NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / करियर की खबरें / संगीत विषय से कर रहे हैं UGC NET की तैयारी तो ये टिप्स आएंगे काम
    अगली खबर
    संगीत विषय से कर रहे हैं UGC NET की तैयारी तो ये टिप्स आएंगे काम
    संगीत विषय से UGC NET की तैयारी (तस्वीरः फ्रीपिक)

    संगीत विषय से कर रहे हैं UGC NET की तैयारी तो ये टिप्स आएंगे काम

    लेखन राशि
    Apr 07, 2023
    09:49 am

    क्या है खबर?

    विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) की राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (NET) में संगीत विषय का विकल्प रहता है।

    ऐसे युवा जिन्होंने संगीत से डिग्री हासिल की है, वे इस विषय से परीक्षा की तैयारी करते हैं।

    इस विषय से परीक्षा पास करना चुनौतीपूर्ण है, ऐसे में उम्मीदवारों को अत्याधिक तैयारी की जरूरत होती है।

    पढ़ाई शुरू करने से पहले पाठ्यक्रम और परीक्षा पैटर्न को अच्छी तरह समझ लेना चाहिए।

    आइए जानते हैं संगीत से UGC NET की तैयारी के खास टिप्स।

    पाठ्यक्रम

    संगीत विषय का पाठ्यक्रम क्या है?

    खंड 1- पारिभाषिक शब्दावली

    खंड 2- लोक संगीत

    खंड 3- रस और सौंदर्य

    खंड 4- शोध प्रविधि, संशिक्षा, अन्तरसंबंधक पहलु और आधुनिक तकनीक

    खंड 5- प्रयोगात्मक शास्त्र

    खंड 6- भारतीय संगीत का इतिहास, भारतीय संगीत के शास्त्रज्ञों का योगदान और उनकी परंपरा

    खंड 7- गेय विधाएं और उनका क्रमिक विकास

    खंड 8- भारतीय संगीत वाद्य और इसका वर्गीकरण

    खंड 9- संगीत में रचनाकार, मंच प्रदर्शक और कलाकार

    खंड 10- हिंदुस्तानी संगीत में घराना, संस्थागत शिक्षण एवं सम्मेलन

    किताब

    कौनसी किताब पढ़ें?

    उम्मीदवार लेखक संजीत कुमार और पूजा शर्मा की NTA UGC NET संगीत पेपर 2, टीवी मणिकंदन की NET/JRF के लिए कर्नाटक संगीत की झलक, डॉक्टर गुंजन सक्सेना और डॉक्टर निशा रावत की NTA UGC NET पेपर 2 परीक्षा गाइड, वाईटीसी लेखक की NTA UGC NET संगीत चैप्टरवाइज सॉल्व्ड पेपर्स, डॉक्टर राजेश के चौहान की संगीताभिलाशी किताब का इस्तेमाल कर सकते हैं।

    उम्मीदवार प्रत्येक श्रेणी के लिए अवधारणा आधारित नवीन संस्करण की किताबें ही खरीदें।

    टॉपिक

    ये हैं महत्वपूर्ण टॉपिक

    रस, स्वर, लय, ताल छंद और गीत के संबंध, संगीत की उत्पत्ति का विस्तृत अध्ययन, रागों का वर्गीकरण, प्राचीन और माध्यकालीन संगीतज्ञ और विद्वान, भारतीय संगीत में नाट्य शास्त्र, संगीत मकरंद, प्राचीन काल के वीणाएं आदि प्रमुख टॉपिक हैं।

    इनमें वादन की तकनीक, भारतीय संगीतकार तानसेन, गोपाल नायक, पंड़ित विनायक राव, उस्ताद निसार, हुसैन खान, पंड़ित विष्णु दिगंबर, हिंदुस्तानी संगीत घराने के विकास का अध्ययन, महत्वपूर्ण संगीत सम्मेलन, संगीत के राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार, संगीत की अवधारणाएं भी शामिल हैं।

    तैयारी

    ऐसे करें परीक्षा की तैयारी

    UGC NET में सफल होने के लिए प्रभावी समय सारिणी बनाए। कठिन अवधारणाएं सीखने के लिए यूट्यूब की मदद लें।

