NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / करियर की खबरें / UK जाकर करनी है पढ़ाई तो इन स्कॉलरशिप के लिए करें आवेदन
    अगली खबर
    UK जाकर करनी है पढ़ाई तो इन स्कॉलरशिप के लिए करें आवेदन
    स्कॉलरशिप की मदद से UK में पढ़ाई करना आसान हो जाता है

    UK जाकर करनी है पढ़ाई तो इन स्कॉलरशिप के लिए करें आवेदन

    लेखन तौसीफ
    Aug 08, 2022
    07:00 pm

    क्या है खबर?

    यूनाइटेड किंगडम (UK) उच्च शिक्षा के लिए सबसे लोकप्रिय देशों में से एक है।

    कई भारतीय छात्र अपने संबंधित क्षेत्रों में उच्च अध्ययन के लिए UK जाना पसंद करते हैं। हालांकि यहां अन्य देशों के मुकाबले शिक्षा महंगी है।

    अगर आपका सपना UK में रहकर पढ़ना है तो कुछ स्कॉलरशिप इसमें आपकी मदद कर सकती हैं।

    आज हम आपको कुछ ऐसी ही कुछ स्कॉलरशिप के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका लाभ भारत के प्रतिभाशाली छात्र उठा सकते हैं।

    इरास्मस मुंडस

    इरास्मस मुंडस स्कॉलरशिप

    इरास्मस मुंडस ब्रिटेन में अध्ययन करने के इच्छुक भारतीयों के लिए लोकप्रिय स्कॉलरशिप में से एक है। इसकी मदद से कोई भी छात्र किसी भी यूरोपीय यूनिवर्सिटी में पोस्ट ग्रेजुएशन और डॉक्टरेट की डिग्री प्राप्त कर सकता है।

    इसके साथ ही छात्र इस स्कॉलरशिप की मदद से दो साल की पढ़ाई के बाद इंटर्नशिप का मौका भी प्राप्त कर सकते हैं।

    इस स्कॉलरशिप की राशि अध्ययन के स्तर, पाठ्यक्रम की अवधि और छात्रों की राष्ट्रीयता के अनुसार अलग-अलग होती है।

    ग्रेट स्कॉलरशिप

    ब्रिटिश काउंसिल ग्रेट स्कॉलरशिप

    ब्रिटिश काउंसिल पूरे UK में विभिन्न यूनिवर्सिटीज के साथ साझेदारी में ब्रिटिश काउंसिल ग्रेट स्कॉलरशिप प्रदान करती है।

    ये स्कॉलरशिप विशेष रूप से भारतीय छात्रों को प्रदान की जाती है। पोस्ट ग्रेजुएशन करने के इच्छुक छात्र इस स्कॉलरशिप के लिए पात्र होते हैं।

    छात्रों को यह स्कॉलरशिप UK सरकार के ग्रेट ब्रिटेन अभियान और ब्रिटिश काउंसिल के तहत प्रदान की जाती है।

    चयनित उम्मीदवारों को एक वर्षीय पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्स की पूरी फीस के पैसे मिलते हैं।

    रोड्स स्कॉलरशिप

    रोड्स स्कॉलरशिप

    ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में रोड्स स्कॉलरशिप कार्यक्रम सबसे पुरानी स्कॉलरशिप में से एक है।

    ऐसे छात्र जो पोस्ट ग्रेजुएशन करने के इच्छुक हैं, वे इस स्कॉलरशिप के लिए आवेदन कर सकते हैं। हालांकि, इस स्कॉलरशिप के लिए सिर्फ पांच छात्रों को ही चुना जाता है।

    इसके लिए छात्रों का चयन उनकी बुद्धि, चरित्र और नेतृत्व कौशल और अन्य गुणों के आधार पर किया जाता है।

    इसमें ट्यूशन फीस, वजीफा, स्वास्थ्य बीमा और दो इकोनॉमी-क्लास उड़ानें शामिल होती हैं।

    डॉ मनमोहन सिंह

    डॉ मनमोहन सिंह स्कॉलरशिप

    कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी के सेंट जॉन कॉलेज से डॉक्टरेट की डिग्री हासिल करने के इच्छुक छात्र इस स्कॉलरशिप के लिए आवेदन कर सकते हैं।

