Page Loader
विदेशी भाषा सीखने के हैं ढेरों फायदे, जानिए नई भाषा कैसे सीखें
नई विदेशी भाषा कैसे सीखें (तस्वीरः फ्रीपिक)

विदेशी भाषा सीखने के हैं ढेरों फायदे, जानिए नई भाषा कैसे सीखें

लेखन राशि
Mar 24, 2023
04:26 pm

क्या है खबर?

बहुभाषी होना एक तरह से बुद्धिमान होने का संकेत है। नई भाषा सीखने से मिला कौशल आपको आगे बढ़ने में मदद करता है। अगर आपको हिंदी और अंग्रेजी के अलावा कोई अन्य विदेशी भाषा भी आती है तो निश्चित रूप से आप लोगों के बीच में अलग छवि बना पाने में कामयाब होंगे। पर्सनालिटी डेवलपमेंट के लिए विदेशी भाषा सीखना एक महत्वपूर्ण कदम है। आइए विदेशी भाषा सीखने के तरीके और इसके फायदों के बारे में जानते हैं।

क्यो

क्यों सीखनी चाहिए विदेशी भाषा?

विदेशी भाषा सीखने के कई सारे फायदे हैं। विदेशी भाषा सीखना करियर के लिहाज से बहुत अच्छा है। जो लोग कई भाषाएं जानते हैं, उन्हें बेहतर मौके मिलते हैं। विदेशी भाषा सीखने से आपकी दिमागी क्षमता का विकास भी होता है। आप नई-नई जानकारियों को सहेजने में सक्षम बनते हैं। दूसरे देशों और उनकी संस्कृति के बारे में समझ विकसित होती है। विदेशी भाषा सीखने से आत्मविश्वास बढ़ता है, आप लोगों के साथ बेहतर तरीके से संवाद कर पाते हैं।

भाषा

कौन-सी भाषा सीख सकते हैं?

आप कोई भी भाषा सीख सकते हैं। भाषाओं को कठिनाई के आधार पर अलग-अलग स्तरों में बांटा गया है। समूह 1- फ्रेंच, जर्मन, इतावली, रशियन, पुर्तगाली, स्पेनिश, रोमन, इंडोनेशियाई और स्वाहिली आदि। ये सीखने के लिए सबसे आसान भाषाएं हैं। समूह 2- फारसी, ग्रीक, बर्मी, बुल्गारियाई और उर्दू आदि। इन्हें सीखने में थोड़ा ज्यादा समय लगता है। समूह 3- अम्हारिक, कंबोडियाई, चेक, हिब्रू, फिनिश। ये मुश्किल भाषाएं हैं। समूह 4- अरबी, चीनी, जापानी और कोरियाई। इन्हें सीखना सबसे चुनौतीपूर्ण है।

एप्स

इन ऐप्स की मदद से सीख सकते हैं विदेशी भाषा

अगर आप घर बैठे विदेशी भाषा सीखना चाहते हैं तो ऑनलाइन ऐप्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। डुओलिंगो- इस ऐप पर अंग्रेजी, स्पेनिशन, रशियन और जर्मन के साथ-साथ 50 से ज्यादा भाषाएं हैं। बबल- ये विदेशी भाषा सीखने का बेहतरीन ऐप है। इसमें आपको अलग-अलग भाषाओं से संबंधित अध्याय मिलेंगे। रोजेटा स्टोन- इस ऐप में प्रतिदिन 15-20 मिनट की क्लास होती है। इसमें 24 भाषाएं मौजूद हैं। इसके अलावा मेमरीज, बुसु, 50 लैंग्वेज, मोसालिंगुआ ऐप्स की मदद ले सकते हैं।

समय

विदेशी भाषा सीखने के लिए कितना समय दें?

विदेशी भाषा सीखने के लिए आपको अलग से समय निकालने की जरूरत नहीं है। आप दिन में अगर 2 घंटे का समय भी देंगे तो नई भाषा सीखी जा सकती है। विदेशी भाषा सीखने में समय लगता है, ऐसे में आपको सीखने की शुरुआत जल्दी कर देनी चाहिए। किसी भी भाषा की मुख्य शब्दावलियों को सीखने में कम से कम 3 महीने का वक्त लगेगा। भाषा पर पकड़ मजबूत मजबूत करने में 6 महीने से ज्यादा का समय लगेगा।

अभ्यास

अभ्यास से ही सीख सकेंगे

अगर भाषा सीखने के बाद उसका अभ्यास नहीं किया तो आप कभी भाषाई ज्ञान हासिल नहीं कर पाएंगे। कोई भाषा सीख रहे हैं तो रोज 1 घंटे का समय अभ्यास के लिए दें। आप इस एक घंटे के दौरान उसी भाषा में बातचीत करें और संबंधित देश की संस्कृति पर चर्चा करें। अगर बातचीत करने वाला कोई नहीं है तो आईने के सामने खड़े होकर उस भाषा में बोलें। शब्दों को याद करें और उनके सही उच्चारण का अभ्यास करें।