NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / करियर की खबरें / ओडिशा में 430 पदों पर निकली भर्ती, कल से करें आवेदन
    अगली खबर
    ओडिशा में 430 पदों पर निकली भर्ती, कल से करें आवेदन
    ओडिशा में 430 पदों पर निकली भर्ती

    ओडिशा में 430 पदों पर निकली भर्ती, कल से करें आवेदन

    लेखन राशि
    Dec 19, 2023
    11:11 am

    क्या है खबर?

    ओडिशा कर्मचारी चयन आयोग (OSSC) कल (20 दिसंबर) से संयुक्त तकनीकी सेवा भर्ती परीक्षा (CTSRE), 2023 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू करेगा।

    इस भर्ती परीक्षा के जरिए ओडिशा में ग्रुप B और ग्रुप C के 430 पदों पर भर्ती होगी। इसके लिए उम्मीदवार 19 जनवरी, 2024 तक आवेदन कर सकेंगे।

    शुल्क भुगतान के लिए 24 जनवरी तक का समय दिया गया है।

    आइए आवेदन के लिए आवश्यक योग्यता मानदंड और चयन प्रक्रिया के बारे में जानते हैं।

    पद

    जानें पद विवरण

    इस भर्ती अभियान के जरिए ग्रुप B में जूनियर माइनिंग अधिकारी के 196 पद, सिविल जूनियर इंजीनियर के 145, जूनियर MV1 के 48 और मैकेनिकल जूनियर इंजीनियर के 3 पद भरे जाएंगे।

    ग्रुप C में लैब असिस्टेंट के 15 पद, लैब अटैंडेंट के 13 और ट्रेसर के 10 पदों पर भर्ती होगी।

    430 में से 144 पद महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और पिछड़ा वर्ग (BC) को भी नियमानुसार आरक्षण मिलेगा।

    पात्रता

    कौन कर सकता है आवेदन?

    सभी पद के लिए शैक्षिक योग्यता अलग-अलग हैं। मैकेनिकल जूनियर इंजीनियर पद के लिए मैकेनिकल इंजीनियरिंग में पूर्णकालिक डिप्लोमा होना अनिवार्य है।

    लैब असिस्टेंट पद के लिए केमिकल/मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा और जूनियर माइनिंग अधिकारी पद के लिए माइनिंग इंजीनियरिंग में डिप्लोमा होना अनिवार्य है।

    आवेदन के लिए न्यूनतम आयु 21 साल और अधिकतम आयु 38 साल है। SC/ST/महिला उम्मीदवारों को आयु सीमा में 5 साल की छूट मिलेगी।

    उम्मीदवार आधिकारिक अधिसूचना में विस्तृत योग्यता मानदंड देख सकते हैं।

    चयन

    कैसे होगा चयन?

    उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर होगा।

    प्रारंभिक परीक्षा 150 अंक की होगी, इसमें में गणित, डेटा एंटरप्रिटेशन, रीजनिंग, करेंट अफेयर्स और कंप्यूटर से संबंधित सवाल पूछे जाएंगे।

    इन्हें हल करने के लिए 2.30 घंटे का समय मिलेगा। वहीं, मुख्य परीक्षा 200 अंक की होगी, इसमें तकनीकी विषयों से सवाल पूछे जाएंगे।

    इन्हें हल करने के लिए 3 घंटे का समय मिलेगा। इसमें पास उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा।

    वेतन

    कितना मिलेगा वेतन?

    ग्रुप B के तहत जूनियर माइनिंग अधिकारी, सिविल जूनियर इंजीनियर, जूनियर MV1 और मैकेनिकल जूनियर इंजीनियर के पद पर चयनित उम्मीदवारों को पे लेवल 9 के अनुसार वेतन दिया जाएगा।

    लैब असिस्टेंट के पद पर पे लेवल 7, ट्रेसर के पद पर पे लेवल 5 और लैब अटैंडेंट के पद पर पे लेवल 5 के अनुसार वेतन दिया जाएगा।

    इसके अलावा उम्मीदवारों को अन्य सरकारी भत्तों और सुविधाओं का लाभ भी दिया जाएगा।

    आवेदन

    कैसे करें आवेदन?

    आवेदन के लिए उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। वहां अधिसूचना लिंक पर क्लिक कर सभी दिशा-निर्देश पढ़ें।

    इसके बाद एप्लाई ऑनलाइन लिंक पर क्लिक करें। अगर आप नए आवेदक हैं तो ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर और अन्य जानकारियों के साथ खुद को पंजीकृत करें।

    अब आवेदन पत्र में मांगी गई सभी शैक्षिक और व्यक्तिगत जानकारी सावधानी के साथ दर्ज करें।

    आवेदन के लिए जाति प्रमाणपत्र, डिप्लोमा अंकसूची, पहचान पत्र, हस्ताक्षर और फोटो की स्कैन प्रति आवश्यक है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    ओडिशा
    सरकारी नौकरी
    रोजगार समाचार

    ताज़ा खबरें

    शेयर बाजार में सुबह-सुबह बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 1,100 अंक टूटा  शेयर बाजार समाचार
    पंजाब के फिरोजपुर में पाकिस्तानी ड्रोन से घायल हुई महिला की मौत पंजाब
    गोविंदा घर पर बैठकर जिंदगी बर्बाद कर रहे- पत्नी सुनीता आहूजा गोविंदा
    ऑपरेशन संकल्प: छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा पर सुरक्षा बलों ने 31 नक्सलियों को ढेर किया छत्तीसगढ़

    ओडिशा

    ओडिशा: जगन्नाथ पुरी मंदिर में 1 साल से कम उम्र के 2 बच्चे बनाए गए सेवक जगन्नाथ पुरी मंदिर
    बालासोर हादसा: कोरोमंडल एक्सप्रेस के लोको पायलट से नहीं मिल पा रहा परिवार, कोई जानकारी नहीं भारतीय रेलवे
    ओडिशा: पुरी में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा शुरू, प्रधानमंत्री मोदी ने दी शुभकामनाएं जगन्नाथ पुरी मंदिर
    जगन्नाथ पुरी रथ यात्रा 2023: ओडिशा के इन 5 पारंपरिक व्यंजनों का लें जायका, जानें रेसिपी रेसिपी

    सरकारी नौकरी

    राजस्थान सहकारी भर्ती बोर्ड ने निकाली 635 पदों पर भर्ती, आज से करें आवेदन राजस्थान
    करेंसी नोट प्रेस नासिक में कई पदों पर निकली भर्ती, आज से करें आवेदन रोजगार समाचार
    बिहार: 1,279 पदों पर भर्ती के लिए दोबारा शुरू हुई पंजीकरण प्रक्रिया, जल्द करें आवेदन बिहार तकनीकी सेवा आयोग (BTSC)
    ओडिशा में 2,700 से ज्यादा पदों पर निकली भर्ती, 12वीं पास करें आवेदन ओडिशा

    रोजगार समाचार

    एयरपोर्ट ऑथॉरिटी ऑफ इंडिया में निकली 496 पदों पर भर्ती, इस तारीख से करें आवेदन एयरपोर्ट ऑथॉरिटी ऑफ इंडिया
    तमिलनाडु में निकली शिक्षकों के 2,222 पदों पर भर्ती, 1 नवंबर से करें आवेदन तमिलनाडु
    राजस्थान मदरसा बोर्ड में 6,843 पदों पर भर्ती प्रक्रिया स्थगित, आज से शुरू होने थे पंजीकरण राजस्थान
    CISF में निकली हेड कांस्टेबल के कई पदों पर भर्ती, आज से करें आवेदन सेना में भर्ती
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025