Page Loader
क्रिस मार्टिन ने लिया शाहरुख खान का नाम, अभिनेता बोले- भारत आपसे प्यार करता है 'कोल्डप्ले'
शाहरुख खान ने कोल्डप्ले पर लुटाया प्यार

क्रिस मार्टिन ने लिया शाहरुख खान का नाम, अभिनेता बोले- भारत आपसे प्यार करता है 'कोल्डप्ले'

Jan 20, 2025
03:36 pm

क्या है खबर?

लोकप्रिय ब्रिटिश बैंड कोल्डप्ले के कॉन्सर्ट का दूसरा शो मुंबई में 19 जनवरी को हुआ। इस शो के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इसी बीच कोल्डप्ले का एक वीडियो फैंस का खूब ध्यान खींच रहा है, क्योंकि इस वीडियो में गायक क्रिस मार्टिन बॉलीवुड के साथ-साथ दुनियाभर में प्रशंसकों के दिलों पर राज करने वाले शाहरुख खान के लिए अपना प्यार जाहिर करते नजर आए। अब शाहरुख ने उन्हें अपना जवाब भी दे दिया है।

वीडियो

क्रिस ने दूसरी बार जाहिर किया शाहरुख के प्रति प्यार

ये दूसरा मौका है, जब क्रिस ने शाहरुखन के लिए अपने प्यार को जगजाहिर कर बताया कि वो उनके जबरा फैन हैं। इससे पहले क्रिस ने साल 2019 में एक ट्वीट कर शाहरुख के लिए अपना प्यार जाहिर किया था। वीडियो में क्रिस ने गाना शुरू करने से पहले कहा, 'शाहरुख खान फॉरएवर' और इतना सुनते ही भीड़ खुशी से झूम उठी। जब फैंस की खचाखच भीड़ में क्रिस ने शाहरुख का नाम लिया तो लोग दीवाने हो गए ।

प्रतिक्रिया

आप करोड़ों में एक हैं मेरे दोस्त- क्रिस

अब इस वीडियो को शाहरुख ने भी सोशल मीडिया पर साझा किया है और अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इसके साथ लिखा, 'तारों को देखो...देखो कैसे वो आपके लिए चमक रहे हैं और हर चीज, जो आप करते हैं। मेरे भाई क्रिस मार्टिन आपने मुझे खास महसूस करवाया है, अपने गानों की तरह। आपको प्यार और आपकी टीम को बड़ा सा हग। आप करोड़ों में एक हैं मेरे दोस्त। भारत आपसे प्यार करता है कोल्डप्ले। क्रिस मार्टिन फोरएवर एंड एवर।'

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए शाहरुख खान का पोस्ट

वीडियो

क्रिस मार्टिन ने लगाया जय श्री राम का नारा

पिछले दिन कोल्डप्ले से क्रिस का एक और वीडियो वायरल हुआ, जिसमें उन्होंने मुंबई में अपने भारतीय प्रशंसकों का बड़ी गर्मजोशी से स्वागत किया। कॉन्सर्ट के दौरान हिंदी में अभिवादन से लोगों का दिल जीतने के बाद उन्होंने 'जय श्री राम' का नारा लगाया। दरअसल, सिंगर और कोल्डप्ले के फ्रंटमैन कॉन्सर्ट के दौरान प्रशंसकों द्वारा उठाए गए प्लेकार्ड पढ़ रहे थे। एक प्लेकार्ड पर 'जय श्री राम' लिखा था। मार्टिन ने इसे पढ़ा, जिसके बाद दर्शकों ने जोरदार तालियां बजाईं।

शो

मुंबई के बाद अहमदाबाद में धूम मचाएगा कोल्डप्ले

कोल्डप्ले 21 जनवरी को भी मुंबई में प्रदर्शन करने वाला है। इसके बाद बैंड अहमदाबाद में परफॉर्म करेगा। क्रिस अपनी गर्लफ्रेंड और अभिनेत्री डकोटा जॉनसन के साथ भारत आए हैं। वह बांद्रा जाकर मुंबई की खूबसूरती का लुत्फ उठाते भी दिखे और उन्होंने श्री बाबुलनाथ मंदिर में भगवान का आशीर्वाद भी लिया। बता दें कि 4 सदस्यों के रॉकबैंड कोल्डप्ले में गायक क्रिस मार्टिन हैं। कोल्डप्ले अब तक 7 ग्रैमी पुरस्कार अपने नाम कर चुका है।