NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / करियर की खबरें / 3 सितंबर को UPSC CDS परीक्षा, तैयारी के लिए इन महत्वपूर्ण टॉपिकों पर दें विशेष ध्यान
    अगली खबर
    3 सितंबर को UPSC CDS परीक्षा, तैयारी के लिए इन महत्वपूर्ण टॉपिकों पर दें विशेष ध्यान
    UPSC CDS परीक्षा के लिए विषयवार महत्वपूर्ण टॉपिक

    3 सितंबर को UPSC CDS परीक्षा, तैयारी के लिए इन महत्वपूर्ण टॉपिकों पर दें विशेष ध्यान

    लेखन राशि
    Aug 16, 2023
    10:56 am

    क्या है खबर?

    संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की संयुक्त रक्षा सेवा परीक्षा (CDS) 3 सितंबर को होगी।

    इस परीक्षा के जरिए भारतीय सैन्य अकादमी (IMA), अधिकारी प्रशिक्षण अकादमी (OTA), भारतीय नौसेना अकादमी (INA), वायु सेना अकादमी (AFA) में कुल 349 पदों पर भर्ती होगी।

    दूसरे चरण की CDS परीक्षा के लिए उम्मीदवार तैयारी में जुटे हैं।

    आइए अंतिम समय में परीक्षा की तैयारी करने के लिए विषयवार महत्वपूर्ण टॉपिकों के बारे में जानते हैं।

    परीक्षा

    यहां समझते हैं परीक्षा पैटर्न

    IMA, INA और AFA की लिखित परीक्षा में 3 पेपर होते हैं, इनमें अंग्रेजी, सामान्य ज्ञान और गणित विषय शामिल हैं।

    OTA की परीक्षा में केवल अंग्रेजी और सामान्य ज्ञान का पेपर होता है। प्रत्येक प्रश्नपत्र 100 अंक का होता है।

    प्रत्येक सवाल वस्तुनिष्ठ प्रकार के होते हैं और गलत उत्तर के लिए नेगेटिव मार्किंग होती है।

    सामान्य ज्ञान के पाठ्यक्रम में भारतीय संविधान, भारतीय इतिहास, भारत और विश्व भूगोल, करेंट अफेयर्स और विज्ञान जैसे विषय शामिल हैं।

    इतिहास

    इतिहास के इन टॉपिकों पर ध्यान दें

    प्राचीन इतिहास में भारत में पुरापाषाण युग, भारतीय इतिहास समयरेखा, सिंधु घाटी सभ्यता, वैदिक काल, बौद्ध धर्म और जैन धर्म, महाजनपद और मगध साम्राज्य, मौर्य राजवंश, विदेशी आक्रमण, गुप्त वंश, संगम वंश, पल्लव राजवंश के बारे में पढ़ें।

    मध्यकालीन इतिहास में त्रिपक्षीय संघर्ष, राजपूत राज्य, दिल्ली सल्तनत, मुगल साम्राज्य, किसान आंदोलन, विदेशी यात्री, मराठा साम्राज्य, भक्ति और सूफी आंदोलन, भूमि सुधार, विजयनगर और बहमनी साम्राज्य आदि से संंबंधित जानकारियों को कवर करें।

    भूगोल

    भूगोल के इन टॉपिकों पर ध्यान दें

    भूगोल विषय में भारत की भौतिक विशेषताओं में हिमालय और उत्तरी मैदान, भारत के प्रायद्वीपीय पठार और तटीय मैदानों के बारे में पढ़ें।

    भारत में जल निकासी प्रणाली, मिट्टी के प्रकार, कृषि, फसलों के प्रकार, झीलें, भारतीय जलवायु और मौसम, प्राकृतिक वनस्पति, सौर परिवार, खनिज स्त्रोत, भारत के महत्वपूर्ण रेगिस्तान, बंदरगाह, महासागर, ज्वालामुखी, भूकंप केंद्र, भारत और पड़ोसी देशों की सीमाएं, पृथ्वी की आंतरिक सरंचना पढ़ें।

    विश्व के प्रमुख महासागर और महत्वपूर्ण देशों के बारे में जानकारी कवर करें।

    विज्ञान

    विज्ञान के इन टॉपिकों पर ध्यान दें

    भौतिकी भाग में गति के नियम, बल, ऊर्जा शक्ति, गुरुत्वाकर्षण बल, ठोस एवं तरल पदार्थ, दोलन, ताप, चुंबकत्व, आधुनिक भौतिकी के बारे में पढ़ें।

