारत की जनता भड़की हुई है, वहीं गुस्साए ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन (AICWA) ने भी इस बाबत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक पत्र लिखा है।

अपील

ये बेहद चिंताजनक और बिल्कुल बर्दाश्त से बाहर है- AICWA

AICWA ने मोदी को लिखे पत्र में लिखा, 'AICWA भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सीधे और तत्काल अपील करता है कि वे भारत में सभी पाकिस्तानी नागरिकों, कलाकारों, प्रभावशाली लोगों और मनोरजंन संस्थानों के सोशल मीडिया अकाउंट पर तुरंत और पूरी तरह से बैन लगाएं। ये बेहद चिंताजनक और बिल्कुल बर्दाश्त से बाहर है कि मावरा हुसैन, युमना जैदी जैसे पाकिस्तानी कलाकारों और कई पाकिस्तानी चैनलों के सोशल मीडिया अकाउंट फिर भारत में दिखाई दे रहे हैं।'

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्ट

बेइज्जती

"ये सीधे तौर पर हमारे जवानों की बेइज्जती"

फिल्म एसोसिएशन ने आगे लिखा, 'ये सिर्फ एक डिजिटल उपस्थिति नहीं है। ये हमारे शहीद सैनिकों की कुर्बानी की सीधी तौर पर बेइज्जती है और पाकिस्तान के किए गए आतंकी हमलों में अपने करीबियों को खोने वाले हर भारतीय पर भावानात्मक हमला है। देश को ये नहीं भूलना चाहिए कि पाकिस्तान एक आतंकवादी राष्ट्र था, है और रहेगा। 26/11 के मुंबई हमलों से लेकर पुलवामा, उरी और पहलगाम तक, पाकिस्तान ने लगातार आतंकवाद के जरिए भारत से जंग छेड़ी है।'

केबे

ये हर उस सैनिक के साथ धाेखा है, जो शहीद हो गया- AICWA

AICWA ने आगे लिखा, 'हमारे हजारों बहादुर सैनिकों ने इस धरती की रक्षा करते हुए सीमाओं पर अपनी जान कुर्बान की है और सैकड़ों निर्दोष नागरिक पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद के शिकार हुए हैं। हाल ही में ऑपरेशन सिंदूर के बाद पश्चाताप दिखाने के बजाय कई पाकिस्तानी कलाकारों ने बेशर्मी से भारत के खिलाफ बोला है।आज भारतीय डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उनकी मौजूदगी हर उस सैनिक के साथ धोखा है जो शहीद हो गया।'

सोशल मीडिया अकाउंट

इन सितारों के अकाउंट फिर दिखने लगे

अब कई पाकिस्तानी फिल्म और टीवी कलाकारों के इंस्टाग्राम अकाउंट भारत में फिर से दिखने लगे हैं, जिनमें सबा कमर, फवाद खान, मावरा हुसैन, अहद रजा मीर, हानिया आमिर, युमना जैदी और दानिश तैमूर के सोशल मीडिया अकाउंट्स शामिल हैं। इन सभी अकाउंट्स को पहलगाम हमले के बाद भारत सरकार द्वारा ब्लॉक कर दिया गया था। हालांकि, अब एसोसिएशन की मांग के बाद भारत में पाकिस्तानी कलाकारों के सोशल मीडिया अकाउंट्स पर दोबारा प्रतिबंध लग सकता है।