NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / करियर की खबरें / UPSC: सामान्य अध्ययन 3 के लिए ऐसे करें विज्ञान प्रौद्योगिकी और आंतरिक सुरक्षा खंड की तैयारी
    अगली खबर
    UPSC: सामान्य अध्ययन 3 के लिए ऐसे करें विज्ञान प्रौद्योगिकी और आंतरिक सुरक्षा खंड की तैयारी
    सामान्य अध्ययन 3 के लिए विज्ञान प्रौद्योगिकी की तैयारी (तस्वीरः पिक्साबे)

    UPSC: सामान्य अध्ययन 3 के लिए ऐसे करें विज्ञान प्रौद्योगिकी और आंतरिक सुरक्षा खंड की तैयारी

    लेखन राशि
    Apr 14, 2023
    12:40 pm

    क्या है खबर?

    संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवार सामान्य अध्ययन के पेपर 3 में विज्ञान प्रौद्योगिकी और सुरक्षा खंड का महत्व अच्छी तरह जानते हैं।

    इन दोनों ही विषयों से परीक्षा में कई सवाल पूछे जाते हैं। पेपर 3 में अच्छे अंक लाने के लिए दोनों खंडों को अच्छी तरह पढ़ना जरूरी है।

    आइए जानते हैं सामान्य अध्ययन पेपर 3 के लिए विज्ञान प्रौद्योगिकी और आंतरिक सुरक्षा खंड की तैयारी कैसे करें।

    पाठ्यक्रम

    विज्ञान प्रौद्योगिकी में क्या पढ़ना होगा?

    विज्ञान प्रौद्योगिकी में उम्मीदवारों को पृथ्वी तत्व, जीएम फसलें, जीन संपादन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, अंतरिक्ष, रक्षा, जैव, सूचना और संचार प्रौद्योगिकियों के बारे में पढ़ना होगा।

    इसके अलावा विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भारतीयों की उपलब्धि, नई प्रौद्योगिकियों का विकास, प्रौद्योगिकी का स्वदेशीकरण, कंप्यूटर और ऊर्जा संसाधन सूक्ष्म जीव विज्ञान, बौद्धिक संपदा अधिकार और डिजिटल अधिकारों से संबंधित मुद्दे, आईटी क्षेत्र में अनुप्रयोग और समस्याएं, नैनो टेक्नोलॉजी, रोबोटिक्स, नाभिकीय रिसर्च आदि से संबंधित टॉपिक्स पढ़ने होंगे।

    किताब

    विज्ञान प्रौद्योगिकी के लिए कौनसी किताबें पढ़ें?

    विज्ञान प्रौद्योगिकी की तैयारी के लिए कक्षा 6 से लेकर कक्षा 10 तक NCERT किताबें पढ़ें।

    उम्मीदवार दृष्टि की साइंस एंड टेक्नोलॉजी किताब और रवि पी अग्रहरि की साइंस एंड टेक्नोलॉजी किताब से पढ़ सकते हैं।

    इसके अलावा विजन आईएएस, ओनली आईएएस के कोचिंग मटेरियल का इस्तेमाल कर सकते हैं।

    प्रतिदिन अखबार जरूर पढ़ें। विज्ञान के क्षेत्र में विकास, अंतरिक्ष अन्वेषण मिशन, बीमारियां, रोकथाम, वायरस, टीके आदि के बारे में पढ़ें और जरूरी जानकारियों के नोट्स बनाएं।

    सुरक्षा

    आंतरिक सुरक्षा खंड में किन टॉपिकों पर फोकस करें?

    आंतरिक सुरक्षा खंड में भारत में आंतरिक और अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा चुनौतियां, उग्रवाद के कारण और प्रसार, आतंकवाद, काले धन को वैध बनाना समेत कई मुद्दे पढ़ने होंगे।

    उम्मीदवार परमाणु प्रसार के मुद्दे, संचार नेटवर्क, सामाजिक नेटवर्किंग, साइबर सुरक्षा की मूल बातें, साइबर अपराध से जुड़े मुद्दे, मानव तस्करी, भ्रष्टाचार, संगठित अपराध, भारत के सुरक्षा बलों की भूमिका, भारत में उच्च रक्षा संगठन आदि टॉपिक को प्रमुखता से पढ़ें।

    इसके अलावा सुरक्षा से जुडे महत्वपूर्ण समझौते, अंतरारष्ट्रीय दौरों पर ध्यान दें।

    किताबें

    आंतरिक सुरक्षा खंड के लिए कौनसी किताबें पढ़ें?

    आंतरिक सुरक्षा विषय पूरी तरह करेंट अफेयर्स पर आधारित है।

    इसके लिए दैनिक समाचार पत्र द हिंदू, द इंडियन एक्सप्रेस पढ़ें।

    रक्षा अध्ययन और विश्लेषण संस्थान (IDSA) और गृह मंत्रालय की वेबसाइट का उपयोग करें।

    पिछले साल के प्रश्नपत्रों का अवलोकन करें। भारत की आंतरिक सुरक्षा को खतरे में डालने वाले विभिन्न संगठनों और उनसे निपटने के लिए सरकारी नीतियों और कार्यक्रमों का अध्ययन करें।

    इसके अलावा उम्मीदवार भारत की आंतरिक सुरक्षा पर पवनीत सिंह की किताब पढ़ सकते हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    UPSC (संघ लोक सेवा आयोग)
    परीक्षा तैयारी

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: MI बनाम DC मैच में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को दी करारी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को हराते हुए प्लेऑफ में किया प्रवेश, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव ने जड़ा अर्धशतक, लगातार 13वीं टी-20 पारी में 25+ रन बनाए IPL 2025

    UPSC (संघ लोक सेवा आयोग)

    नए अभ्यर्थी UPSC की तैयारी में अपनाएं ये रणनीति, कम समय में मिल सकेगी सफलता परीक्षा
    UPSC परीक्षा पास करना चाहते हैं? जानिए तैयारी शुरू करने का सही समय परीक्षा
    UPSC सिविल सेवा परीक्षा में नहीं मिलेगा अतिरिक्त मौका, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की याचिका सिविल सर्विस
    UPSC की सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी के लिए काफी है एक साल, अपनाएं ये टिप्स परीक्षा तैयारी

    परीक्षा तैयारी

    UPSC प्रारंभिक परीक्षा के लिए इस तरह करें भारतीय राजनीति की तैयारी UPSC (संघ लोक सेवा आयोग)
    दर्शनशास्त्र विषय से कर रहे हैं UGC NET की तैयारी तो अपनाएं ये टिप्स, मिलेगी सफलता विश्वविद्यालय अनुदान आयोग
    UPSC की तैयारी में NCERT किताबें हैं जरूरी, पढ़ते समय बिल्कुल न करें ये गलतियां UPSC (संघ लोक सेवा आयोग)
    पढ़ाई में नहीं लगता मन तो ऐसे लाएं निरंतरता, लक्ष्य प्राप्त करने में मिलेगी मदद टिप्स
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025