Page Loader
CBSE: 2020 की 10वीं सोशल साइंस बोर्ड परीक्षा में नहीं शामिल होंगे ये तीन अध्याय

CBSE: 2020 की 10वीं सोशल साइंस बोर्ड परीक्षा में नहीं शामिल होंगे ये तीन अध्याय

Apr 17, 2019
12:39 pm

क्या है खबर?

अगर आप आने वाले सत्र में CBSE 10वीं की परीक्षाओं में शामिल होने वाले हैं, तो बता दें कि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने फैसला किया है कि सत्र 2019-20 में 10वीं के सोशल साइंस पाठ्यक्रम में से लोकतंत्र और विविधता (Democracy and Diversity) के अध्याय अंतिम परीक्षा में शामिल नहीं होंगे। डेमोक्रेटिक पॉलिटिक्स किताब-1 के तीन अध्याय लोकतंत्र और विविधता, लोकप्रिय संघर्ष व आंदोलन और लोकतंत्र के लिए चुनौतियां, का मूल्यांकन बोर्ड परीक्षा 2020 में नहीं किया जाएगा।

सर्कुलर

पीरियोडिक टेस्ट में होंगे शामिल

CBSE द्वारा एक सर्कुलर जारी किया गया हैं। सर्कुलर में कहा गया है कि इन अध्यायों का पीरियोडिक टेस्ट (Periodic Tests) में मूल्यांकन किया जाएगा, लेकिन CBSE बोर्ड परीक्षा में इनका मूल्यांकन नहीं किया जाएगा। इस निर्णय को मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा छात्रों के पाठ्यक्रम के बोझ को कम करने के लिए किए गए एक पाठ्यक्रम युक्तिकरण अभ्यास (Curriculum Rationalisation Exercise) का हिस्सा माना जा रहा है।

अध्याय

किस बारें में हैं ये तीन अध्याय

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि CBSE के अनुसार लोकतंत्र के लिए चुनौतियां अध्याय में चुनौतियों के बारे में सोच, राजनीतिक सुधार और लोकतंत्र को फिर से परिभाषित करना शामिल हैं। वहीं लोकप्रिय संघर्ष और आंदोलन अध्याय लोकतंत्र के विस्तार में लोगों के संघर्ष की महत्वपूर्ण भूमिका को समझाता है। इसके साथ ही लोकतंत्र और विविधता अध्याय भारतीय परिस्थितियों के संदर्भ में सामाजिक दरार और राजनीतिक प्रतिस्पर्धा के बीच संबंधों का विश्लेषण करता है।

रिजल्ट

मई के दूसरे सप्ताह में जारी होगा रिजल्ट

CBSE 10वीं और 12वीं के रिजल्ट घोषित होने के बारें में कई खबरें आ रहा हैं। लेकिन अब CBSE बोर्ड के अधिकारियों ने इंडिया टुडे एजुकेशन को रिजल्ट आने की तिथियां बता दी हैं। CBSE अधिकारियों ने बोर्ड परीक्षा रिजल्ट की तारीखों की पुष्टि करते हुए कहा है कि CBSE 10वीं का रिजल्ट और CBSE 12वीं का रिजल्ट मई के दूसरे सप्ताह में यानी 8 मई, 2019 से 15 मई, 2019 के बीच जारी किया जाएगा।