Loading...
UPSC की परीक्षा में पूछे जाते हैं विज्ञान और प्रौद्योगिकी से जुड़े सवाल, ऐसे करें तैयारी
विज्ञान और प्रोद्योगिकी की तैयारी के टिप्स (तस्वीरः फ्रीपिक)

UPSC की परीक्षा में पूछे जाते हैं विज्ञान और प्रौद्योगिकी से जुड़े सवाल, ऐसे करें तैयारी

लेखन राशि
Mar 29, 2023
11:53 am

क्या है खबर?

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा (CSE) की परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवार विज्ञान और प्रौद्योगिकी विषय के महत्व को अच्छी तरह जानते हैं। पिछले कुछ सालों से प्रारंभिक परीक्षा में इस विषय से संबंधित सवाल ज्यादा पूछे जाने लगे हैं। UPSC परीक्षा में पास होने के लिए इस विषय की अच्छे से तैयारी करना जरूरी है। आइए जानते हैं UPSC प्रारंभिक परीक्षा के लिए विज्ञान और प्रौद्योगिकी की तैयारी कैसे करें।

पाठ्यक्रम

विज्ञान और प्रौद्योगिकी का पाठ्यक्रम क्या है?

विज्ञान और प्रौद्योगिकी में कई टॉपिक होते हैं।

इनमें विज्ञान और प्रौद्योगिकी में भारत की नीति, मिसाइल प्रणाली और वर्गीकरण, रक्षा प्रणाली।

भारत में उपग्रह संचार, क्रायोजेनिक रॉकेट, उपग्रह अनुप्रयोग, सुदूर संवेदन अनुप्रयोग।

भारत में आईटी उद्योग, सूचना और प्रौद्योगिकी के अनुप्रयोग, प्रदर्शन प्रौद्योगिकी।

नैनोटेक्नोलॉजी, नैनोमटेरियल्स, नैनो टेक्नोलॉजी के अनुप्रयोग और इसका प्रभाव।

रोबोटिक्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, रोबोटिक्स में अनुप्रयोग।

भारत की परमाणु ऊर्जा नीति, रेडियोधर्मी कचरे का मुद्दा, विकिरण का प्रभाव।

जैव प्रौद्योगिकी का अनुप्रयोग, प्रमुख वैज्ञानिक, नवीकरणीय ऊर्जा।

साइंस

NCERT किताबों से करें शुरुआत

विज्ञान और प्रोद्योगिकी की तैयारी की शुरुआत NCERT किताबों से करें।

विज्ञान विषय की तैयारी के लिए 6वीं से लेकर 10वीं तक की विज्ञान की NCERT किताबें पढ़ें।

इसके अलावा 11वीं और 12वीं की केमेस्ट्री, फिजिक्स और बायोलॉजी के कुछ महत्वपूर्ण पाठ पढ़ लें।

प्रौद्योगिकी और विज्ञान की अच्छी तैयारी के लिए NCERT पढ़ने के बाद TMH की साइंस एंड टेक्नोलॉजी किताब का उपयोग करें।

इसके अलावा छात्र कोचिंग नोट्स का इस्तेमाल कर सकते हैं।

ADVERTISEMENT

अखबार

करेंट अफेयर्स पर ध्यान दें

देश-दुनिया में चल रहे विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र के नवाचारों से अवगत रहने के लिए प्रतिदिन अखबार पढ़ें।

इस विषय में करेंट अफेयर्स से संबंधित सवाल सबसे ज्यादा पूछे जाते हैं इसलिए अखबार में विज्ञान और प्रौद्योगिकी वाला संपादकीय जरूर पढ़ें।

अखबार में उन खबरों पर ज्यादा ध्यान दें जो आपके पाठ्यक्रम से संबंधित हैं। हर नवाचार पर ध्यान देना जरूरी नहीं है।

छात्र विज्ञान और प्रौद्योगिकी के लिए उपलब्ध करेंट अफेयर्स मैगजीन का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।

ADVERTISEMENT

प्रश्नपत्र

पिछले साल के प्रश्नपत्रों का विश्लेषण करें

UPSC की परीक्षा में हल साल विज्ञान और प्रौद्योगिकी से जुड़े सवाल पूछे जाते हैं।

परीक्षा में कुछ खास तरह के सवालों का दोहराव भी होता है।

उम्मीदवार पिछले साल के प्रश्नपत्रों का विश्लेषण करें।

जो सवाल उस समय के करेंट अफेयर्स से संबंधित हैं उन्हें छोड़ दें, लेकिन बाकी सामान्य सवालों को समझ लें।

कभी-कभी UPSC सवालों में दिए गए विकल्पों से भी सवाल तैयार करता है इसलिए सवालों के प्रमुख विकल्पों को तैयार करें।

नोट्स

शॉर्ट नोट्स जरूर बनाएं

विज्ञान और प्रौद्यगिकी एक ऐसा विषय है जिसमें नई तकनीकों के बारे में जानकारी होनी चाहिए।

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे प्रत्येक टॉपिक को पढ़ने के बाद उसके शॉर्ट नोट्स बनाएं।

प्रमुख मिसाइल, ISRO के प्रमुख अनुसंधान, मेडिकल क्षेत्र में नई खोज, लाइलाज बीमारी के इलाज, प्रमुख बीमारियां के मानव स्वास्थ्य पर प्रभाव जैसी चीज़ों के शॉर्ट नोट्स बनाएं।

जानकारियों को बार-बार संशोधित करते रहें। इससे रिवीजन में मदद मिलेगी। मॉक टेस्ट का अभ्यास भी करें।

ADVERTISEMENT