    रसायन विज्ञान के भाग में पदार्थ सरंचना, परमाणु रसायन, रासायनिक संबंध, अम्ल, क्षार, धातु और अधातु, कार्बनिक रसायन तत्व, पर्यावरण रसायन तत्व के बारे में पढ़ें।

    जीव विज्ञान में जैविक वर्गीकरण, अनुवांशिकी, जैव प्रौद्योगिकी, पारिस्थितिक जैव विविधता, ऊतक, प्रजनन, पोषण, खाद्य, स्वास्थ्य आदि से संबंधित मुद्दों को कवर करें।

    करेंट

    करेंट अफेयर्स के इन मुद्दों पर ध्यान दें

    CDS परीक्षा में करेंट अफेयर्स से संबंधित सवाल पूछे जाते हैं। ऐसे में विशेष तौर पर केंद्रीय बजट, सरकारी योजनाएं, शिखर सम्मेलन, विज्ञान और तकनीक, खेल समाचार, विभिन्न सूचकांक और रिपोर्ट, रक्षा कार्यक्रम, अंतराराष्ट्रीय समझौते और महत्वपूर्ण नियुक्तियों से संबंधित समाचार पढ़ें।

    परीक्षा की तैयारी के लिए करेंट अफेयर्स मैगजीन का इस्तेमाल करें। इसी तरह राष्ट्रीय स्तर के सभी समाचार पत्रों का भी अवलोकन करना चाहिए।

    दैनिक रूप से करेंट अफेयर्स से संबंधित सवालों को हल करें।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    UPSC (संघ लोक सेवा आयोग)
    CDS परीक्षा
    परीक्षा तैयारी

    ताज़ा खबरें

    #NewsBytesExplainer: भारत और तुर्की के कैसे रहे हैं संबंध, दोनों देशों में कितना व्यापार होता है? पाकिस्तान समाचार
    कल्कि कोचलिन ने बताया बॉलीवुड के अंदर का हाल, बोलीं- करोड़ों रुपये फंसे हैं बॉलीवुड समाचार
    अंतरिक्ष का मलबा भविष्य के मिशनों के लिए कैसे बनता जा रहा है बड़ी समस्या? अंतरिक्ष
    'भूल चूक माफ': सुलटा मैडॉक फिल्म्स और PVR का विवाद, निर्माताओं ने किया ये नया ऐलान राजकुमार राव

    UPSC (संघ लोक सेवा आयोग)

    IAS की तैयारी के लिए ऐसे विकसित करें प्रभावी अध्ययन की आदतें परीक्षा तैयारी
    #NewsBytesExclusive: कैसे हल करें UPSC IES मुख्य परीक्षा का पेपर? जानिए टॉपर की जुबानी इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा
    UPSC: जानिए मुख्य परीक्षा में अच्छे अंक लाने के लिए कैसे लिखें निबंध परीक्षा तैयारी
    ये हैं UPSC मुख्य परीक्षा के लिए चुने जाने वाले शीर्ष 10 वैकल्पिक विषय परीक्षा तैयारी

    CDS परीक्षा

    UPSC CDS I 2022 परीक्षा की नोटिफिकेशन जारी, यहां से करें आवेदन रोजगार समाचार
    UPSC CDS I 2021 परीक्षा का परिणाम घोषित, यहां से करें डाउनलोड परीक्षा परिणाम
    UPSC CDS: कंबाइंड डिफेंस सर्विसेज परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड UPSC (संघ लोक सेवा आयोग)
    UPSC CDS 2021: कंबाइंड डिफेंस सर्विसेज परीक्षा के नतीजे जारी, ऐसे करें डाउनलोड UPSC (संघ लोक सेवा आयोग)

    परीक्षा तैयारी

    दिल्ली हाई कोर्ट ने UPSC मुख्य परीक्षा के आवेदन पर रोक लगाने से किया इनकार UPSC (संघ लोक सेवा आयोग)
    UPSC के लिए उत्तर लेखन की गति कैसे बढ़ाएं? UPSC (संघ लोक सेवा आयोग)
    प्रतियोगी परीक्षा पास करने के लिए कोचिंग जरूरी नहीं, घर पर इस तरह करें तैयारी करियर
    UPSC की तैयारी के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं ये करेंट अफेयर्स मैगजीन UPSC (संघ लोक सेवा आयोग)
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025