UPSC: नैतिकता की तैयारी के लिए ये किताबें हैं उपयोगी
क्या है खबर?
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा (CSE) में एथिक्स यानि नैतिकता प्रमुख विषय है।
मुख्य परीक्षा में एथिक्स और एप्टीट्यूड का अलग पेपर होता है।
इस पेपर के लिए कुल 250 अंक आवंटित हैं। इस पेपर को केस स्टडीज और थ्योरी में विभाजित किया गया है।
अगर उम्मीदवार सही तरीके से तैयारी करें तो इस पेपर में अच्छे अंक हासिल किए जा सकते हैं।
आइए एथिक्स की तैयारी के लिए उपयोगी किताबों के बारे में जानते हैं।
एथिक्स
एथिक्स के लिए किताबें
एथिक्स के लिए हिंदी और अंग्रेजी माध्यम में किताबें उपलब्ध हैं।
अगर आप हिंदी माध्यम के उम्मीदवार हैं तो एम. कार्तिकेयन की नीतिशास्त्र, सत्यनिष्ठा और अभिरुचि, रमेश के अरोड़ा की शासन में नैतिकता, नवाचार, मुद्दे और साधन, संतोष अजमेरा और नंद किशोर रेड्डी की नीतिशास्त्र, सत्यनिष्ठा और अभिरुचि नामक किताब का इस्तेमाल कर सकते हैं।
इसके अलावा जी सुब्बा राव और पी एन रॉय चौधरी की नीतिशास्त्र, सत्यनिष्ठा और अभिरुचि और लेक्सिकॉन नामक किताब भी उपयोगी है।
रिपोर्ट
ये किताबें भी हैं उपयोगी
इस विषय की तैयारी के लिए उम्मीदवार कक्षा 11 और कक्षा 12 की मनोविज्ञान विषय की NCERT किताबें पढ़ें।
इसके अलावा दैनिक रूप से अखबार पढ़ें। विशेष तौर पर संपादकीय पर जोर दें।
कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग की एथिक्स पर मैनुअल रिपोर्ट, नागरिक-केंद्रित प्रशासन रिपोर्ट और प्रशासनिक सुधार आयोग की रिपोर्ट पढ़ें।
UPSC परीक्षा के लिए करेंट अफेयर्स मैगजीन योजना में लोक प्रशासन सुधार, समावेशी शासन और सुशासन संबंधी खबरों पर ध्यान दें।
महत्वपूर्ण
महत्वपूर्ण टॉपिकों पर दें ध्यान
कम समय में परीक्षा तैयारी के लिए महत्वपूर्ण विषयों पर पहले ध्यान दें।
इस विषय में मानव इंटरफेस, दृष्टिकोण, भावनात्मक बुद्धिमत्ता, भारत और दुनिया के नैतिक विचारक, दार्शनिकों का योगदान, सार्वजनिक या सिविल सेवा के मूल्य, सार्वजनिक नैतिकता शामिल हैं।
इसके अलावा उम्मीदवारों को प्रशासन, अंतरराष्ट्रीय संबंधों में नैतिक मुद्दे, कॉर्पोरेट प्रशासन के वित्तपोषण, शासन में ईमानदारी संबंधी मुद्दों के केस स्टडी पर ध्यान दें।
अलग-अलग दार्शनिकों और विचारकों से संबंधित मूल अवधारणाओं को गहराई से समझें।
नोट्स
नोट्स बनाना है जरूरी
इस विषय में बहुत सारी जानकारियां याद रखनी होती है। ऐसे में सभी उम्मीदवारों को नोट्स बनाने की सलाह दी जाती है।
नोट्स में महत्वपूर्ण तथ्यों को लिख लें। लंबे पैराग्राफ लिखने की बजाय बुलेट प्वाइंट्स लिखें।
अगर समय कम है तो आप IGNOU या विभिन्न कोचिंग संस्थानों के ऑनलाइन नोट्स भी ले सकते हैं।
इन नोट्स को समय-समय पर अपडेट करते रहें। विभिन्न ऑनलाइन वेबसाइट से जानकारियां जुटाएं।
प्रत्येक दिन नोट्स का रिवीजन भी जरूरी है।