Page Loader
कोल्डप्ले के क्रिस मार्टिन ने लगाया 'जय श्री राम' का नारा, तालियों से गूंज उठा स्टेडियम
कोल्डप्ले कॉन्सर्ट में गूंजा 'जय श्री राम' (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@coldplay)

कोल्डप्ले के क्रिस मार्टिन ने लगाया 'जय श्री राम' का नारा, तालियों से गूंज उठा स्टेडियम

Jan 19, 2025
10:47 am

क्या है खबर?

दुनियाभर में मशहूर ब्रिटिश रॉक बैंड कोल्डप्ले ने भारत में अपने म्यूजिक ऑफ द स्फेयर्स वर्ल्ड टूर की शुरुआत कर दी है। कोल्डप्ले के वर्ल्ड टूर 2025 का पहला कॉन्सर्ट शनिवार को मुंबई के DYI पाटिल स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुआ( ये कॉन्सर्ट रात 8 बजे शुरू होकर 10 बजे तक चला। पूरे स्टेडियम में भारी भीड़ नजर आई। करीब 40, 000 से ज्यादा लोग इस शानदार कार्यक्रम का हिस्सा बने। इसी दौरान गायक क्रिस मार्टिन ने सबका दिल जीत लिया।

शुरुआत

क्रिस ने हिंदी में किया भारतीय प्रशंसकों का स्वागत

क्रिस ने मुंबई में अपने भारतीय प्रशंसकों का बड़ी गर्मजोशी से स्वागत किया। तब सब हैरान रह गए, जब उन्होंने 'जय श्री राम' बोला। कॉन्सर्ट के दौरान हिंदी में अभिवादन से लोगों का दिल जीतने के बाद उन्होंने 'जय श्री राम' का नारा लगाया। दरअसल, सिंगर और कोल्डप्ले के फ्रंटमैन कॉन्सर्ट के दौरान प्रशंसकों द्वारा उठाए गए प्लेकार्ड पढ़ रहे थे। एक प्लेकार्ड पर 'जय श्री राम' लिखा था। मार्टिन ने इसे पढ़ा, जिसके बाद दर्शकों ने जोरदार तालियां बजाईं।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए वीडियो

अभिवादन

जानिए अभिवादन में क्या बोले क्रिस?

कॉन्सर्ट के दौरान क्रिस मार्टिन ने हिंदी में बात करते हुए कहा, "गुड इवनिंग एवरीबडी। आप सबका बहुत स्वागत है। मुंबई में आकर हमें बहुत खुशी हो रही है। उनके इतने कहते ही प्रशंसेक जोर-जोर से तालियां और सीटियां बजाने लगे। उन्होंने आगे कहा, 'ये हमारा भारत में पहला रियल शो है तो धन्यवाद। नमस्ते।" शो के दौरान बैंड ने अपने मशहूर ट्रैक बजाए, जिसमें 'पैराडाइज', 'विवा ला विदा', 'एडवेंचर ऑफ ए लाइफटाइम' और 'येलो' शामिल थे।

वीडियो

जसप्रीत बुमराह का भी किया जिक्र

क्रिस मार्टिन ने भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का नाम लेकर भी सबको चौंका दिया। उन्होंने अपना प्रदर्शन बीच में रोककर बुमराह का जिक्र किया। क्रिस ने मजाकिया लहजे में कहा, 'रुकिए, हमें शो खत्म करना होगा, क्योंकि जसप्रीत बुमराह बैकस्टेज आकर खेलना चाहते हैं। उन्हें अब मुझे बॉलिंग करनी है। यह सुनकर दर्शक और भी उत्साहित हो गए और कॉन्सर्ट से उनका ये क्लिप भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

ट्विटर पोस्ट

जसप्रीम बुमराह के फैन निकले क्रिस मार्टिन

शो

कोल्डप्ले अहमदाबाद में भी करेगा धमाका

कोल्डप्ले 20 जनवरी और 21 जनवरी को भी मुंबई में प्रदर्शन करने वाला है। इसके बाद बैंड अहमदाबाद में परफॉर्म करेगा। क्रिस अपनी गर्लफ्रेंड और अभिनेत्री डकोटा जॉनसन के साथ भारत आए हैं। वह बांद्रा जाकर मुंबई की खूबसूरती का लुत्फ उठाते भी दिखे और उन्होंने श्री बाबुलनाथ मंदिर में भगवान का आशीर्वाद भी लिया। बता दें कि 4 सदस्यों के रॉकबैंड कोल्डप्ले में गायक क्रिस मार्टिन हैं। कोल्डप्ले अब तक 7 ग्रैमी पुरस्कार अपने नाम कर चुका है।