Page Loader
UGC NET: जानिए नृविज्ञान विषय का पाठ्यक्रम, महत्वपूर्ण किताबें और तैयारी की टिप्स
UGC NET के लिए नृविज्ञान की तैयारी (तस्वीरः फ्रीपिक)

UGC NET: जानिए नृविज्ञान विषय का पाठ्यक्रम, महत्वपूर्ण किताबें और तैयारी की टिप्स

लेखन राशि
Apr 12, 2023
12:51 pm

क्या है खबर?

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) की राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (NET) में कई विषयों के विकल्प दिए गए हैं। कई छात्र नृविज्ञान यानि एंथ्रोपोलॉजी विषय से परीक्षा की तैयारी करते हैं। ये विषय कठिन विषय माना जाता है क्योंकि इसमें कई सिद्धांतों, परिभाषाओं और अवधारणाओं को पढ़ना होता है। इस विषय का पाठ्यक्रम बड़ा है। ऐसे में उम्मीदवारों को जल्दी ही तैयारी शुरू कर देनी चाहिए। आइए जानते हैं UGC NET के लिए नृविज्ञान का पाठ्यक्रम और तैयारी की कुछ खास टिप्स।

पाठ्यक्रम

नृविज्ञान का पाठ्यक्रम क्या है?

खंड 1- नृविज्ञान का इतिहास और लक्ष्य खंड 2- लामार्कवाद, नव-डार्विनवाद, प्राइमेट्स खंड 3- नृजातीय समूह, आधुनिक मानव विविधता खंड 4- मानव वृद्धि, विकास और परिपक्वता खंड 5- प्रागैतिहासिक पुरातत्व की संकल्पना, काल निर्धारण खंड 6- भारत में पुरा पाषाण युग, सभ्यता और कला खंड 7- समाज नृविज्ञान की संकल्पनात्मक समझ, सामाजिक संस्थाएं खंड 8- नृविज्ञान के सिद्धांत खंड 9- भारतीय नृविज्ञान के विकास की अवधारणाएं खंड 10- अवधारणाएं और सिद्धांत, सामुदायिक विकास परियोजनाएं।

किताबें

किन किताबों का इस्तेमाल करें?

UGC NET के लिए नृविज्ञान का पाठ्यक्रम बहुत विस्तृत है। सभी विषयों की जानकारी के लिए विश्वसनीय किताबों का इस्तेमाल करें। उम्मीदवार पियर्सन की एंथ्रोपोलॉजी किताब, BHI एडिटोरियल की UGC NET NTA एंथ्रोपोलॉजी, डॉक्टर शोभा कुमारी की NTA UGC NET/JRF एंथ्रोपोलॉजी 2004-2019 सॉल्वड पेपर किताब का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस विषय के लिए कई और किताबें भी उपलब्ध है, लेकिन उम्मीदवारों को उन्हीं किताबों का चुनाव करना चाहिए जिनमें सरल भाषा में टॉपिक्स समझाएं गए हों।

किन टॉपिक

किन टॉपिकों पर ध्यान दें

UGC NET में सफलता के लिए नृविज्ञान का पूरा पाठ्यक्रम पढ़ना चाहिए, लेकिन अच्छे अंक लाने के लिए कुछ महत्वपूर्ण टॉपिकों पर ज्यादा फोकस करें। अभ्यर्थी नृविज्ञान की प्रमुख शाखाएं और इनका अंतरसंबंध, केस स्टडी, वंशावली पद्धति, पुरातात्विक स्थलों के डाटा संग्रह, जीवश्म रिकॉर्ड, जीवित प्राइमेट्स, प्रारंभिक नृजातीय समूह, नस्लीय वर्गीकरण, रक्त समूहों की अनुवांशिकी पर ध्यान दें। इसके अलावा लोक पुरातत्व, सामाजिक स्तरीकरण, जनजातीय आंदोलन, मनोवैज्ञानिक नृविज्ञान, विवाह, परिवार और आर्थिक नृविज्ञान, सिंदु सभ्यता और परंपराएं आदि टॉपिक पढ़ें।

तैयारी

सफलता के लिए ऐसे पढ़ें

अगर आपको नृविज्ञान से UGC NET की परीक्षा में सफल होना है तो एक अच्छी अध्ययन योजना बनाएं। प्रतिदिन पढ़ाई का लक्ष्य तय करें। इस लक्ष्य को किसी भी हाल में पूरा करने की कोशिश करें। पढ़ाई के साथ-साथ रिवीजन को भी समय दें। समय-समय पर अपना मूल्यांकन करते रहें। परीक्षा पैटर्न की समझ बढ़ाने के लिए पिछले साल के प्रश्नपत्रों का अवलोकन करें। मॉक टेस्ट हल करें और समय प्रबंधन मजबूत करने पर काम करें।