NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / करियर की खबरें / NTA जून में करेगा UGC-NET का आयोजन- UGC अध्यक्ष
    अगली खबर
    NTA जून में करेगा UGC-NET का आयोजन- UGC अध्यक्ष
    NTA जून में करेगा UGC-NET का आयोजन

    NTA जून में करेगा UGC-NET का आयोजन- UGC अध्यक्ष

    लेखन तौसीफ
    Apr 11, 2022
    10:00 pm

    क्या है खबर?

    विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) की राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (NET) की तैयारी रहे उम्मीदवारों के लिए जरूरी खबर है।

    UGC के अध्यक्ष एम जगदीश कुमार ने आज जानकारी देते हुए कहा कि दिसंबर, 2021 और जून, 2022 के मर्ज किए गए चक्रों के लिए परीक्षा का आयोजन जून, 2022 के पहले या दूसरे सप्ताह में किया जाएगा।

    हालांकि अभी UGC ने दोनों ही परीक्षाओं की निर्धारित तारीख नहीं बताई है।

    UGC

    महामारी के कारण लिया गया दोनों परीक्षाओं का आयोजन एक साथ कराने का निर्णय

    बता दें कि UGC-NET का आयोजन साल में दो बार किया जाता है।

    हालांकि कोरोना वायरस महामारी के कारण UGC ने इस बार दोनों परीक्षाओं का आयोजन एक साथ कराने का निर्णय किया था।

    पिछले साल नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने UGC-NET दिसंबर, 2020 और जून, 2021 की फेस-I परीक्षा 20 नवंबर और 5 दिसंबर, 2021 को आयोजित की थी।

    वहीं फेस-II परीक्षा 24 से 27 दिसंबर, 2021 और फेस-III का आयोजन 4 और 5 जनवरी, 2022 तक किया था।

    NTA

    NTA जल्द जारी करेगा UGC-NET कार्यक्रम

    UGC-NET जून कार्यक्रम को लेकर कुमार ने कहा कि विभिन्न विषयों की परीक्षाओं की तारीखों का ऐलान NTA की तरफ से तारीखों के निर्धारण के बाद जल्द ही कर दिया जाएगा।

    उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि NTA UGC-NET का शेड्यूल आधिकारिक वेबसाइट www.ugcnet.nta.nic.in पर ही जारी करेगा। ऐसे में उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि इसकी जानकारी के लिए पोर्टल पर समय-समय पर विजिट करते रहें।

    योग्यता

    UGC-NET का परीक्षा पैटर्न कैसा होता है?

    UGC-NET की परीक्षा को कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) मोड में कराया जाएगा।

    इसमे दो पेपर होंगे, जिनके लिए तीन घंटे मिलेंगे और कुल 150 सवाल पूछे जाएंगे।

    हर सवाल के लिए उन्हें दो नंबर दिए जाते हैं और गलत जवाब के लिए निगेटिव मार्किंग नहीं है।

    सभी सवाल वस्तुनिष्ठ होते हैं, जिनके चार विकल्प छात्रों को दिए जाते हैं।

    इसके साथ ही इस परीक्षा का प्रश्न पत्र हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में होगा।

    जानकारी

    आवेदन के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या होनी चाहिए?

    बता दें कि किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से 55 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातकोत्तर पास छात्र UGC-NET के लिए आवेदन कर सकते हैं। जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) के लिए अधिकतम आयु 31 साल होनी चाहिए, वहीं NET के लिए कोई आयु सीमा नहीं है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    uUGC

    ताज़ा खबरें

    IPL में श्रेयस अय्यर का RCB के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    रेखा की फिल्म 'उमराव जान' सिनेमाघरों में दोबारा हो रही रिलीज, जानिए कब देख पाएंगे रेखा
    ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर बोले- सेना युद्ध लड़ने की तैयारी की ओर बढ़ रही है ब्रिटेन
    2030 तक AI संभालेगा इन मानवीय कार्यों की जिम्मेदारी, रिपोर्ट में दावा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस

    uUGC

    अब छात्र चार साल के ग्रेजुएशन प्रोग्राम के बाद कर पाएंगे PhD शिक्षा
    CSIR-UGC NET December 2019: आज से करें आवेदन, जानें क्या है परीक्षा पैटर्न शिक्षा
    CSIR-UGC NET और UGC NET में क्या अंतर है? जानें इनकी समानताएं और असमानताएं शिक्षा
    UGC NET DEC 2019: बिना कोचिंग के परीक्षा के लिए ऐसे करें तैयारी, जानें परीक्षा पैटर्न शिक्षा
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025