    यह स्कॉलरशिप भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के सम्मान में शुरू की गई थी, जो इस प्रतिष्ठित संस्थान के पूर्व छात्र हैं।

    पूरी तरह से वित्त पोषित यह स्कॉलरशिप शैक्षणिक शुल्क, हवाई किराया, मासिक वजीफा, रहने का खर्च और वीजा खर्च को कवर करती है।

    राष्ट्रमंडल स्कॉलरशिप

    राष्ट्रमंडल स्कॉलरशिप और फेलोशिप योजना

    राष्ट्रमंडल स्कॉलरशिप और फेलोशिप योजना राष्ट्रमंडल सरकारों की एक पहल है। यह स्कॉलरशिप UK के अंतरराष्ट्रीय विकास विभाग की तरफ से वित्त पोषित है।

    यह स्कॉलरशिप 53 राष्ट्रमंडल देशों के छात्रों को प्रदान की जाती है।

    UK सरकार के कॉमनवेल्थ स्कॉलरशिप कमीशन (CSC) द्वारा प्रबंधित इस स्कॉलरशिप में मूल भत्ता, ट्यूशन फीस और इकोनॉमी क्लास का हवाई किराया शामिल होता है।

    यह स्कॉलरशिप हर साल 800 से अधिक छात्रों को प्रदान की जाती है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    यूनाइटेड किंगडम (UK)
    स्कॉलरशिप
    ब्रिटेन

    ताज़ा खबरें

    दीपिका पादुकोण रातों-रात इन बड़ी फिल्मों से हुईं बाहर, सलमान खान की तो 4 फिल्में छोड़ी दीपिका पादुकोण
    इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग पर लगाने से पहले इन बातों का जरूर रखें ध्यान इलेक्ट्रिक वाहन
    राजकुमार राव ला रहे एक और कॉमेडी फिल्म, बने शूजीत सरकार की अगली फिल्म के हीरो राजकुमार राव
    इंग्लैंड बनाम जिम्बाब्वे: बेन डकेट ने टेस्ट में लगाया अपना 5वां शतक, जानिए उनके आंकड़े इंग्लैंड क्रिकेट टीम

    यूनाइटेड किंगडम (UK)

    दुनिया में मौजूद हैं COVID-19 फैलाने वाले वायरस के लगभग 4,000 वेरिएंट्स- ब्रिटिश मंत्री कोरोना वायरस
    यूनाइटेड किंगडम: हर हफ्ते मुफ्त में दो कोरोना टेस्ट करवा सकेंगे लोग भारत की खबरें
    नीरव मोदी के प्रत्यर्पण में मिली एक और सफलता, ब्रिटेन के गृह मंत्री ने दी मंजूरी भारत की खबरें
    नए कोरोना वेरिएंट के कारण ब्रिटेन ने भारत को 'रेड लिस्ट' में डाला, यात्रा पर पाबंदी कोरोना वायरस

    स्कॉलरशिप

    UGC-AICTE: अब हर महीने की 30 तारीख को ही छात्रों को मिल जाएगी स्कॉलरशिप भारत की खबरें
    सुशांत की जयंती पर बहन श्वेता ने छात्रों के लिए फंड की घोषणा की ट्विटर
    CBSE की 'सिंगल गर्ल चाइल्ड स्कॉलरशिप' क्या है? जानिए जरूरी बातें CBSE
    उत्तर प्रदेश में छात्रवृत्ति फॉर्म भरने की अंतिम तिथि बढ़ी, ऐसे करें आवेदन उत्तर प्रदेश

    ब्रिटेन

    यूक्रेन से आए लोगों को रखने वाले परिवारों को हर महीने 35,000 रुपये देगी ब्रिटिश सरकार रूस समाचार
    इस सप्ताह भारत आएंगे ब्रिटेन और रूस के विदेश मंत्री, यूक्रेन मुद्दे पर बातचीत होना तय अमेरिका
    अब मिला कोरोना वायरस का XE वेरिएंट, WHO ने ओमिक्रॉन से 10 प्रतिशत अधिक संक्रामक बताया भारत की खबरें
    'KGF: 2' बनी ब्रिटेन में सबसे ज्यादा टिकट की बिक्री करने वाली पहली भारतीय फिल्म बॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025