    अगर किसी पुस्तक से एक अवधारणा समझ नहीं आ रही है तो दूसरी किताबों का इस्तेमाल करें।

    इसके साथ ही पाठ्यक्रम के अलग-अलग खंड़ों के लिए संक्षिप्त नोट्स बनाएं।

    इन नोट्स में महत्वपूर्ण बिंदुओं को चिन्हित करें। एक निश्चित समय सारिणी पर विषयों का दैनिक पुनरीक्षण करना चाहिए।

    हर खंड को पढ़ने के लिए समय निर्धारित करें।

    अभ्यास

    अभ्यास से मिलेगी सफलता

    उम्मीदवार जितना अधिक अभ्यास करेंगे, उतने ही अच्छे अंक हासिल कर पाएंगे।

    तैयारी के दौरान अपनी प्रगति की जांच करने के लिए मॉक टेस्ट लगाएं। पिछले साल के प्रश्नपत्रों को हल करें।

    संगीत विषय में अधिकांश जानकारियां याद करने वाली होती हैं, ऐसे में जानकारियों का बार-बार रिवीजन करें।

    मॉक टेस्ट लगाने के बाद अपने प्रदर्शन का अवलोकन करें। जिन क्षेत्रों में आपका प्रदर्शन कमजोर है, उन खंड़ों को अच्छी तरह पढ़ें।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    uUGC
    UGC नेट
    परीक्षा तैयारी

    ताज़ा खबरें

    वित्त वर्ष 2025 में स्मार्टफोन बने शीर्ष निर्यातित उत्पाद, जानिए कितना आया उछाल  स्मार्टफोन
    IPL 2025: RCB वापस देगी KKR के खिलाफ बारिश से धुले मैच के टिकट का पैसा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
    परेश रावल ने छोड़ी 'हेरा फेरी', फैन बोला- सर मैं नस काट लूंगा; वापस लो फैसला परेश रावल
    पाकिस्तान में लश्कर के आतंकी सैफुल्लाह खालिद की हत्या, भारत में कई हमलों में रहा शामिल लश्कर-ए-तैयबा

    uUGC

    NTA जून में करेगा UGC-NET का आयोजन- UGC अध्यक्ष करियर
    अब दो पूर्णकालिक डिग्री एक साथ कर सकेंगे छात्र, UGC ने किया ऐलान विश्वविद्यालय
    अब देश में ही मिलेगी अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालयों की डिग्री, UGC का अहम फैसला करियर
    पाकिस्तान से पढ़ाई की तो भारत में नहीं मिलेगी नौकरी, UGC-AICTE ने जारी की एडवाइजरी पाकिस्तान समाचार

    UGC नेट

    UGC NET 2021: NTA ने 17 अक्टूबर से शुरू होने वाली परीक्षा को स्थगित किया परीक्षा तैयारी
    UGC NET: दिसंबर 2020 और जून 2021 परीक्षाओं की डेट जारी, यहां करें चेक NTA (नेशनल टेस्टिंग एजेंसी)
    UGC-NET दिसंबर 2020, जून 2021 के एडमिट कार्ड जारी, यहां से करें डाउनलोड विश्वविद्यालय अनुदान आयोग
    CSIR UGC-NET का परीक्षा कार्यक्रम घोषित, यहां जानिए तारीखें और परीक्षा का तरीका uUGC

    परीक्षा तैयारी

    UPSC की तैयारी कॉलेज के साथ कर रहे हैं तो अपनाएं ये टिप्स, जल्दी मिलेगी सफलता UPSC (संघ लोक सेवा आयोग)
    UGC NET: समाजशास्त्र के विद्यार्थी कैसे करें परीक्षा की तैयारी? UGC नेट
    UPSC की तैयारी के लिए कैसे पढ़ें अखबार? जानिए सही तरीका UPSC (संघ लोक सेवा आयोग)
    SBI PO के लिए कैसे तैयार करें अर्थव्यवस्था और बैंकिंग जागरुकता? जानें आपको क्या पढ़ना चाहिए भारतीय स्टेट बैंक (SBI)
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025