
प्रियंका चोपड़ा की इन 5 बॉलीवुड फिल्मों की IMDb रेटिंग शानदार, एक ने जीते 68 पुरस्कार
क्या है खबर?
प्रियंका चोपड़ा का नाम उन अभिनेत्रियों में शुमार हैं, जिन्होंने अपने दम पर न सिर्फ देश, बल्कि विदेशों में भी खूब नाम कमाया है। वह कई हॉलीवुड फिल्मों में अपना दमखम दिखा चुकी हैं। हालांकि, ये भी सच है कि देसी फिल्मों के बिना उनकी फिल्मावली या कहें करियर अधूरा है। अभिनेत्री 43 साल की हो चुकी हैं। आइए प्रियंका की 5 उन हिंदी फिल्मों के बारे में जानें, जिन्हें इंटरनेट मूवी डाटाबेस (IMDb) पर सबसे ज्यादा रेटिंग मिली है।
#1
'बर्फी'
प्रियंका ने 'बर्फी' में ऑटिज्म से पीड़ित लड़की झिलमिल का किरदार निभाया था। फिल्म में प्रियंका की भूमिका उनके करियर की सबसे बेहतरीन भूमिकाओं में शुमार है। इस फिल्म को वो अपने करियर में मील का पत्थर मानती हैं। अनुराग बसु के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रणबीर कपूर और इलियाना डिक्रूज भी अहम भूमिका में थे। IMDb पर इसे 8.1 रेटिंग मिली है। 68 पुरस्कार जीतने वाली प्रियंका की ये फिल्म आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।
#2
'द स्काई इज पिंक'
'द स्काई इज पिंक' की न सिर्फ दर्शकों, बल्कि समीक्षकों ने भी तारीफ की थी। यह एक सच्ची कहानी पर आधारित है। इसमें प्रियंका फरहान अख्तर की पत्नी बनी थीं। फिल्म में प्रियंका ने पत्नी के साथ-साथ एक मां का किरदार भी पूरी शिद्दत से निभाया। अपनी बेटी को लेकर अदिति की जंग और अपनी आंखों के सामने उसे जाते देखना, प्रियंका ने हर इमोशन को बेहतरीन ढंगे से पर्दे पर उतारा। 7.6 रेटिंग वाली ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर है।
#3
'कमीने'
विशाल भारद्वाज के निर्देशन में बनी फिल्म 'कमीने' भी कमाल थी। भारद्धाज की फिल्में लीक से हटकर होती हैं। 'कमीने' ने जहां शाहिद कपूर को उनके करियर का सबसे बेहतरीन किरदार करने का मौका दिया, वहीं इसके जरिए प्रियंका के करियर में भी चार चांद लग गए। एक मराठी मुलगी के रूप में प्रियंका के बिंदास अभिनय ने भी दर्शकाें का ध्यान खींचा। IMDb पर 7.5 रेटिंग पाने वाली ये फिल्म नेटफ्लिक्स और अमेजन प्राइम वीडियो पर है।
#4 और #5
'बाजीराव मस्तानी' और 'द व्हाइट टाइगर'
IMDb पर प्रियंका की सबसे ज्यादा रेटिंग पाने वाली फिल्मों में चौथे स्थान पर 'बाजीराव मस्तानी' का नाम है। फिल्म में में प्रियंका ने रणवीर सिंह उर्फ बाजीराव की पत्नी काशीबाई का किरदार निभाया था। 7.2 रेटिंग वाली इस फिल्म को आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं। दूसरी ओर नेटफ्लिक्स पर मौजूद फिल्म 'द व्हाइट टाइगर' में प्रियंका अपनी सीमित भूमिका में असर छोड़ गई थीं। इसे IMDb पर 7.1 रेटिंग दी गई है।