LOADING...
ओडिशा: पुरी में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा शुरू, प्रधानमंत्री मोदी ने दी शुभकामनाएं
ओडिशा में भगवान जगन्नाथ पुरी की रथ यात्रा शुरू (तस्वीर: ट्विटर/@KreatelyMedia)

ओडिशा: पुरी में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा शुरू, प्रधानमंत्री मोदी ने दी शुभकामनाएं

लेखन गजेंद्र
Jun 20, 2023
12:14 pm

क्या है खबर?

ओडिशा के पुरी में भगवान जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा मंगलवार को शुरू हो गई। इसमें शामिल होने के लिए लाखों की संख्या में लोग समुद्र किनारे स्थित इस तीर्थ नगरी में पहुंचे हैं। पहले दिन 10 लाख लोगों के जुटने की उम्मीद है। रथ यात्रा शुरू होने के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिल्ली के हौजखास स्थित जगन्नाथ मंदिर में पूजा अर्चना की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने ट्विटर पर लोगों को शुभकामनाएं दीं।

उत्सव

क्या है मान्यता?

हिंदू धर्म की मान्यता के अनुसार, भगवान जगन्नाथ अपनी बहन सुभद्रा और बड़े भाई बलराम के साथ आषाढ़ के शुक्ल पक्ष की द्वितीय तिथि को अपनी मौसी से मिलने 3 किलोमीटर गुंडीचा मंदिर जाते हैं। इस दौरान भव्य रथ में तीनों की सवारी निकलती है, जिसमें सबसे आगे बलराम, बीच में सुभद्रा और पीछे भगवान जगन्नाथ होते हैं। इस बार यात्रा 20 जून से शुरू होकर 1 जुलाई तक चलेगी। पुरी के लिए कुल 125 विशेष ट्रेनें चलाई गई हैं।

ट्विटर पोस्ट

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिल्ली में की पूजा