सोशल मीडिया से बच्चों पर हो रहा बुरा असर, ऐसे रखें उन्हें सुरक्षित
क्या है खबर?
वर्तमान में सोशल मीडिया से बच्चों की सुरक्षा माता-पिता के लिए सबसे बड़ी चुनौती बन गया है।
कई बार माता-पिता जाने-अंजाने में बच्चों का सोशल मीडिया से परिचय करवा देते है, लेकिन बाद में दुखी होते हैं।
बच्चे पढ़ाई में सोशल मीडिया का सही तरीके से उपयोग करें, इसके लिए उन पर निगरानी रखना जरूरी है।
आइए जानते हैं माता-पिता अपने बच्चों को सोशल मीडिया के नकारात्मक प्रभावों से कैसे सुरक्षित रख सकते हैं।
उम्र
सोशल मीडिया का उपयोग करने के लिए सही उम्र तय करें
माता-पिता अक्सर बच्चों को कम उम्र में ही मोबाइल दे देते है। ऐसे में नादान बच्चे जाने-अंजाने में कई गलतियां कर बैठते हैं।
कई लोगों का मानना हैं कि 13 वर्ष की आयु के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म बच्चों के लिए उपयुक्त और सुरक्षित हैं।
हालांकि, इस दौरान भी माता-पिता को कई सावधानियां बरतनी चाहिए। जब तक बच्चा सोशल मीडिया को पूरी तरह समझ न लें, उसे अधिक आजादी न दें।
बच्चों
बच्चों का सोशल मीडिया अकाउंट चेक करें
अगर आपके बच्चों का सोशल मीडिया पर अकाउंट है तो रोजाना उन्हें चेक करते रहें कि वे किससे बात कर रहें है और किन्हें अपने फोटो-वीडियो भेज रहे है।
आपको पता होना चाहिए कि बच्चे सोशल मीडिया पर कितने एक्टिव रहते है और वो कौन-कौनसी साइट पर क्या गतिविधियां कर रहे है।
कई बार बच्चे पढ़ाई के नाम पर घंटों मोबाइल लेकर बैठे रहते हैं। ध्यान रखें कि बच्चे फोन चलाने की आदत से पढ़ाई में पीछे न हो जाएं।
बात
खुलकर बात करें
बच्चों से सोशल मीडिया के विषय पर खुलकर बात करें, उन्हें सोशल मीडिया के अच्छे और बुरे दोनों रूप के बारे में बताए।
फोन पर किन्हें फोटो-वीडियो भेजना है और किन्हें नहीं, उसके बारे में उन्हें अच्छे से समझाएं।
उन्हें बताएं कि उनकी छोटी सी गलती कितना बड़ा नुकसान कर सकती है।
वर्चुअल दुनिया में ज्यादा समय बिताने के बजाय उन्हें दोस्त बनाने के लिए प्रोत्साहित करें। बाहर खेलने के लिए बढ़ावा दें और नई-नई जगहों पर घूमाने ले जाएं।
पासवर्ड
मजबूत पासवर्ड बनाएं
आपके बच्चों के सोशल मीडिया के अकाउंट का पासवर्ड आपको पता होना चाहिए। मजबूत पासवर्ड बनाते वक्त उनकी मदद करें और खुद भी उस अकाउंट से जुड़े रहें।
वर्तमान समय में कई बार अकाउंट भी हैक हो जाते है। ऐसे में आपकी मदद से तैयार किया गया मजबूत पासवर्ड बच्चे को सुरक्षित रखेगा।
अपने बच्चों का सोशल मीडिया का अकाउंट प्राइवेट रखें। पब्लिक अकाउंट रखने पर उनके फोटो-वीडियो का गलत प्रयोग हो सकता है।
जानकारी
अंजान लोगों को दोस्त न बनाएं
बच्चों को अंजान लोगों को दूर रहने को कहें। बच्चों की चैट पढ़ें, कई बार उनकी भाषा गलत हो सकती है। उन्हें बताएं कि अगर कुछ गलत हो जाए तो वे क्या कर सकते हैं। बच्चों को बात करने में सक्षम होना चाहिए।