NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / करियर की खबरें / बेहतर पढ़ाई के लिए मददगार साबित हो सकता है सोशल मीडिया, जानिए कैसे करें सही उपयोग
    अगली खबर
    बेहतर पढ़ाई के लिए मददगार साबित हो सकता है सोशल मीडिया, जानिए कैसे करें सही उपयोग
    पढ़ाई के लिए सोशल मीडिया का सही उपयोग कैसे करें? (तस्वीरः फ्रीपिक)

    बेहतर पढ़ाई के लिए मददगार साबित हो सकता है सोशल मीडिया, जानिए कैसे करें सही उपयोग

    लेखन राशि
    Jun 21, 2023
    12:24 pm

    क्या है खबर?

    सोशल मीडिया अब ज्यादातर लोगों के जीवन का हिस्सा बन चुका है।

    सोशल मीडिया इस बात को प्रभावित करता है कि हम कैसे रहते हैं, कैसे काम करते हैं और कैसे सीखते हैं।

    छात्र जीवन में सोशल मीडिया का उपयोग आपके भविष्य पर सकारात्मक और नकारात्मक दोनों प्रकार से प्रभाव डाल सकता है।

    सकारात्मक प्रभाव के लिए सोशल मीडिया का सही तरीके से उपयोग बेहद जरूरी है।

    आइए जानते हैं पढ़ाई के लिए सोशल मीडिया का उपयोग कैसे करें।

    उपकरण

    अध्ययन सामग्री जुटाने के लिए

    किसी भी विषय की पढ़ाई के लिए सही अध्ययन सामग्री एकत्रित करना चुनौतीपूर्ण हो सकता है। ऐसे में सोशल मीडिया की मदद लें।

    फेसबुक और टेलीग्राम पर कई ऐसे ग्रुप होते हैं जहां पढ़ाई के लिए उपयोगी किताबें, नोट्स, विशेष विषय पर सैंपर पेपर, पाठ्यक्रम और वीडियो भी उपलब्ध कराए जाते हैं।

    अनुभवी छात्रों से अध्ययन सामग्री पर राय ले सकते हैं। इन ग्रुपों पर समय-समय पर लाइव सेशन के माध्यम से पढ़ाई के टिप्स भी साझा किए जाते हैं।

    ग्रुप स्टडी

    ग्रुप स्टडी के लिए करें सोशल मीडिया का इस्तेमाल

    कई छात्र बेहतर विचार और जानकारियां पाने के लिए साथियों की तलाश करते हैं। ऐसे में आप सोशल मीडिया पर दोस्त बना सकते हैं।

    सोशल मीडिया ऐप्स पर ग्रुप वीडियो कॉल के माध्यम से ग्रुप स्टडी कर सकते हैं।

    किसी सवाल पर अटक रहे हैं तो ग्रुप के छात्रों से उसका समाधान पूछ सकते हैं। ऑनलाइन पढ़ाई से समय भी बचेगा।

    अपने क्षेत्र से इतर सोशल मीडिया पर आपको देशभर से छात्र मिलेंगे, जिनसे आप बहुत कुछ सीख सकते हैं।

    शिक्षकों

    शिक्षकों से संवाद के लिए कर सकते हैं सोशल मीडिया का इस्तेमाल

    स्कूल में शिक्षक निर्धारित समय के लिए ही छात्रों की मदद के लिए उपलब्ध रहते हैं, लेकिन अब सोशल मीडिया के माध्यम से छात्र और शिक्षकों के बीच संवाद बढ़ा है।

    यूट्यूब पर पढ़ाने वाले कई शिक्षक फेसबुक, इंस्टाग्राम पर उपलब्ध हैं, जिन्हें आप सीधे मैसेज भेजकर अपनी समस्याओं का हल जान सकते हैं।

    किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट पर मदद ले सकते हैं। यहां तक कि स्कूल, कॉलेज की छुट्टियों के दौरान भी शिक्षकों से पढ़ाई कर सकते हैं।

    करेंट

    करेंट अफेयर्स की जानकारी के लिए अहम है सोशल मीडिया

    सोशल मीडिया से आप कई नए विषयों की जानकारी ले सकते हैं। खास तौर पर करेंट अफेयर्स से जुड़े महत्वपूर्ण टॉपिकों के बारे में पढ़ सकते हैं।

    इसके लिए अपने सोशल मीडिया हैंडल से सामान्य ज्ञान वाले पेज को फॉलो करें। ये महत्वपूर्ण सरकारी योजनाओं, सरकार के निर्णय, विदेशों के साथ समझौते, शिक्षा जगत में हुए बदलावों के बारे में पूरी जानकारी आप तक पहुंचाएंगे।

    हालांकि, इन सभी जानकारियों के लिए आपको सोशल मीडिया पर सक्रिय रहना होगा।

    जानकारी

    छात्र रखें इस बात का ध्यान

    सोशल मीडिया का पढ़ाई में कई तरीके से उपयोग किया जा सकता है, लेकिन छात्रों को इसके उपयोग के लिए समय निर्धारित करना चाहिए। अगर आप जरूरत से ज्यादा समय सोशल मीडिया पर बिताएंगे तो पढ़ाई से मन विचलित होगा और समय बर्बाद होगा।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    सोशल मीडिया
    पर्सनालिटी डेवलपमेंट टिप्स

    ताज़ा खबरें

    जम्मू-कश्मीर: चिनाब रेलवे पुल पर नहीं पड़ेगा भूकंप और विस्फोट का असर, जानिए कारण जम्मू-कश्मीर
    NEET-PG 2025 की परीक्षा 3 अगस्त को, सुप्रीम कोर्ट ने NBE की तिथि पर मुहर लगाई NEET
    गूगल ने जेमिनी 2.5 प्रो का अपडेट हुआ लॉन्च, अब मिलेगा और सटीक जवाब  गूगल
    #NewsBytesExplainer: क्या है 'बिग ब्यूटीफुल बिल', जिसे लेकर भिड़ गए डोनाल्ड ट्रंप और एलन मस्क? #NewsBytesExplainer

    सोशल मीडिया

    ट्विटर बग डिलीट किए गए ट्वीट्स को कर रहा रिस्टोर, कई यूजर्स ने की शिकायत ट्विटर
    एलन मस्क के खिलाफ दायर ट्विटर से जुड़े मुकदमे को जज ने किया खारिज, जानिए मामला एलन मस्क
    नितेश पांडे का आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट वायरल, नम हुईं प्रशंसकों की आंखें टीवी जगत की खबरें
    इंस्टाग्राम की तरह अब व्हाट्सऐप पर भी यूजर्स जल्द सेट कर सकेंगे अपना यूजरनेम व्हाट्सऐप

    पर्सनालिटी डेवलपमेंट टिप्स

    बेहतर करियर के लिए जरूरी हैं कम्युनिकेशन स्किल्स, ऐसे करें सुधार  12वीं के बाद करियर विकल्प
    हर काम को टाल देते हैं? इन टिप्स की मदद से पाएं इस आदत से छुटकारा तनाव
    जीवन में आगे बढ़ने के लिए जरूरी है सकारात्मक दृष्टिकोण, ऐसे लाएं बदलाव टिप्स
    अब अंग्रेजी नहीं लगेगी मुश्किल, इन टिप्स की मदद से करें सुधार अंग्रेजी
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025