NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / करियर की खबरें / UPSC पाठ्यक्रम व्यापक रूप से कवर करने के लिए ये हैं सर्वश्रेष्ठ किताबें
    अगली खबर
    UPSC पाठ्यक्रम व्यापक रूप से कवर करने के लिए ये हैं सर्वश्रेष्ठ किताबें
    UPSC अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण किताबें (तस्वीरः फ्रीपिक)

    UPSC पाठ्यक्रम व्यापक रूप से कवर करने के लिए ये हैं सर्वश्रेष्ठ किताबें

    लेखन राशि
    Oct 11, 2023
    02:12 pm

    क्या है खबर?

    संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा (CSE) की तैयारी में NCERT पुस्तकों को बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है।

    ये किताबें सभी विषयों की बुनियादी समझ विकसित करती हैं, लेकिन गहन समझ वाले विषयों को कवर करने के लिए पर्याप्त नहीं है।

    परीक्षा में सफलता के लिए उम्मीदवारों को ऐसी किताबें पढ़नी चाहिए जो उनके आधार को मजबूत बनाने के साथ प्रत्येक विषय का पर्याप्त ज्ञान प्रदान कर सकें।

    आइए कुछ महत्वपूर्ण किताबों के बारे में जानते हैं।

    #1

    भारत गांधी के बाद

    भारत के आधुनिक इतिहास और राजनीतिक परिदृश्य को समझने के लिए ये पुस्तक उपयोगी है।

    इसमें रामचंद्र गुहा ने आजादी के बाद भारत की सामाजिक और राजनीतिक स्थितियों में परिवर्तन का क्रम बताया है।

    आमतौर पर अधिकांश किताबें आजादी तक के इतिहास को कवर करती हैं, लेकिन ये किताब आजादी के बाद भारत में हुए प्रमुख विरोध प्रदर्शन और संघर्षों के बारे में बताती है।

    इसमें प्रसिद्ध हस्तियों के राजनीतिक जीवन का वर्णन भी शामिल है।

    #2

    भारतीय कला एवं संस्कृति

    भारतीय कला और संस्कृति विषय परीक्षा के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण है। ऐसे में इस विषय का गहन अध्ययन जरूरी है।

    इसकी तैयारी के लिए नितिन सिंघानिया की 'भारतीय कला एवं संस्कृति' नामक किताब उम्मीदवारों के बीच लोकप्रिय है।

    इस किताब में चित्रकला, संगीत, वास्तुकला पर तस्वीरों और चित्रों की मदद से व्यापक जानकारी प्रदान की गई है।

    इसमें बौद्ध धर्म, जैन धर्म, विदेशी यात्रियों की दृष्टि में भारत और सामयिक मुद्दों की जानकारी शामिल है।

    #3

    भारत का स्वतंत्रता संग्राम

    UPSC सामान्य अध्ययन के पाठ्यक्रम में भारतीय इतिहास बेहद महत्वपूर्ण विषय है। परीक्षा में अधिकांश सवाल आधुनिक इतिहास से पूछे जाते हैं।

    बिपिन चंद्रा की 'भारत का स्वतंत्रता संग्राम' किताब स्वतंत्रता पूर्व युग और स्वतंत्रता की ओर प्रगति के बारे में बात करती है।

    600 पन्नों वाली इस किताब में आधुनिक इतिहास की घटनाओं को बेहतर ढंग से समझाया गया है।

    किताब में इतिहास से जुड़ी कई कहानियां शामिल हैं, जो जानकारी याद रखने में मदद करती हैं।

    #4

    रमेश सिंह की भारतीय अर्थव्यवस्था

    अर्थव्यवस्था की कठिन अवधारणाओं को समझने के लिए रमेश सिंह द्वारा लिखित 'भारतीय अर्थव्यवस्था' किताब बेहद उपयोगी है।

    अगर आप नए अभ्यर्थी हैं तो इस किताब को जरूर पढ़ें। ये आपको अर्थव्यवस्था के विभिन्न विषयों के बारे में व्यापक जानकारी देगी।

    इससे सरकार की आर्थिक नीतियों को समझने में मदद मिलेगी।

    इसमें कृषि और आर्थिक मुद्दे, ज्वलंत सामाजिक मुद्दे, नीति निर्माण के लिए महत्वपूर्ण विषय, प्रारंभिक-मुख्य परीक्षा के लिए मॉडल पेपर और आर्थिक सर्वेक्षण की जानकारी शामिल है।

    #5

    भारत एवं विश्व का भूगोल

    माजिद हुसैन द्वारा लिखित 'भारत एवं विश्व भूगोल' किताब के अलग-अलग संस्करण मौजूद हैं।

    इनमें भारत और विश्व के भौतिक, आर्थिक और सामाजिक भूगोल के अनेक विषयों पर व्यापक जानकारी दी गई है।

    इसमें बिग बैंग थ्योरी, भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम, मानव भूगोल की अवधारण, जलवायु विज्ञान, सागरीय विज्ञान, जैविक भूगोल जैसे विषय शामिल हैं।

    इसके अलावा डे्टा गणना, तापमान वितरण, समुद्री क्षेत्र, जलवायु परिवर्तन, जानवरों और पौधों का वर्गीकरण संबंधी मुद्दे भी विस्तार से कवर किए गए हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    UPSC (संघ लोक सेवा आयोग)
    परीक्षा तैयारी

    ताज़ा खबरें

    ब्रेक लगाते समय क्यों हिलती है गाड़ी? जानिए कारण और समाधान  कार
    डोनाल्ड ट्रंप से बात करने के बाद बोले पुतिन- युद्ध विराम पर काम करने को तैयार डोनाल्ड ट्रंप
    IPL 2025: SRH ने LSG को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: SRH से हारकर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई LSG, बने ये रिकॉर्ड्स IPL 2025

    UPSC (संघ लोक सेवा आयोग)

    UPSC: भूगोल की तैयारी के लिए करें इन किताबों का इस्तेमाल परीक्षा तैयारी
    UPSC: नैतिकता की तैयारी के लिए ये किताबें हैं उपयोगी परीक्षा तैयारी
    3 सितंबर को UPSC CDS परीक्षा, तैयारी के लिए इन महत्वपूर्ण टॉपिकों पर दें विशेष ध्यान CDS परीक्षा
    UPSC CDS परीक्षा पास करना चाहते हैं तो ऐसे करें गणित की तैयारी CDS परीक्षा

    परीक्षा तैयारी

    पढ़ने की क्षमता को इस तरह से करें दोगुना, हर परीक्षा में होंगे सफल करियर
    UPSC उम्मीदवारों के बीच प्रचलित हैं इंटरव्यू से जुड़े कई मिथक, जानें इनकी सच्चाई UPSC (संघ लोक सेवा आयोग)
    परीक्षा से 1 महीने पहले ऐसे करें तैयारी, जरूर मिलेगी सफलता करियर
    UPSC परीक्षा में सफलता के लिए ऐसे करें प्रभावी समय प्रबंधन UPSC (संघ लोक सेवा आयोग)
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025